🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

पुरुषों के लिए अंजीर लाभ | Figs Benefits for Men in Hindi


1 min read
पुरुषों के लिए अंजीर लाभ | Figs Benefits for Men in Hindi

शारीरिक कमजोरी से परेशान पुरुषों के लिए अंजीर बहुत फायदेमंद होता है। पुरुषों में लगातार स्पर्म काउंट की संख्या घट रही है। जिसके बहुत से कारण है स्पर्म काउंट को बढ़ाने के लिए लोग कई तरह के इलाज करते है लेकिन यह इलाज भी कारगर साबित नहीं होते है ऐसे में अंजीर आपकी मदद कर सकता है।


अंजीर क्या है  - What Is Figs in Hindi

अंजीर एक तरह का फल है जिसे फल के रूप में और डॉयफ्रुइट दोनों के रूप में खाया जाता है। इसमें बहुत सारे बीज होते है। इसका छिलका बैंगनी या हरे रंग का होता है। फल का गूदा गुलाबी होता है इस फल का स्वाद हल्का मीठा होता है।

अंजीर का वैज्ञानिक नाम फिकस कैरिका है। अंजीर को शहतूत के परिवार का सदस्य माना जाता है। अंजीर की कई तरह की किस्म होती है जैसे नारंगी, पीला, लाल व बैंगनी आदि। अंजीर की मुख्य किस्म भूरा तुर्की व कदोता अंजीर है।

एशिया व यूरोप के कुछ देशो में अंजीर को उगाया जाता है। यह दो तरह के होते है। एक अंजीर होता है जिसकी खेती की जाती है। जिसके पत्ते व फल बड़े-बड़े होते हैं और दूसरा अंजीर है जंगली अंजीर खेती वाले अंजीर से इसके फल और पत्ते छोटे होते हैं।

अंजीर के पोषक तत्व - Fig Nutrition Value

ताजा अंजीर में बहुत से पोषक तत्व होते है लेकिन इसमें कैलोरी कम होती है।

एक छोटे (४० ग्राम) ताजे अंजीर में यह पोषक तत्व होते है।

  • फाइबर: १ ग्राम
  • कैलोरी: ३०
  • कॉपर: दैनिक मूल्य का ३%
  • कार्ब्स: ८ ग्राम
  • प्रोटीन: ०  ग्राम
  • वसा: ० ग्राम
  • राइबोफ्लेविन: दैनिक मूल्य का २ %
  • विटामिन बी: दैनिक मूल्य का ३ %
  • विटामिन के: दैनिक मूल्य का २ %
  • मैग्नीशियम: दैनिक मूल्य का २ %
  • थायमिन: दैनिक मूल्य का २ %
  • पोटेशियम: दैनिक मूल्य का २ %

ताजा अंजीर में प्राकृतिक चीनी होने की वजह से कम कैलोरी होती है। कुछ अंजीर खाकर उचित और कम कैलोरी वाला नाश्ता किया जा सकता है।

इसके विपरीत सूखे अंजीर में उच्च चीनी और कैलोरी होती है क्योंकि फल के सूखने पर चीनी केंद्रित हो जाती है।

अंजीर तांबे और विटामिन बी 6 से भरपूर होते हैं। कॉपर एक महत्वपूर्ण खनिज है यह चयापचय, ऊर्जा उत्पादन, रक्त कोशिकाओं, संयोजी ऊतकों, न्यूरोट्रांसमीटर का निर्माण करता है।

विटामिन बी 6 शरीर को आहार प्रोटीन को तोड़ने और नए प्रोटीन बनाने में मदद करता है। यह मस्तिष्क के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाये रखता है। अंजीर के पत्ते में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाया जाता है जो स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं।

पुरुषों के लिए अंजीर लाभ -  Figs Benefits for Men

अंजीर से पुरुषों को बहुत से स्वास्थ्य लाभ मिलते है। अगर पुरुष इसका सेवन करते है तो वह मनचाहे लाभ प्राप्त कर सकते है। जानिये क्या है पुरुषों के लिए अंजीर लाभ

