🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

Amla Juice Ke Fayde in Hindi | आमला जूस के फायदे और नुकसान

अमला जूस के फायदे कई हैं। इसमें बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर में खून की कमी को दूर करते हैं। साथ ही यह हमारे इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी मदद करते हैं।


1 min read
Amla Juice Ke Fayde in Hindi | आमला जूस के फायदे और नुकसान

आमला के कई फायदे हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखता हैं। यह कई बड़ी बीमारियों से भी बचाता हैं। आमला के जूस का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता हैं। यदि आप आमला जूस पीने का सही तरीका जानते हैं, तो इसके लाभ आसानी से उठा सकते हैं। आमला जूस बेनिफिट्स इन हिंदी के अंतर्गत आमला जूस के फायदे और आमला जूस के नुकसान के बारे में जानना आपके लिए फायदेमंद होगा।

आमला जूस के फायदे - Benefits of Amla Juice in Hindi

आमला जूस का सेवन शरीर में औषधि का काम करता हैं। सुबह खाली पेट आमला जूस का सेवन  पाचन तंत्र को मजबूत बनाता हैं। पुराने जमाने से ही तथा आयुर्वेद में भी आमले को एक औषधि के तौर पर माना गया हैं जो सेहत को हर तरह से लाभ पहुंचाता हैं। आमला जूस के फायदे को निम्नलिखित रुप से देखा जा सकता हैं -

१. इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक

आमला जूस में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होने के कारण यह इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता हैं।

२. वजन कम करने में सक्षम

आमला का जूस शरीर को डिटॉक्स करता हैं, जिससे शरीर का वजन भी काफी कम होता हैं। इसलिए डाइट में आमला का इस्तेमाल किया जाता हैं।

३. जुकाम दूर करने में मददगार

दो चम्मच आमले के गूदे और दो चम्मच शहद को मिलाकर उसका सेवन करने से जुकाम की समस्या से छुटकारा मिलता हैं।

४. आंखों के लिए चमत्कारी

आंखों से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे आंखों से पानी आना और आंखों में खुजली होना को आमला जूस दूर करता हैं।

५. मुंह के छालों से आराम

मुंह में छाले पड़ जाने से उसे ठीक करने के लिए आमला के जूस से कुल्ला करने पर इससे आराम मिलती हैं।

६. त्वचा संबंधित समस्याओं को दूर करने में मददगार

आमला का जूस त्वचा में होने वाले विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे दाग धब्बे, मुंहासे, खुजली आदि की समस्या को दूर करता हैं।

७. कब्ज से आराम

प्रतिदिन आमला का सेवन थोड़ी-थोड़ी मात्रा में करने से कब्ज की समस्या नहीं होती हैं और आराम मिलता हैं।

८. खून साफ करने में मददगार

आमला के जूस में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होने के कारण यह हमारे शरीर के खून को साफ करने में काफी मदद करता हैं।

९. हिचकी और उल्टी दूर करने में सहायक

हिचकी और उल्टी की समस्या को दूर करने में आमला काफी फायदेमंद होता। प्रतिदिन दो से तीन बार आमले के रस के साथ मिश्री के मिश्रण को तैयार कर इसका सेवन करने से यह समस्या दूर होती हैं।

१०. दातों की कैविटी दूर करने में सक्षम

आमला के रस के साथ कपूर मिलाकर रातों में इसे लगाने से दांतो के दर्द को भी आराम मिलता हैं और कैविटी की समस्या से भी तुरंत छुटकारा पाया जाता हैं।

गिलोय अमला जूस बेनिफिट्स इन हिंदी के अंतर्गत बता दें कि गिलोय और आमला का मिश्रण हमारे शरीर को विभिन्न रोगों से बचाता हैं, जैसे उदाहरण स्वरुप देखा जाए तो गिलोय आमला जूस विभिन्न प्रकार के वायरल संक्रमण से बचाने में मददगार होता हैं। इसके अलावा डायबिटीज यानी कि मधुमेह दूर करने में भी यह काफी फायदेमंद होता हैं। रक्त संबंधित समस्याओं को तुरंत दूर करने में गिलोय आमला काम आता हैं। इसके अलावा किसी भी तरह की सूजन या मनोरोग स्थितियों को दूर करने में भी गिलोय आमला के बेनिफिट्स दिखाई पड़ते हैं।


