🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

बालों की देखभाल के टिप्स | Hair Care Tips in Hindi


1 min read
बालों की देखभाल के टिप्स | Hair Care Tips in Hindi

काले, घने बाल हर किसी की चाहत होती है। सुंदर बाल हमारे शरीर की खूबसूरती को चार गुना बढ़ा देते है। लोग अपने बालों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते रहते है लेकिन प्रदुषण और केमिकल युक्त प्रोडक्ट ने बालों को बहुत ही कमजोर और बेजान बना दिया है। ऐसे में कुछ स्वस्थ बालों के टिप्स आप अपना सकते है।

बालों की देखभाल के टिप्स हिंदी में - Hair Care Tips in Hindi

अपने बालों को हेल्थी, मुलायम बनाने के लिए घर पर बालों की देखभाल के टिप्स जरूर आजमाएं। यह आपके बालों की सम्पूर्ण देखभाल में मदद करेंगे।

1) तेल मालिश:

बालों की पूरी सेहत के लिए तेल मालिश सबसे जरुरी है। बालों की जड़ों में तेल से मसाज करने पर सिर में खून का संचार होता है। इससे बालों को अंदर से पोषण मिलता है। आप जैतून का तेल, नारियल का तेल, बादाम का तेल या तिल तेल अपने बालों में लगाएं। १० मिनट तक तेल से अपने बालों में मालिश करे

2) नियमित रूप से धोएं:

बालों की साफ़ सफाई रखना बहुत जरुरी है। इसके लिए हफ्ते में २ बार बाल जरूर धोएं। शैम्पू करने से बालों की गंदगी खत्म हो जाती है। अपने बालों की प्रकृति के अनुसार किसी अच्छे हर्बल शैम्पू का चुनाव करें।

3) कंडीशनर:

कंडीशनर से बालों को नमी मिलती है। हर बार शैम्पू करने के बाद कंडीशनर करना जरुरी होता है। कंडीशनर करने के लिए आप २ अंडे में २ चम्मच जैतून का तेल मिलाकर बालों पर १ घंटे के लिए लगाए और फिर बालों में शैम्पू कर लें।

4) ट्रिमिंग:

बालों की वृद्धि और सुंदरता के लिए ट्रिमिंग बहुत जरुरी है। हर महीने ट्रिमिंग करे। इससे दो मुंहे बाल नहीं आएँगे और बाल उलझने की समस्या भी दूर हो जाएगी।

5) ठंडे पानी से बाल धोएं:

बालों को हमेशा ठंडे पानी से धोएं। ठंडा पानी बालों के क्यूटिकल्स को सील कर देता है। ठंडे मौसम में हल्का गुनगुना पानी करके बाल धोएं।

6) धूप से सुरक्षा:  

यूवी प्रोटेक्शन वाले कंडीशनर और शैंपू का प्रयोग करे। यह यूवी किरणों से आपके बालों की सुरक्षा करेंगे।

7) केमिकल फ्री शैम्पू:

अपने बालों पर केमिकल फ्री शैम्पू ही लगाएं। केमिकल युक्त शैम्पू आपके बालों के लिए हानिकारक हो सकते है।

8) अपने आप सूखने दे:

बालों को प्राकृतिक रूप से सूखने दे। किसी हेयर टूल जैसे हेयर ड्रायर का उपयोग ना करे। इससे बालों की नमी खत्म हो जाएगी।

9) ज्यादा ब्रश ना करे:

बालों पर ज्यादा कंघी करने से बाल झड़ जाते है।

10) गीले बाल  ब्रश ना करे:


कभी भी गीले बालों पर कंघी ना करे। इससे बालों को नुकसान पहुंचता है।

11) टाइट ना बांधे:

बालों को टाइट ना बांधे। इससे बाल टूटते है और यह जड़ों को भी नुकसान पहुंचाते है।

12) बालों की प्रकृति समझे:

जरुरी नहीं की महंगे शैम्पू सस्ते से बेहतर हो। आपको अपने बालों की प्रकृति के अनुसार शैम्पू का चुनाव करना होगा।

13) ज्यादा कलर ना करे:

