🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

अलसी के फायदे पुरुषों के लिए | Benefits of Flaxseed for Men in Hindi

पुरुषों की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है अलसी। यहाँ जानिए अलसी के फायदे पुरुषों के लिए और अलसी को कैसे खाए।


1 min read
अलसी के फायदे पुरुषों के लिए | Benefits of Flaxseed for Men in Hindi

अलसी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती है। पुरुषों को होने वाले प्रोस्टेट कैंसर के जोखिम को अलसी के सेवन से काफी कम किया जा सकता है। अलसी का तेल लगाने से पुरुषों के बालों की सभी प्रकार की समस्या दूर हो जाती है। इसके साथ ही पुरुषों के लिए अलसी के फायदे बहुत सारे है।


अलसी क्या होता है? - What Is Flaxseed in Hindi?

अलसी, अलसी के पौधे से प्राप्त होती है। इसे बीज, पाउडर, तेल, कैप्सूल, गोलियां के रूप में खाया जा सकता है। अलसी का पौधा २ फीट लंबा होता है। इससे स्वस्थ वसा, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट प्राप्त होता है।  अलसी में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड सहित आहार फाइबर और ओमेगा -3 फैटी एसिड अच्छी मात्रा में होता है।

इसे पहले मिस्र में उगाया गया था और अब तो दुनिया भर में इसकी खेती की जाती है। एशिया में आयुर्वेदिक चिकित्सा में हजारों वर्षों से इसका उपयोग किया जा रहा है। इसमें अखरोट जैसा स्वाद आता है अपने स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए अलसी को खाया जा सकता है।

अलसी में ओमेगा -३ फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट शामिल होते हैं। इसके बीजों में लिग्नान नामक फाइटोएस्ट्रोजेन भी होते हैं, जो हार्मोन एस्ट्रोजन की तरह होते हैं। अगर इसका सेवन खाना खाने से पहले किया जाता है, तो भूख कम लगती है।

अलसी के फायदे पुरुषों के लिए - Benefits of Flaxseed for Men in Hindi

अलसी को आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन के स्तर को कम करने के साथ ही और भी कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करती हैं जानिये अलसी के बीज खाने के फायदे

१. ओमेगा -३ फैटी एसिड

अलसी अल्फा-लिनोलेनिक एसिड का उच्च स्त्रोत हैं। यह एक प्रकार का ओमेगा -३ फैटी एसिड है। यह हृदय के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

२. प्रोस्टेट कैंसर

अलसी का सेवन प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम कर उससे लड़ने में मदद करता है। एक अध्ययन के अनुसार अलसी ने कैंसर कोशिकाओं के उत्पादन को काफी कम कर दिया।

३. त्वचा कैंसर  

अलसी के फायदे पुरुषों के लिए त्वचा के कैंसर को ठीक करने में भी होते हैं। पुरुषों को होने वाले त्वचा के कैंसर को रोकने में भी अलसी मदद करती है।

४. कब्ज

अगर किसी पुरुष को कब्ज बनी रहती है तो उन्हें अलसी का सेवन करना चाहिए। अलसी आहार फाइबर का एक अच्छा स्रोत है।

५. कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी

अलसी का सेवन आपके शरीर में खराब (एलडीएल) कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बढ़ाता है।

६. डिप्रेशन

डिप्रेशन में रहने वाले लोगों के लिए अलसी फायदेमंद हैं। अपने आहार में अलसी को शामिल करने से डिप्रेशन से बचा जा सकता हैं।

७. रक्त शर्करा के स्तर पर नियंत्रण

अलसी का उपयोग टाइप २ मधुमेह वाले लोगों में रक्त शर्करा के स्तर में २० % तक की कमी करता है।

अलसी के फायदे बालों के लिए - Benefits of Flaxseed for Hair in Hindi

अलसी का तेल बालों की सभी समस्याओं में लाभ प्रदान करता है। अलसी के तेल का उपयोग बालों के स्वास्थ्य सहित घरेलू उपचार के लिए भी किया जाता है। आइये जानते है अलसी के फायदे बालों के लिए।

१. बी विटामिन

अलसी में विटामिन बी उच्च मात्रा में होता है, यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूती प्रदान कर उन्हें स्वस्थ बनाने में मददगार है।