1) प्रजनन क्षमता बढ़ाये -

अंजीर खाने से पुरुषो में कामोत्तेजना बढ़ती है। अंजीर में उच्च मात्रा में मैग्नीशियम, मेगनीज, जस्ता होता है जो पुरुषों की सभी तरह की परेशानियों को दूर करता है। यह पुरुषो की प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। अगर आपको प्रजनन क्षमता को बढ़ाना है तो अंजीर का सेवन करे।

2) मूत्र समस्या को दूर करे -

यह पुरुषों में मूत्र की समस्या को दूर करता है। अंजीर में पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है। जिससे मूत्र की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है इसके साथ ही अंजीर में कैल्शियम व सोडियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर के हानिकारक पदार्थो को शरीर से बाहर निकालता है।

3) नींद की गुणवत्ता में सुधार -

आजकल बहुत से लोगों को सोने में कठिनाई होती है जिसकी वजह से रात रातभर नींद नहीं आती। अंजीर मैग्नीशियम से भरपूर होता है जो अच्छी नींद लाने में मदद करता है। स्लीप एपनिया आज एक आम बिमारी हो गई है अंजीर स्लीप एपनिया में मदद करता है।


4) यौन रोगो को दूर करता है -

अंजीर में जिंक उच्च मात्रा में पाया जाता है जिंक टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। यदि पुरुषों द्वारा अंजीर का सेवन किया जाए तो यह उनमें होने वाली बाँझपन की समस्या, कामेच्छा की कमी को दूर करता है। पुरुषो की यौन रोग समस्याओं को दूर करता है। यह एक फल होने के साथ ही दवाई भी है जो पुरुषो की परेशानियों को दूर करता है। अगर आप शारीरिक कमजोरी से परेशान है तो नियमित तौर पर अंजीर का सेवन करे। यह पुरुषों में सेक्स क्षमता बढ़ाने में भी मदद करता है।

5) पाचन को बेहतर बनाएं -

अंजीर में पाए जाने वाले फाइबर कब्ज और चयापचय की समस्याओं को दूर करता है। यदि आपका पाचन खराब है तो अंजीर के सेवन से पाचन तंत्र की सारी समस्या दूर हो जाती है।

6) वजन घटाए -

अंजीर में कम कैलोरी होती है। यह वसा को घटाने वाला होता है। जिससे मोटापा कम होता है। अगर आप इसका सेवन करते है तो जल्दी ही आपको वजन पर नियंत्रण करने में मदद मिलेगी।

7) अल्जाइमर में -

पुरुषों में आजकल अल्जामइर की बिमारी ज्यादा ही हो रही है इसे दूर करने के लिए अंजीर बहुत फायदा करता है। यह अल्जामइर के लक्षणों को कम करता है। अगर आपको भी अल्जाइमर की समस्या है तो रोजाना अंजीर खाएं। अंजीर शरीर में किसी भी हिस्से पर आयी सूजन व मस्तिष्क से जुड़ी सभी प्रकार की समस्याओं के जोखिम को कम करता है।

8) हृदय रोग में -

आज विश्व भर में ह्रदय रोग एक गंभीर बिमारी बन गई है। अगर अंजीर का सेवन किया जाए तो यह ह्रदय रोग को कम करता है। यह उच्च कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम करने में सहायक है। जिससे ह्रदय रोग का खतरा कम हो जाता है।

9) हड्डी का स्वास्थ्य बेहतर बनाएं -

अंजीर में मैग्नीशियम, कैल्शियम और फास्फोरस होता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक होता है। अंजीर में कैल्शियम की मात्रा ज्यादा होती है। कैल्शियम से हड्डियां मजबूत होती है। जिससे ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम हो जाता है।

10) आहार की गुणवत्ता में सुधार और वजन प्रबंधन में सहायक -

अंजीर में फाइबर, विटामिन और खनिज भरपूर पाया जाता है। जो आहार के पोषण घनत्व में सुधार करता है और वजन प्रबंधन में भी सहायक होता है।

