🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

Aloe Vera Ke Fayde in Hindi | एलोवेरा के फायदे, नुकसान व औषधीय गुण


1 min read
Aloe Vera Ke Fayde in Hindi | एलोवेरा के फायदे, नुकसान व औषधीय गुण

ज्यादातर लोगों ने एलोवेरा का नाम सुना ही होगा। एलोवेरा में बहुत से औषधीय गुण पाए जाते है। यह आपके शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते है। त्वचा और बालों की सभी समस्याओं को खत्म करने में एलोवेरा मददगार साबित होता है। यह कई प्रकार की बिमारियों से भी निजात दिलाता है।  

एलोवेरा क्‍या है? - What is Aloe Vera in Hindi?

यह एक पौधा होता है। इसकी खेती भी की जाती है। एलोवेरा का इस्तेमाल किये जाने वाला भाग जेल की तरह होता है। जो रसीला रसीला और गूदेदार होता है। पौधे की लंबाई ६० से १०० सेंटी मीटर होती है।

इसकी पत्तियों का रंग हरा होता है। एलोवेरा की अन्य प्रजातियों में ऊपर और नीचे के भाग में सफेद धब्बे होते हैं। एलोवेरा की पत्तियों के किनारे नुकीले होते है।

अन्य भाषाओं में एलोवेरा के नाम - Name of Aloe Vera in Different Languages


एलोवेरा को अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है। अन्य भाषाओँ में इसके नाम कुछ इस प्रकार है।

हिंदी - घीकुआँर, ग्वारपाठा, घीग्वार

संस्कृत - घृतकुमारी, कुमारी, गृहकन्या, कन्या

अंग्रेजी - एलो वेरा, कॉमन एलो, कॉमन इण्डियन एलो, बारबडोस एलो, मुसब्बार

मराठी -  कोरफड , कोराफण्टा

बंगाली - घृतकुमारी

पंजाबी - कोगर , कोरवा

कन्नड़ - लोलिसर

गुजराती - कुंवार , कड़वी कुंवर

तमिल - कत्तालै, अंगनी , अंगिनी

तेलुगू - कलबन्द , एट्टाकलाबन्द

मलयालम - छोट्ठ कथलाइ

नेपाली - घ्यूकुमारी

पर्सियन - दरखते सिब्र , दरख्तेसिन

अरेबिक - तसाबार अलसी , मुसब्बर

एलोवेरा के फायदे  - Aloe Vera Benefits and Uses in Hindi

एलोवेरा के औषधीय गुण रोगों के इलाज में प्राप्त होते है। तो एलोवेरा खाने के फायदे क्या है जानते है।

1) आंखों के लिए -

आयुर्वेद में एलोवेरा का आंखों के लिए प्रयोग किया जाता है। अगर आपकी आँखों में लालिमा है या आंखों में सूजन है तो एलोवेरा के गुदे में थोड़ी सी हल्दी डालकर इसे गर्म कर लें। अब पट्टी में रख कर इसे आंखों पर बांध ले। इससे आपको आराम मिलेगा।


2) सिर दर्द होने पर -

सिर दर्द में एलोवेरा का उपयोग करना फायदेमंद होता है। इसका उपयोग करने के लिए एलोवेरा का जेल ले। अब इसमें दारूहल्दी का चूर्ण थोड़ी सी मात्रा में मिला लें। इस मिश्रण को गर्म करके दर्द वाली जगह पर लगाएं। आपको दर्द में आराम महसूस होने लगेगा और दर्द से निजात मिलेगा।

3) कान के लिए फायदेमंद -

कई बार अचानक ही कान में दर्द सा होने लगता है। इससे छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा का जूस गुनगुना करे। आपके जिस कान में दर्द है उसमें इसकी दो बून्द डालें। इससे कान के दर्द में राहत मिलेगी।

4) खांसी जुकाम में -

एलोवेरा खाने के फायदे खांसी जुकाम में भी मिलते है। लेकिन खांसी जुकाम के लिए एलोवेरा किस तरह से उपयोग में लेना है इसकी जानकारी जरूर होनी चाहिए। तो एलोवेरा के जूस में सेंधा नमक मिलाकर राख बना ले। अब इसे सुबह शाम ५ - ५ ग्राम मुनक्का के साथ खाएं। आपकी सर्दी खांसी जल्दी ही खत्म हो जाएगी।

