🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

एक सेब में कितनी कैलोरी होती हैं | How Many Calories Are In An Apple in Hindi?

एक सेब में कितनी कैलोरी होती हैं। हर रोज खाएं एक सेब और रहे डॉक्टर से दूर जाने सेब खाने के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं।


1 min read
एक सेब में कितनी कैलोरी होती हैं | How Many Calories Are In An Apple in Hindi?

सेब एक ऐसा फल है जिसका आप रोज इसका सेवन करते है तो कभी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं होगी। यह विटामिन और खनिजों से भरपूर होता है। सेब शरीर के सम्पूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखता है और बिमारियों से शरीर की रक्षा करता है।

एक सेब में कितनी कैलोरी होती हैं - How Many Calories Are In An Apple?

अगर आप सेब का सेवन करते है और पता करना चाहते है की एक सेब में कितनी कैलोरी होती हैं। तो एक माध्यम आकार के सेब में ९५% कैलोरी पाई जाती है और अन्य तरह के पोषक तत्व भी होते है।

  • कैलोरी: ९५
  • वसा: ० ग्राम
  • चीनी: १९ ग्राम
  • प्रोटीन: ० ग्राम
  • फाइबर: ४ ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट: २५ ग्राम

एक सेब में पोषण के बारे में मुझे और क्या जानने की आवश्यकता है? - What Else Do I Need to Know About the Nutrition in an Apple?


बहुत से लोग रोज सेब खाते और कुछ लोग कभी - कभी लेकिन वो यह नहीं जानते की सेब के बारे में उन्हें कितनी जानकारी है। रोज सेब खाने वाले लोगों को दैनिक मूल्य का १४ प्रतिशत प्राप्त होगा और दैनिक मूल्य का ११ प्रतिशत विटामिन सी भी मिलेगा।  

सेब का जो गहरे रंग का छिलका होता है उसमें एंथोसायनिन होते हैं। यह एक तरह का एंटीऑक्सिडेंट है। जो ऑक्सीडेटिव तनाव कम करता है।

सेब में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट अत्यधिक क्षति को रोकते है। जिससे उम्र बढ़ने का असर कम हो जाता है और बीमारी का जोखिम भी कम हो जाता है।

सेब खाने के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं - What are the Health Benefits of Eating Apples?

रोजाना सेब का सेब करना स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ प्रदान करता है। आइये जाने सेब से क्या फायदे प्राप्त होते है।

१. उच्च कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप में कमी

सेब उच्च कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है। यह रक्तचाप को भी बढ़ने से रोकता है, जिससे हृदय रोगों में कमी आती है

२. कैंसर से रक्षा

अध्ययनों के अनुसार सेब फाइटोन्यूट्रिएंट्स फेफड़ों और कोलन के कैंसर के जोखिम को कम कर उससे रक्षा करता है। अगर आप रोज एक सेब खाते है तो कैंसर के जोखिम से बच सकते है।

३. अस्थमा से बचाव

सेब में एंटीऑक्सिडेंट  की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे फेफड़ों की ऑक्सीडेटिव क्षति से मुक्ति मिलती है। सेब साइनसिसिस, क्वेरसेटिन अस्थमा, सूजन संबंधी बीमारी, एलर्जी का उपचार करता है। सेब के एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक अस्थमा होने से भी बचाते है।

४. अस्थमा से लड़ने में

यह एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होता है, जो फेफड़ों को ऑक्सीडेटिव क्षति से बचाता है। सेब क्वेरसेटिन अस्थमा और साइनसिसिस जैसी एलर्जी, सूजन संबंधी बीमारियों का उपचार करने में मददगार है। सेब में पाए जाने वाले एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी यौगिक अस्थमा से बचाने में मदद कर सकते हैं।