11) त्वचा में लाभ -

त्वचा के लिए भी अंजीर बहुत अच्छा होता है। दो पके हुए अंजीर लें उसे मैश करके अपने चेहरे पर १५ मिनट के लिए लगाएं। इससे मुहाँसे भी कम होते है और चेहरे पर चमक आती है।

12) कोरोनरी हृदय रोग में लाभ -

ओमेगा ३ और ओमेगा ६ फैटी एसिड होने की वजह से यह कोरोनरी हृदय रोगों में लाभ प्रदान करता है।

13) बालों का स्वास्थ्य -

अंजीर में आयरन काफी मात्रा में पाया जाता है। आयरन बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखने में मददगार है। अपने बालों की सेहत बनाये रखने के लिए अंजीर का सेवन करे।  

14) स्ट्रेस होता है कम -

अंजीर का सेवन स्ट्रेस दूर करने में बहुत फायदेमंद होता है। यौन स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से पुरुष में परेशानी बढ़ जाती है। अगर अंजीर खाया जाए तो यह स्ट्रेस लेवल को कम करती है। डिप्रेशन, तनाव और चिंता को दूर करने में अंजीर खाना लाभदायक होता है।

15) इम्यून सिस्टम बनाये बेहतर -

अंजीर में पॉलीसेकेराइड नामक कंपाउंड होता है इस कंपाउंड में इम्यूनोमॉड्यूलेटर प्रभाव होता है जो प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने का काम करता है।

अंजीर को कैसे खाएं - How to Consume  Fig

अंजीर का सेवन आप निम्न तरह से कर सकते है। इस तरह से अंजीर को खाया जा सकता है।

  • अंजीर का रस - अगर आप अंजीर को सीधे नहीं खा सकते तो इसका जूस बनाकर भी पीया जा सकता है। अंजीर के ७,८ टुकड़े लें इसे एक मिक्सी में डाल दे इसमें थोड़ा सा पानी और दूध मिलाएं और आधा चम्मच चीनी मिलाकर इसका जूस बनाकर पिएं।
  • पके हुए अंजीर - प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए पके अंजीर का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए ७,८ अंजीर, दालचीनी, पुदीने की पत्तियों और सेब का रस लें इसे १५ मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे छान लें। हल्का गुनगुना होने पर इसका सेवन करे।
  • सूखे अंजीर - अगर आप सूखे अंजीर खा सकते है तो सीधे इसका सेवन करे। यह प्राकृतिक शर्करा और घुलनशील फाइबर वाले होते है और सूखे अंजीर में विभिन्न पोषक तत्व होते है। यौन प्रदर्शन में सुधार करने और बढ़ावा देने के लिए सूखे अंजीर का सेवन करे।
  • एवोकैडो और अंजीर साल्सा - इसे बनाने के लिए अंजीर, एवोकाडो, टमाटर, लहसुन को एक कटोरे में इकट्ठा कर लें। इसमें मसाले, नीबू का रस और शहद मिलाएं। अब इसे कुछ देर फ्रिज में ठंडा करने के लिए रख दें।

आपको एक दिन में कितने अंजीर खाने चाहिए - How Many Figs Should You Eat in a Day?

रोजाना २ - ३ सूखे अंजीर खा सकते है। चाहे आप वजन घटा रहे हो या प्रजनन क्षमता बढ़ाना चाहते है तो एक दिन में ३ अंजीर खाना उचित है।

अंजीर के दुष्प्रभाव - Side Effect of Fig

अंजीर का अधिक सेवन स्वास्थ्य संबंधी खतरनाक समस्याएं खड़ी कर सकता है। इसलिए नियंत्रण में रहकर इसका सेवन करना चाहिए। जानते है अंजीर के दुष्प्रभाव को जो ज्यादा सेवन करने पर हो सकते है।

1) रक्त बहना -

अंजीर खाने से शरीर में गर्मी बनी रहती है। इसलिए इसे ठण्ड के दिनों में खाया जाता है। यह शरीर को गर्म रखता है। इससे रेक्टल ब्लीडिंग, वेजाइनल ब्लीडिंग, रेटिनल ब्लीडिंग भी हो सकती है।