5) कब्ज में -

एलोवेरा के औषधीय गुण पेट से संबंधित समस्याओं में भी फायदा करते है। बहुत से लोगों को कब्ज की शिकायत होती है। यदि आपका भी पेट अच्छे से साफ़ नहीं होता है तो एलोवेरा का प्रयोग करे। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए एलोवेरा का जूस पीने से लाभ होता है।

6) तिल्‍ली (प्लीहा) विकार में -

यदि आपको तिल्ली की समस्या बढ़ गई है तो १०-२० मिलीग्राम एलोवेरा के जूस में २-३ ग्राम हल्दी का चूर्ण मिलाएं और इसका सेवन करे। यह बढ़ी हुई तिल्‍ली की परेशानी को खत्म करता है।

7) खूनी बवासीर का इलाज -

बवासीर की समस्या से ग्रस्त लोगों को एलोवेरा जेल के गूदे में पिसा हुआ गेरू मिलाकर इसकी टिकिया बना लें। इसे गुदा स्‍थान पर पट्टी में रखकर पट्टी बांधें। मस्‍से सिकुड़ जाएंगे और जलन व दर्द में भी आराम होगा।

एलोवेरा के फायदे स्किन के लिए - Aloe Vera Benefits for Skin in Hindi

त्वचा की जलन व छीलन में - त्वचा में जलन होने पर एलोवेरा लगाने से ठंडक मिलती है। रात को सोने के पहले एलोवेरा जेल अपने चेहरे पर लगाए, ठंडे पानी से चेहरा धोएं। फिर इसे फेस पर लगाना चाहिए। एलोवेरा जेल लगाकर उसके ऊपर नारियल का तेल लगा लें। इस विधि का प्रयोग ८-१० दिन तक लगातार करें। एलोवेरा के फायदे आपके चेहरे की जलन शांत करने में भी मिलते है।

1) मुहांसों के लिए -

मुहांसो की समस्या से परेशान लोगों को एलोवेरा जेल अपने चेहरे पर लगाना चाहिए। जेल में पपीते का पेस्ट मिलाकर लगाएं। जल्द ही चेहरे से मुहांसे खत्म होने लगेंगे।

2) स्किन की सूजन में -

त्वचा पर कहीं सूजन आ गई है या रैशेज हो गए है तो एलोवेरा की पत्तियों से जेल निकाल लें। इस जेल को चेहरे पर १ घंटे के लिए लगाएं और ठंडे पानी से मुंह धो लें।

3) त्वचा में खुजली तथा चकत्ते -

खुजली से परेशान लोगों को एलोवेरा का प्रयोग करना चाहिए। यह खुजली और चक्कतों में आराम पहुँचाता है।

एलोवेरा के उपयोगी भाग - Useful Parts of Aloe Vera in Hindi

एलोवेरा के जिस भाग का उपयोग किया जाता है वह है उसकी पत्तियों के अंदर का जेल। जो कई रोगों का उपचार करने के काम आता है।

एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें? - How  to Use Aloe Vera in Hindi?

स्किन के लिए एलोवेरा का गूदा निकाले। इसे निम्बू और शहद में मिलाएं और अपने चेहरे पर अप्लाई करें। १५ से २० मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरे को धो ले।

निम्बू - आधा चम्मच

एलोवेरा जेल - २ चम्मच

शहद - एक चम्मच

एलोवेरा कहां पाया या उगाया जाता है? - Where is Aloe Vera Found or Grown?


वैसे तो बहुत से घरों में एलोवेरा पौधे में उगाये जाते है लेकिन इसकी बड़े स्तर पर भी खेती की जाती है। आप भी बिमारियों और एलोवेरा के फायदे स्किन के लिए प्राप्त करना चाहते है तो अपने घर में एलोवेरा का पौधा लगाएं।

निष्कर्ष :

इतने सारे लाभ होने से आप भी इसका उपयोग कर सकते है अगर आपको भी बालों और स्किन से संबंधित कोई समस्या है तो यह आपके लिए मददगार साबित होगा इसके एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण बिमारियों से आपकी रक्षा करेंगे।

GO TOP