आमला जूस पीने का सही तरीका - Right Way to Drink Amla Juice

जैसा कि हम सब जानते हैं कि आमला जूस सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक हैं। लेकिन आपके लिए यह जानना बहुत जरूरी हैं कि अमला जूस पीने का सही तरीका क्या हैं। अगर आपको आमला जूस पीने का सही तरीका नहीं पता हैं तो आपको बता दें कि Amla juice ke fayde अधिक कारागार और लाभदायक तभी होते हैं जब आमला जूस पीने का सही तरीका मालूम हो। यदि आप आमला जूस का सेवन कर रहे हैं तो 10 मिलीग्राम आमला जूस लेकर इसे पानी के साथ मिलाकर ही पिए। बगैर पानी के आमला जूस का सेवन करना आपके लिए खतरनाक हो सकता हैं।

आमला जूस का सेवन करने के लिए आप गुनगुना पानी लें और इसमें दो तीन चम्मच या 10 मिलीग्राम के लगभग आमला जूस मिलाकर इसका सेवन करें , नहीं तो आमला जूस के नुकसान भी हो सकते हैं। एक बार में इसका सेवन 10 मिलीग्राम से अधिक ना करें। यदि आप इसका अधिक सेवन करना चाहते हैं तो दिन में दो बार 10 मिलीग्राम करके का सेवन कर सकते हैं।


आमला जूस कब पीना चाहिए - When to Drink Amla Juice

जैसा कि हमने आपको बताया कि आमला जूस पीने का सही तरीका क्या हैं। लेकिन उसके साथ साथ आमला जूस कब पीना चाहिए यह भी आपके लिए जानना बहुत ही जरूरी हैं। वर्षों से लोग आमला जूस का सेवन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए करते आ रहे हैं देखिए अगर आमला जूस सही तरीके और सही समय पर किया जाए तो इसके लाभकारी गुण और भी बढ़ जाते हैं तथा यह और भी लाभदायक हो जाती हैं।

अगर आप आमला जूस का सेवन करना चाहते हैं तो से सुबह-सुबह और खाली पेट पिए। आमला जूस का सेवन आप गुनगुने पानी में मिलाकर ही करें, सिर्फ आमला जूस का सेवन ना करें। अगर आप और भी किसी समय में आमला जूस का सेवन करना चाहते हैं तो शाम के समय में भी एक बार इसका सेवन कर सकते हैं।


आमला जूस के नुकसान - Disadvantages of Amla Juice

जैसा कि हम सब जानते हैं कि अगर किसी चीज के फायदे हैं तो उस चीज के नुकसान भी हैं। इसलिए जहां एक तरफ अमला जूस के सेवन के फायदे हैं तो वहीं दूसरी तरफ आमला जूस के नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं आमला जूस के नुकसान के बारे में, जो इस प्रकार हैं -

१. लो ब्लड प्रेशर समस्या वाले लोगों के लिए नुकसान

आमला ब्लड प्रेशर को लो करने में सहायक हैं। इसलिए जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या वाले या लो ब्लड प्रेशर से ग्रस्त रोगियों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

२. मूत्र में जलन

जैसा कि हम सब जानते हैं कि आमले में विटामिन सी मौजूद होता हैं। जिस कारण व्यक्ति को मित्र यह पेशाब में जलन की समस्या हो सकती हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी भी होती हैं।

३. ड्राई स्कैल्प या ड्राई स्किन वालों के लिए नुकसान

जिन लोगों की स्कैल्प ड्राई त्वचा रूखी हैं तो आमला या आमला जूस के अधिक सेवन से उन लोगों की यह समस्या बढ़ सकती हैं। जिससे उनके बालों का झड़ना या रूसी आदि बालों से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

४. गैस की समस्या

आमले में एसिडिटी को पैदा करने वाले तत्व मौजूद होते हैं इसलिए इसके ज्यादा सेवन करने से लोगों को एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं। जिन लोगों को पहले से ही एसिडिटी की समस्या हो वह खाली पेट इसका सेवन ना करें।

५. लीवर को नुकसान

जहां एक तरफ आमला के जूस हृदय के लिए लाभदायक हैं तो वहीं इसके सेवन से लीवर को नुकसान भी पहुंच सकता हैं। यदि आप अमले के साथ अदरक का सेवन कर रहे हैं तो यह लीवर के लिए हानिकारक हो सकता हैं।


निष्कर्ष :

जैसा कि आमला कई पोषक तत्त्वों फाइबर, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट इत्यादि से भरा होता हैं, जो स्वास्थ्य से जुड़ी कई प्रकार की बीमारियों को दूर करने में बहुत ही गुणकारी माना जाता हैं। साथ ही सुबह- सुबह खाली पेट आमला जूस का सेवन वजन को भी नियंत्रित बनाए रखने में मदद करता हैं। यदि अपने कभी भी इसका उपयोग नहीं किया, तो आज ही इसे अपने स्वस्थ के लिए इस्तेमाल करना शुरू करदे।

GO TOP