५. वजन नियंत्रण में

सेब में फाइबर और पानी की उच्च मात्रा होती है, जिससे की भूख कम लगती है। सेब खाने से भूख कम लगती है और ४ घंटे तक भूख का अहसास नहीं होता। सेब के पॉलीफेनोल्स में मोटापा-रोधी प्रभाव होते है। जो लोग सेब खाते है उनके बॉडी मास इंडेक्स मेंकमी आ सकती है, जो दिल की बिमारियों के लिए वजन से संबंधित जोखिम का एक महत्वपूर्ण कारक है।

६. मधुमेह में लाभदायक

फाइबर का अधिक सेवन करने से टाइप २ मधुमेह के विकास का खतरा कम होता है। सेब का आप किसी ना किसी रूप में जरूर सेवन करें। रोज सुबह नाश्ते में खा सकते है या फ्रूट सलाद में खा सकते है।

७. स्वस्थ आंत के लिए

सेब में पाया जाने वाला पेक्टिन फाइबर प्रीबायोटिक के रूप में कार्य करता है। यह फाइबर अच्छे बैक्टीरिया में वृद्धि करते है। सेब में पाए जाने वाले फाइबर पेट के अनुकूल बैक्टीरिया में सुधार करता है। जिसके कारण सेब पुरानी बीमारियों, हृदय रोग, कैंसर से बचाने में मदद करता है।

सेब को अपने आहार में कैसे शामिल करें - How to incorporate apples into your diet?

आप सीधे भी सेब खा सकते है और अगर ऐसे खाना पसंद नहीं है तो इसकी कोई डिश बनाकर भी खायी जा सकती है जानते है सेब को किन तरीकों से खाया जा सकता है।

१. एप्पल सूप

सेब नमकीन सूप में मिठास का हल्का सा स्पर्श जोड़ देता है सर्द रात में ऐप्पल सूप का आनंद लें।

२. सेब की मिठाई

सेब की अच्छी स्वादिष्ट मिठाई बनाई जा सकती है और इसका हलवा भी बनाकर खा सकते है।

३. आइस्ड एप्पल टी

इसकी कोल्ड टी बनाकर भी पी सकते है। टी बनाने के लिए एक कप ताजा सेब का रस लें, थोड़ा सा गर्म पानी ले लीजिये, कुछ टी बैग्स लें इसमें निम्बू की १-२ बून्द डाल दें। अब इसे ठंडा करके पिएं या गर्म पीना चाहे तो वैसे भी पी सकते है।

४. स्मूदी

अपनी पसंदीदा स्मूदी में ताजे सेब को शामिल करे। अपनी स्मूदी में फ्रूट्स मिलाएं और इसे स्वादिष्ट और कलरफुल बनाएं।

५. एप्पल सलाद

अपने सलाद में कुछ एप्पल जोड़े। स्वीट एंड सॉर साइडर ड्रेसिंग के साथ ऐप्पल सलाद बहुत ही स्वाद से भरा होगा।

६. स्नैक्स

दोपहर में जब भी भूख लगे तो पैकेट वाले अनहेल्दी स्नैक्स को ना कहें और इसके बजाय एक स्वादिष्ट सेब स्नैक्स खाएं। पीनट बटर या कारमेल मेपल दही में डुबोकर खाएं।


७. सैंडविच बनाएं

पतले कटे हुए सेब आपके डेली सैंडविच के लिए एक बढ़िया आईडिया हैं।

८. नाश्ता टॉपिंग

बच्चों के नाश्ते के लिए सेब और नाशपाती फ्रेंच टोस्ट या होल ग्रेन वेफल्स जरूर ट्राई करें।

९. डिनर

अपने डिनर में एक नयी महक और स्वाद को जोड़ने के लिए यह एक अच्छा तरीका हो सकता है। अपने डिनर की किसी डिश में सेब को शामिल कर सकते है।

निष्कर्ष :

एक सेब से कितनी कैलोरी मिलती हैं यह आपने जाना। सेब खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। यह बिमारियों को शरीर से दूर रखता है। सेब से बने यह स्वादिष्ट भोजन आपको और आपके परिवार को बहुत पसंद आएँगे। आप इस तरह से सेब को अपने खाने में जोड़ सकते है।




GO TOP