🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

यौनशक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय | Home Remedies to Increase Sexual Power in Hindi

यौनशक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय इन असरदार उपायों से बढ़ाएं अपनी यौनशक्ति और ज्यादा समय तक लें सेक्स का आनंद।


1 min read
यौनशक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय | Home Remedies to Increase Sexual Power in Hindi

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए यौन संबंध की अहम भूमिका होती है। यौन संबंध का रिश्ते पर बहुत असर पड़ता है। यदि किसी पुरुष की सेक्स ड्राइव कम है तो हो सकता है की उनकी पार्टनर को सेक्स लाइफ से संतुष्टि नहीं मिलती हो तो ऐसे पुरुष यौनशक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय करके अपनी समस्या से निजात पा सकते ।

कामेच्छा वास्तव में क्या है -  What Exactly Is the Libido in Hindi?

यौन इच्छा या सेक्स ड्राइव को ही कामेच्छा कहते है। प्रत्येक व्यक्ति की कामेच्छा भिन्न होती है। बहुत से पुरुषों की कामेच्छा उम्र के साथ कम होती जाती है। मूल शब्दों में जिन व्यक्तियों में सेक्स करनी की इच्छा रहती है तो उनमें कामेच्छा अधिक है। कामेच्छा में कमी एक आम समस्या होती है जो कई पुरुषों को उनके जीवन के किसी बिंदु पर प्रभावित करती है।

यह हार्मोन के स्तर से लेकर आपकी दवाओं को, नींद की आदतों को प्रभावित कर सकती है। पुरुषों में कम कामेच्छा १५ से १६ प्रतिशत पुरुषों को प्रभावित करती है। यह पुरुषों के लिए चिंताजनक बात हो सकती है। जब किसी पुरुष की सेक्स में रुचि नहीं होती हैं तो यह उन्हें महिलाओं की तुलना में अधिक डराता है क्योंकि उनकी मर्दानगी उनकी कामुकता से इतनी जुड़ी होती है कि यह उनके लिए बहुत खतरनाक हो जाता है।

यौनशक्ति बढ़ाने के घरेलू उपाय - Home Remedies to Increase Sexual Power in Hindi

१. फल और सब्जियां

कुछ फल और सब्जियां रक्त प्रवाह को बढ़ाने में मदद करते है उनमें शामिल है।

  • केले - केले में भरपूर मात्रा में पोटेशियम होता है। पोटेशियम से भरपूर फलों में रक्तचाप को कम करने की ताकत होती है। जिससे की यह महत्वपूर्ण यौन अंगों को लाभ प्रदान करते है। इनके सेवन से यौन प्रदर्शन भी बढ़ता है।
  • मिर्च - प्राकृतिक मसालेदार भोजन बढ़े हुए रक्तचाप को कम करते है और यह सूजन को कम करने वाले भी होते है। यह रक्त के बेहतर प्रवाह में मदद करते है।

२. चॉकलेट खाएं

यह स्वादिष्ट तो होती ही है साथ ही यह मूड को भी अच्छा करती है। इसे एक जड़ी बूटी के रूप में जाना जाता है। डार्क चॉकलेट में ७०% कोको होता है। जिससे मस्तिष्क में डोपामाइन का स्तर बढ़ता है। यौन सुख को बेहतर बनाने के लिए चॉकलेट खाना चाहिए। चॉकलेट आपके शरीर में फेनथाइलामाइन और सेरोटोनिन रसायन में वृद्धि करते है। जिससे की कामोद्दीपक और मूड-लिफ्टिंग प्रभाव जाग्रत होते है। इससे शरीर को आराम भी मिलता है और उत्तेजना के लिए शरीर की प्रतिक्रिया में सुधार भी होता है।

३. माका रूट

माका रूट आयोडीन का एक समृद्ध स्रोत है। हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में यह मदद करता है। इसका सेवन यौन अनुभव और संतुष्टि के स्तर में सुधार करता है। इसे जड़ के रूप में उगाया जाता है सप्लीमेंट के रूप में आप इसका सेवन कर सकते है।

४. लहसुन

उत्तेजना बढ़ाने के घरेलू उपाय में लहसुन सबसे कारगर उपाय है। यह आपकी सांसो की दुर्गंध के लिए अच्छी नहीं होती। लेकिन लहसुन एक कामोत्तेजक के रूप में काम करती है। जो पुरुष कामेच्छा में कमी से पीड़ित है या इरेक्शन को बनाए नहीं रख पा रहे है उनके लिए यह किसी टॉनिक से कम नहीं है। लहसुन की २-३ कली को पीसकर रोज सुबह खाएं। या अपने भोजन में इसे शमिल करें।

५. भिन्डी

भिन्डी खोयी हुई यौन शक्ति को वापस लाने में मदद करती है। यौन संबंधित विकारों का इलाज करने में भी यह मददगार है और स्वास्थ्य का पूर्ण रूप से सुधार करती है। आप भिंडी की सब्जी का भी सेवन कर सकते है या भिंडी को पीसकर दोष में मिलाकर भी सेवन कर सकते है।

