🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

लडकी का दिल कैसे जीते | How To Win A Girls Heart In Hindi


1 min read
लडकी का दिल कैसे जीते | How To Win A Girls Heart In Hindi

एक खूबसूरत रिश्ते की शुरुआत तब होती है जब इस रिश्ते से दोनों ही खुश हो। इसलिए आप जिस लड़की को पसंद करते है उसके साथ रिश्ता शुरू करने से पहले आपको उसका दिल जितना होगा तभी वह लड़की भी आपके साथ रिश्ता बना पाएगी और आपका यह रिश्ता सालों साल चलता रहेगा।

लडकी का दिल कैसे जीते - How To Win A Girls Heart In Hindi

किसी लड़की के दिल में जगह बनाने के लिए आपको आगे बताये गए पॉइंट्स को फॉलो करना होगा। इन तरीकों से आप आसानी से लड़की को इम्प्रेस कर पाएंगे।

1) सज्जन बनिये -

अपनी पसंद की लड़की का दिल जितने के लिए आपको सज्जन बनना होगा। लड़कियों के साथ अच्छा व्यवहार जिसमें यह दिखाई दे की आप सज्जन है और उनका ध्यान और रिस्पेक्ट करते है यह लड़कियों को अच्छा लगता है। आप कुछ छोटी - छोटी चीजों में अपनी सज्जनता दिखा सकते है जैसे : कहीं पर ऑर्डर देने के पहले उनकी पसंद पूछे, कुर्सी पर बैठने के लिए पहले उनसे कहें, हर बात में उन्हें सबसे पहले महत्व दे।

2) तारीफ़ जरूर करे -

लड़कियों को अपनी तारीफ़ सुनना बहुत पसंद होता है। उनसे कहें की वह कितनी खूबसूरत है। उनके कपड़ों की तारीफ़ करे या आँखों की तारीफ़ करे। उनके पर्स या मेकअप की तारीफ़ कर सकते है इससे उन्हें लगेगा की आप उन पर ध्यान देते है। किसी भी लड़की को अपनी तारीफ़ सुनकर बहुत ख़ुशी होती है।

3) आत्मविश्वास रखे और उसका पीछा करें -

लड़कियां उन लड़कों को पसंद करती है जो आत्मविश्वासी होते है। आपको इतना आश्वस्त नहीं होना है की आप घमंडी हो जाए। ईमानदार बने रहें। पीछा करने से मतलब है की उनकी छोटी छोटी बातों को जाने की उन्हें क्या पसंद है। उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जाने। अपने बारे में खुलकर बताएं आत्मविश्वासी दिखे

4) रचनात्मक बनिये -

किसी भी लड़की को प्रभावित करने के लिए आपको सिर्फ पैसा उड़ाने की जरूरत नहीं है। आप अपनी रचनात्मकता दिखाएं। जिसे देखकर उन्हें कुछ नया और उत्साह जैसा महसूस हो। जैसे कोई खूबसूरत झरना दिखाएँ, हंसो का जोड़ा दिखा सकते है, ज़ू ले जा सकते है, कैफे ले जा सकते है या आप आपकी बनाई हुई रचनात्मक चीजें भी दिखा सकते है जिससे वह इम्प्रेस हो।


5) जतायें की आपको परवाह हैं -

हर लड़की को यह अच्छा लगता है की कोई उनकी परवाह करे। आप इसके लिए बहुत से तरीके अपना सकते है जैसे -  वह किसी समस्या में है तो उनकी मदद करे, उनकी पसंद की चीजें करे, उनसे पूछे की उन्होंने खाना खाया है या नहीं, ठंड लगने पर अपना जैकेट दे, उनकी तबियत का ध्यान रखे, कोई भी परेशानी आने पर उनके साथ खड़े रहे।

6) जागरुक रहें -

आपको उन्हें यह दिखाना होगा की आप उनकी ज़रूरतों की परवाह करते हैं। लड़कियां छोटी छोटी बातों के बारे में ज्यादा सोच लेती है, ज्यादा परवाह करती हैं। अगर आपको पता है की उन्हें क्या पसंद है तो फिर उसके विपरीत चीजें ना करें। उनकी बात सुनिए की वह क्या कहना चाहती है।