2) एलर्जी -

यह एलर्जी का कारण बन सकता है। अंजीर में राइनाइटिस, नेत्रश्लेष्मलाशोथ, और एनाफिलेक्टिक पाया जाता है जो सदमे का कारण बन सकते हैं। इसे अस्थमा के मरीजों को खाने से बचना चाहिए।

3) कैल्शियम अवशोषण पर प्रतिबंध -

अंजीर में ऑक्सलेट पाया जाता है जिससे शरीर में कैल्शियम के अवशोषण पर रोक लगती है। इससे शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर हो जाती है।

4) ब्लड शुगर लेवल कम -

अगर मधुमेह के मरीजों की बात करे तो अंजीर उनके लिए फायदेमंद है लेकिन यह निम्न रक्त शर्करा के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए निम्न रक्त शर्करा के लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए।

5) लीवर के लिए हानिकारक -

अंजीर के बीज ऐसे होते है की खाने के दौरान हमें ध्यान ही नहीं रहता और हम बीज निगल जाते हैं। जिसकी वजह से आंतों पर बुरा प्रभाव पड़ता है क्योंकि इन्हें पचाना कठिन हो जाता है।

6) डायरिया -

अगर अंजीर का ज्यादा सेवन किया जाये तो डायरिया भी हो सकता है। इसलिए आप एक सीमित मात्रा में अंजीर का सेवन करे

7) सूजन -

यह हैवी होता है जिसकी वजह से इसे खाना पेट में भारीपन का अनुभव करा सकता है। यदि आपने अंजीर ज्यादा खा लिया है और आपको भी भारीपन महसूस हो रहा है तो आप सौंफ का पानी पी सकते है इससे आपको आराम मिलेगा।

8) शल्य चिकित्सा -

अंजीर के सेवन से रक्त शर्करा का स्तर कम होता है। इसलिए सर्जरी के दौरान और बाद में यह रक्त शर्करा नियंत्रण को प्रभावित कर सकता है। सर्जरी से २ सप्ताह पहले अंजीर का सेवन बंद कर दे।

9) गर्भावस्था और स्तनपान -

प्रेगनेंसी के दौरान या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को ताजा या सूखे अंजीर का सेवन डॉक्टर से पूछकर करना चाहिए नहीं तो यह मुसीबत का कारण बन सकता है।

10) रक्त को पतला करे -

अंजीर में भरपूर मात्रा में विटामिन के होता है जिससे रक्त को पतला करने वाली दवाओं के साथ ही यह सहयोग कर सकता है। जिससे दवाओं का असर कम हो जाता है।

11) सूर्य संवेदनशीलता -

यदि आप त्वचा संबंधी समस्याओं को कम करने के लिए अंजीर का सेवन करते है तो आपको धूप में रहने से बचना होगा। वैसे तो अंजीर त्वचा रोगों के इलाज में फायदा करता है लेकिन सूर्य की किरणों की संवेदनशीलता को बढ़ाने वाला भी होता है जिससे त्वचा को नुकसान होता है। यूवी किरणें त्वचा पर दुष्प्रभाव डालती है तो आपको सूर्य की किरणों से अपनी त्वचा को बचाकर रखना है।

12) हानिकारक ऑक्सालेट्स -

अंजीर में ऑक्सालेट मौजूद होते है। जो लोग किडनी या गॉलब्लैडर की समस्या से पीड़ित है उनके लिए अंजीर हानिकारक हो सकते है। तो अंजीर का सेवन करना स्थिति को और खराब कर सकता है।

निष्कर्ष :

अगर आप भी ऊपर बताये गए फायदे प्राप्त करना चाहते है तो आपको अपनी डाइट में अंजीर जरूर शामिल करना चाहिए। अंजीर का सेवन करने से आपको फर्टिलिटी और स्पर्म काउंट की समस्या से निजात मिलेगा और शारीरिक मजबूती भी आएगी।

GO TOP