२. सूखे बालों के लिए

यह सूखे और क्षतिग्रस्त बालों को पोषण देने में बेहतरीन है। अलसी विटामिन ई और ओमेगा -3 फैटी एसिड में समृद्ध है।

३. घुंघराले बालों के लिए

अलसी का जेल फ्रिज को कम कर घुंघराले बालों को मॉइस्चराइज़ करता हैं। यह घुंघराले बालों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद है। यह मुक्त कणों से लड़ने और खोपड़ी की सूजन को कम करने के लिए भी अच्छा होता है।

४. झड़ने से रोकें

यदि आपके बाल झड़ते है तो आपको अलसी के तेल का प्रयोग करना चाहिए। रोज रात में इसके तेल से बालों में मालिश करे

५. बालों के विकास में

जिन लोगों के बाल बढ़ना रुक गए है और बालों का विकास नहीं हो रहा है उन्हें अलसी को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। साथ ही इसके तेल को बालों में लगाना चाहिए।

अलसी को कैसे खाए - How to Eat Flaxseed in Hindi

अलसी को विभिन्न व्यंजनों में जोड़ा जा सकता है। अलसी को अपने आहार में आप इस तरह से शामिल कर सकते हैं। तो जाने अलसी को कैसे खाना चाहिए

  • सैंडविच बनाते समय आप मेयोनेज़ में या सरसों में पिसी हुई अलसी मिला सकते हैं।
  • दही में अलसी मिलाकर खा सकते हैं।
  • अलसी के बीज को मफिन, कुकीज, ब्रेड और अन्य बेक किए गए सामानों में बेक कर सकते हैं।
  • इसे अपनी स्मूदी में मिला सकते है।
  • फाइबर प्राप्त करने और स्वाद के लिए गर्म या ठंडे अनाज पर अलसी के बीज डाल सकते हैं।
  • सलाद पर अलसी के तेल की बुँदे डालकर अपने सलाद को और भी ज्यादा टेस्टी बना सकते हैं।
  • वेजी पैटीज़ में भी अलसी को शामिल किया जा सकता हैं।

अलसी के नुकसान - Disadvantages of Flaxseed  in Hindi

यदि अलसी का सही मात्रा में सेवन ना किया जाये या सही तरह से सेवन नहीं किया जाये तो अलसी के नुकसान भी हो सकते है जिनमें शामिल हैं।

  • दस्त लगना
  • एलर्जी हो जाना
  • कब्ज की समस्या
  • गैस बनना
  • अंतड़ियों में रुकावट पैदा होना
  • पेट दर्द होना
  • सूजन आना

अलसी का पौधा कैसा होता है - What Is the Flaxseed Plant Looks Like in Hindi?

अब हम अलसी के पौधे के बारे में जानेंगे की अलसी का पौधा कैसा होता है

अलसी के पौधे दो या ढाई फुट ऊँचे होते हैं। इसकी श्वेत, लाल तथा धूसर रंग की तीन उपजातियाँ हैं। जिनमें बीज रहते है। अलसी समशीतोष्ण प्रदेशों का पौधा होता है। इसकी फसल रेशेदार होती है जिसमें यह सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

रेशे प्राप्त करने के लिए सन को उपजाने वाले देशों में रूस, फ्रांस, पोलैण्ड, चीन, नीदरलैण्ड तथा बेल्जियम प्रमुख देश हैं और इसके बीज निकालने वाले देशों में भारत, अर्जेण्टाइना और संयुक्त राज्य अमरीका प्रमुख हैं।

अलसी के रेशों का प्रयोग करके डोरी, टाट, मोटे कपड़े, रस्सी बनाए जाते हैं। अलसी के बीजों से तेल निकाला जाता है। जिससे रंग, वार्निश, रोगन, साबुन, पेन्ट बनाते है। चीन सन का सबसे बड़े उत्पादक देशों में सर्वप्रथम है। बेल्जियम, रूस तथा अर्जेण्टाइना सन के प्रमुख निर्यातक हैं।


निष्कर्ष :


आज आपने जाना पुरुषों को अलसी से होने वाले फायदे और अलसी को कैसे खाए। अलसी का सेवन मौखिक दवाओं के साथ नहीं करना चाहिए। आप चाहे तो अपने डॉक्टर से बात करके अलसी का सेवन कर सकते है।

GO TOP