7) रोमांटिक बने -

रिश्ते को बनाने के लिए आपको रोमांटिक होना पड़ेगा। किसी भी रिश्ते में बोरियत होना यह बताता है की वह रिश्ता लम्बे समय तक नहीं चलेगा आप कुछ ऐसा करें की लड़की को यह अहसास हो की आप रोमांटिक है और उन्हें कभी बोर नहीं होने देंगे।

Also Read: Do Girls Like Chest Hair? - Man Matter's

लड़कियों से बात करने के टॉपिक्स - How to Talk to a Girl You Like

जिन्हें आप पसंद करते है उनसे बात की शुरुआत करना मुश्किल हो सकता है उस समय जब आपको नहीं पता की क्या कहना है तो जाने की लडकी को अट्रैक्ट कैसे करे। और उनसे बात कैसे करे।

1) सहज बने -

आपको सहज बनना होगा और जिस चीज में आपको इंटरेस्ट है उसमें विकास करे। अपने अंदर रुचियों को जगाएं। जिस चीज में आपकी रूचि है उसके बारे में ज्यादा से ज्यादा ज्ञान प्राप्त करें। इससे आप उस विषय पर खुल कर और सही बात कर पाएंगे।


2) लड़कियों से बात करे -

आप जहाँ पर भी लड़कियों के साथ काम करते है या बात करते है जैसे : ऑफिस में, कॉलेज या क्लब तो उनके साथ छोटी-छोटी बातों में शामिल होएं। इससे आप सीखेंगे की किसी लड़की से कैसे बात करना है और लड़की से बात करने में किसी डर की जरूरत नहीं। उन लड़कियों से बात शुरू करें जिनसे आप पहले से ही थोड़ी बहुत बातचीत करते हैं।

3) बात को ज़ोर से कहने का अभ्यास करें -

आपको बात करनी होगी अगर आप चुप से रहेंगे तो कभी भी लड़की से बात नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आप अपने आप से ऊँची आवाज़ में बातें करें। इससे आपको लड़की से बात करने, उनकी बात का जवाब देने और अपनी आवाज़ और बोलने के साथ सहज महसूस करने में मदद मिलेगी।

4) उनसे बात करे -

अब आपको उनसे बात करनी होगी। किसी भी लड़की पर अच्छा प्रभाव डालने के लिए आप अपने व्यवहार का ध्यान रखे और स्वच्छता को बनाये रखे।

5) अपना दृष्टिकोण बनाओ -

जब भी आपको अपने क्रश से बात करने का मौका मिले तो जरूर करें। कदम बढ़ाएँ उसका ध्यान आकर्षित करें। मुस्कुराते हुए उनकी तरफ बढ़े और बात करे।

6) बातचीत जारी रखें -

ऐसे टॉपिक पर बात करे जिसके बारे में आप दोनों जानते है जैसे किसी जगह के बारे में, उन लोगों के बारे में, या कोई इंट्रेस्टिंग टॉपिक हल्की सी मुस्कान के साथ उनकी बातों का जवाब दें।

7) सकारात्मक रहें -

 मुस्कुराएं और बात करे। उसकी ओर देखने से डरे नहीं। बात करते समय उन्हें खुश महसूस कराएं।

8) नंबर लीजिये -

उन्हें बताएं की उनके साथ बात करना आपको अच्छा लगा और कहें की जल्द ही फिर से मिलना होगा, उनका नंबर मांगें।

9) अलविदा कहें -

उनसे कहें की जल्द ही आप उन्हें कॉल करेंगे। सब कुछ अच्छा रहा तो आपको एक या दो सप्ताह के अंदर मिलने के लिए उनसे कहना होगा। अब एक मुस्कान के साथ बाय कहें।

निष्कर्ष :

लड़की का दिल जितना इतना भी मुश्किल नहीं है जितना की आप सोच लेते है। बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। ऊपर बताये गए टिप्स को फॉलो करेंगे तो आप आसानी से लड़की का दिल जीत पाएंगे।

GO TOP