अपने बालों को बार बार कलर ना करे। यह बालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

बालों की देखभाल के लिए क्या खाना चाहिए - What to Eat for Healthy Hair in Hindi


  • पालक - पालक को जूस या सब्जी के तौर पर सेवन करे। पालक में आयरन, बीटा कैरोटीन, विटामिन सी, फोलेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।
  • गाजर - गाजर में विटामिन-ई, विटामिन-सी पाया जाता है। जो बालों को उगने, काले करने और घने करने में मदद करते है।
  • बादाम - बादाम में विटमिन बी-1, आयरन, कॉपर, प्रोटीन होता है। रोज ४, ५ बादाम खाएं।
  • अंडा - अंडा प्रोटीन का स्त्रोत है। अंडे में सल्फर, जिंक, आयरन पाया जाता है जो बालों को झड़ने से बचाता है।
  • खट्टे फल - खट्टे फलों में पाएं जाने वाले गुण बाल को मजबूत करने में सहायक होते है। अंगूर, नींबू, संतरा, जामुन जैसे फलों का सेवन करे।
  • हरी सब्जियां व बीन्स - यह बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है मैथी, भिंडी, गोभी,पालक और बीन्स को भोजन में शामिल करे।
  • दही - दही में प्रोटीन और विटामिन बी-5 होता है। इसमें पाए जाने वाले तत्व बालों को मजबूती प्रदान करते है।
  • दालें - दाल खाने से बाल मजबूत होते है। मूंग, उड़द, तुअर, मसूर की दालों का सेवन करे।

बालों की देखभाल करने में यह ना करें - Hair Care Don’ts

बहुत से लोग बालों को सुंदर दिखाने के चक्कर में कुछ गलतियां कर बैठते है। तो क्या है वह गलती जो आपको नहीं करनी चाहिए।

  • हेयर परफ्यूम का उपयोग ना करे। परफ्यूम में जो रसायन होते हैं वह बालों से प्राकृतिक नमी छीन लेते है और उनका रंग बदल देते है।
  • धातु के ब्रश और कंघी का प्रयोग करने से बचे। इनसे बालों के क्यूटिकल्स क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।
  • बालों को कभी भी रगड़ें नहीं। बालों को जड़ से सिरे तक हल्के हाथों से पोंछे।
  • बालों को अच्छा दिखाने के लिए ज्यादा स्टाइलिंग उत्पादों पर निर्भर न रहें। यह बालों को बेजान बना देते है।
  • कलरिंग, स्ट्रेटनिंग और ब्लीचिंग से बाल कमजोर हो जाते है इनका ज्यादा इस्तेमाल ना करे।
  • बालों को जल्दी या स्ट्रेट करने के लिए हेयर ड्रायर को बालों पर जोर से ना दबाएं।
  • प्रतिदिन बाल धोने से बचे। रोज बाल धोने पर बाल रूखे सूखे हो जाते है।

क्या होता है जब आप अपने बालों की देखभाल नहीं करते हैं? - What Happens When You Don't Take Care of Your Hair?

यदि आप अपने बालों की देखभाल नहीं करते हैं तो आपके बालों को विभिन्न तरह की परेशानी उठानी पड़ सकती है।      

  • बालों के विकास की गति धीमी हो जाती है।
  • बालों पर तेल जम जाता है और उनमें से गंध आने लग जाती है।
  • गंदे बालों में रुसी हो जाती है।
  • सिर में खुजली होने लग जाती है।
  • बालों में मैल जम जाती है।

निष्कर्ष :

हमारे बाल ही शरीर की सुंदरता को बढ़ाने में सबसे महत्वपूर्ण होते है। इसलिए बालों को सुंदर दिखाने के चक्कर में कोई गलती ना कर बैठे। ऊपर बताये गए तरीके जो आपके बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है उनका प्रयोग करे।

Related Articles

10 Beard Growth Foods For A Thicker Beard
5 min read
Best strategies to Grow Beard on Cheeks
3 min read
7 Ways To Grow Your Beard Faster
3 min read
Dry Amla Benefits
3 min read

GO TOP