६. सूरज की किरणे

रोज सुबह की धुप में बैठे। इससे शरीर में मेलाटोनिन के उत्पादन को रोकने में मदद मिलती है। इस हार्मोन से नींद में सुधार होता है लेकिन यौन इच्छा भी कम हो जाती है। मेलाटोनिन कम होगा तो यौन इच्छा की संभावना बढ़ जाएगी।

७. वाइन

पौरुष शक्ति बढ़ाने के उपाय में वाइन को शामिल करे। ज्यादा सेवन ना करे बस एक गिलास वाइन पियें इससे आपकी अंतरंग बनने में रूचि बढ़ेगी।

८. पार्टनर पर ध्यान दें

सेक्स सिर्फ एकतरफा नहीं होता है। आपको अपने साथी की इच्छाओं का ध्यान रखना होगा। इससे आपको भी अच्छे से सेक्स करने में मदद मिलेगी।। सेक्स के दौरान अपने साथी पर ध्यान दे यह आप दोनों के लिए अधिक सुखद अनुभव बना देगा।

९. सक्रिय रहना है जरुरी

आप जितना सक्रीय रहेंगे उतना ही सेक्स ड्राइव को बढ़ाने में मदद मिलेगी। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सक्रीय रहना जरुरी है। हृदय व्यायाम सबसे जरुरी है। नियमित व्यायाम यौन प्रदर्शन में मदद कर सकता है। रोज ३० मिनट के लिए कोई सा भी व्यायाम करे जैसे : दौड़े, तैराकी करें या साइकलिंग करें।।

१०. प्याज

यह कई तरह के कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। प्याज प्रजनन अंगों को मजबूत करता है। स्तंभन दोष से पीड़ित लोगों को भी इसके बहुत से फायदे मिलते है। यौनशक्ति बढ़ाने के उपाय करने के लिए सफेद प्याज का सेवन करें।

११. दैनिक जड़ी-बूटियाँ लें

तुलसी या लहसुन शामिल करें। स्टेमिना बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा में से एक है। तुलसी इसकी गंध से इन्द्रियां उत्तेजित होती है। लहसुन में एलिसिन ज्यादा मात्रा में होता है। यह रक्त के प्रवाह को तेज करता है इससे स्तंभन दोष वाले पुरुषों को मदद मिलती है।।

१२. तनाव दूर करने के लिए ध्यान करे

तनावग्रस्त रहने से सेक्स ड्राइव प्रभावित होती है अगर आप ध्यान करेंगे तो आपका मन शांत होगा। इससे आप सेक्स में अधिक रूचि पैदा कर सकेंगे तो रोज सुबह के समय शांत वातावरण में बैठकर ध्यान करें।

१३. आत्मविश्वास को बढ़ाएं

अपने शरीर के बारे में महसूस करना आपके सेक्स के बारे में महसूस करने के तरीके को प्रभावित करता है। अगर आपका आहार अस्वास्थ्यकर होगा और व्यायाम की कमी होगी तो इससे आपकी आत्म-छवि खराब हो सकती है। इसके कारण सेक्स करने में आनंद नहीं ले पाएंगे। अगर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा तो

सेक्स के दौरान अनुभव करने वाले आनंद पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।

१४. बुरी आदतों को छोड़े

धूम्रपान करना और शराब का सेवन करना यौन प्रदर्शन को भी प्रभावित कर सकता है। अध्ययनों के अनुसार थोड़ी रेड वाइन परिसंचरण में सुधार कर सकती है। लेकिन इसकी ज्यादा मात्रा के प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। धूम्रपान कम करना या छोड़ना यौन प्रदर्शन को बेहतर बनाते है।

१५. पूरी नींद लें

सही मात्रा में नींद ना लेने से सेक्स ड्राइव कम हो सकती है। आपको भरपूर नींद लेना चाहिए पर्याप्त नींद सेक्स ड्राइव बढ़ाने में मदद करती है।। प्रोटीन और जटिल कार्बोहाइड्रेट से भरपूर स्वस्थ आहार ऊर्जा और सेक्स ड्राइव को बढ़ाते है

१६. सहायता प्राप्त करें

अगर किसी पुरुष को पेरोनी रोग, इरेक्टाइल डिसफंक्शन या अन्य निदान विकार हैं। तो चिकित्सा उपचार जरूर करवाना चाहिए। यौन प्रदर्शन में सुधार करने के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

१७. रिश्ते को संभाल कर रखें

अगर आपकी आपके साथी से बहस हो जाती है। तो सेक्स करने का मूड भी खराब हो जाता है या मन होता ही नहीं है महिलाएं यौन अंतरंगता के लिए भावनात्मक निकटता महसूस करती है। इसलिए अपनी महिला साथी से बहस ना करें। विश्वास बनाने के लिए संचार करें।


निष्कर्ष :

यौनशक्ति बढ़ाने के लिए यह घरेलू उपाय आपकी मदद करेंगे। सही खाना खाएं, व्यायाम करे इससे आप अपनी सेक्स लाइफ का भरपूर आनंद ले सकेंगे और आवश्यकता होने पर डॉक्टर से बात करने में संकोच न करें।

GO TOP