🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

पुरुषों के लिए अनार लाभ | Pomegranate Benefits for Men in Hindi

अनार में मौजूद औषधीय गुण महिलाओं की तुलना में पुरुषों के लिए अधिक फायदेमंद होते हैं। पोमेग्रेनेट खाने के फायदे जानकर आप चौक जायेंगे।


1 min read
पुरुषों के लिए अनार लाभ | Pomegranate Benefits for Men in Hindi


गर्मी के दिनों में अनार एक बहुत ही स्वास्थ्यवर्द्धक फलों के रूप में जाना जाता हैं, जो स्वास्थ्य से संबंधित बहुत सारे समस्याओं को दूर करता हैं। अनार के जूस में कई तरह के विटामिन, एंटी ऑक्सीडेंट के अलावा मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो शरीर को भरपूर मात्रा में आयरन और फोलिक एसिड की पूर्ति करते हैं। इतना ही नहीं सुबह खाली पेट अनार खाने के फायदे भी बहुत अधिक हैं, जिसे भयंकर से भयंकर बीमारियों से आसानी से छुटकारा पाया जा सकता हैं।

पुरुषों के लिए अनार लाभ

पुरुषों के लिए अनार लाभ की बात करें तो बता दें कि इससे शरीर में खून की कमी नहीं होती और कमजोरी की समस्या भी कोसों दूर रहती हैं। इसके साथ ही इसमें  एंटी ऑक्सीडेंट के साथ-साथ एंटी  इफ्लामेटंरी तत्व भी होते हैं, जो स्वास्थ्य को सुचारू रूप से चलाने में मददगार होता हैं। यदि बात करें पोमेग्रेनेट खाने के फायदे की तो कैंसर, बीपी आदि की समस्या आदि सभी रोगो को रोकने में अनार का जूस बहुत ही फायदेमंद और लाभकारी साबित होता हैं। रिसर्च से यह पता चला हैं महिलाओं की तुलना में पुरुषों के लिए अनार लाभ अधिक हैं। आइए जानते हैं पुरुषों के लिए अनार खाने के फायदे के बारे में –

१. टेस्टोस्टेरोन हार्मोन में वृद्धि

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की कमी के कारण पुरुषों में कई तरह की गंभीर स्वास्थ्य समस्या देखने को मिलती हैं, जैसे कम ऊर्जा, कम कामेच्छा, मांस पेशियों में दर्द, माइंड डिस्टर्ब, वजन बढ़ना आदि। इसके अलावा टेस्टोस्टेरोन मांसपेशियों की वृद्धि को भी अपने नियंत्रण में रखता हैं। ऐसे में उस समय इस हार्मोन की कमी के कारण कई समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसा देखा गया हैं कि प्रतिदिन अनार का सेवन करने से करीब ३० दिनों में ही टेस्टोस्टेरोन के लेवल में भी ३०% तक बढ़ोतरी हो जाती हैं।

२. पॉजिटिव इमोशन बढ़ाने में मदद

चिकित्सकों का मानना हैं कि अनार पॉजिटिव इमोशन को बढ़ाने में भी मदद करता हैं। आत्मविश्वास की कमी होना, दुःख, परेशानी, तनाव आदि हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाने लगते हैं। ऐसे में एक अध्ययन से पता चला हैं कि अनार इन मनोवैज्ञानिक चिंताओं को सुधार कर सकारात्मक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं ।

३. नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन

जानकारी के लिए बता दें कि अनार में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। विटामिन सी हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता हैं, जो कि शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन करता हैं। बता दें कि नाइट्रिक ऑक्साइड पुरुषों में रक्त वाहिकाओं को राहत पहुंचाने वाला रसायन हैं, जो लिंग के पास तथा अंदर के मांसपेशियों को मजबूत करता हैं।

४. कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने में मदद

हमारे शरीर में जब अस्वस्थ या कैंसर की कोशिकाएं नष्ट नहीं हो पाती तो वह प्रजनन कर अन्य कोशिकाओं को भी नष्ट करने लगती हैं और शरीर में बीमारी फैला देती हैं, जिससे कि कैंसर जैसे रोग देखने को मिलते हैं। ऐसे में अनार का सेवन बहुत ही सेहतमंद होता हैं, जिसके औषधीय गुण कैंसर के क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को नष्ट कर देती हैं। अनार का सेवन करने से कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा नहीं होता।

५. हार्ट के लिए फायदेमंद

अनार का सेवन करने से हार्ट के साथ-साथ रक्त धमनियों को भी आसानी से सुरक्षित रखा जा सकता हैं। पुरुषों के लिए अनार लाभ के अंतर्गत अनार का सेवन करने से रक्त धमनियां चौड़ी और स्वस्थ रहती हैं, जिससे रक्त का प्रवाह तीव्र गति से होता हैं।

६. पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक

हमारे शरीर में पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में अनार की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं। अनार खाने से शरीर में इंफ्लामेशन कम होता हैं, जिससे पाचन शक्ति मजबूत होती हैं और पाचन तंत्र स्वस्थ रहता हैं।

७. मोटापा कम करने में मददगार

आजकल मोटापा एक बड़ी समस्या के रूप में उभर रही हैं। मोटापा को कम करने के लिए लोग विभिन्न प्रकार की डाइट फॉलो करते हैं, जिसमें अनार का महत्वपूर्ण योगदान हैं। अनार में विटामिन सी और विटामिन के की भरपूर मात्रा होती हैं। इसके जरिए मोटापा को आसानी से खत्म किया जा सकता हैं। अपनी डाइट में अनार का सेवन करने से शरीर में चर्बी कम होती हैं और मोटापा भी खत्म होता हैं।

सुबह खाली पेट अनार खाने के फायदे

अनार में विटामिन और फाइबर की मात्रा मौजूद होने से रात के समय अनार का बचना मुश्किल होता हैं। इसलिए इसका सेवन सुबह करना अधिक फायदेमंद होता हैं। इसके साथ ही रात में मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया काफी धीमी गति से चलती हैं, जिसकी वजह से विशेषज्ञ भी अनार का सेवन सुबह करने की सलाह देते हैंं। सुबह के समय खाली पेट अनार खाने से निम्नलिखित समस्याओं से छुटकारा मिलता हैं-

१. प्रतिदिन सुबह खाली पेट अनार का सेवन करने से व्यक्ति के पेट में उत्पन्न होने वाले सभी प्रकार के विकार और समस्याओं से निजात मिलता हैं।

२. विशेषज्ञों का मानना हैं कि रोजाना खाली पेट अनार का सेवन करने से पुरुषों में शारीरिक समस्याएं नहीं होती हैं। इसके साथ ही कमजोरी जैसी समस्याएं भी कम हो जाती हैं।

३. सुबह खाली पेट अनार का रोजाना सेवन करने से उनमें फर्टिलिटी बढ़ती हैं।

४. अनार के जूस पुरुषों के लिए बहुत ही सेहतमंद और लाभकारी होता हैं, जो उनमें टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर तथा स्पर्म काउंट की वृद्धि करने में मदद करता हैं।

५. सुबह खाली पेट अनार के फायदे के रूप में कहा जा सकता हैं कि इसके सेवन से डायबिटीज जैसी समस्या से काफी निजात मिलता हैं।

६. इन्सुलिन सेंसटिविटी को बढ़ाने में अनार काफी फायदेमंद होता हैं और यह देख सुबह खाली पेट अनार का सेवन किया जाए तो इसका जल्दी लाभ मिलता हैं।

७. अनार में लो कार्बोहाइड्रेट पाया जाता हैं, जो ब्लड शुगर लेवल को जरूरत से अधिक बढ़ने से रोकता हैं।

एक अनार में कितनी कैलोरी होती हैं

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अनार बहुत ही फायदेमंद फलों में से एक हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती हैं। अनार को सुपरफूड का भी दर्जा दिया गया हैं। अनार में फाइबर और पोटेशियम के साथ साथ फ्लैवेनॉइन और फेनॉलिक्स बहुत अधिक पाया जाता हैं। विटामिन की बात करें तो अनार में विटामिन के, विटामिन सी और विटामिन बी की उपस्थिति होती हैं। इसके अलावा इसमें जिंक और ओमेगा-६ फैटी एसिड भी पाया जाता हैं।

यदि आप इस बारे में नहीं जानते हैं कि एक अनार में कितनी कैलोरी होती हैं तो बता दें एग्रिकल्चर के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यदि एक अनार १०० ग्राम का हो तो इसमें कुल ६५ कैलोरी विद्यमान होती हैं। वहीं यदि अनार के जूस का सेवन किया जाए तो एक गिलास अनार के जूस में ५४  कैलोरी होती हैं।

निष्कर्ष

तो ये थे पोमेग्रेनेट के फायदे पुरुषो के लिए। यदि आप सोच रहे होंगे के ये आप पहले जाने होते तो आपको इसका उपयोग लार सकते थे लेकिन इसमें कोई देर नहीं। आप आज ही खाने के बाद इसका उप्तोग करे।
अनार में एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर एवं मिनरल्स के साथ-साथ भरपूर मात्रा में विटामिन की उपस्थिति होती हैं, जो किसी औषधीय गुण से कम नहीं हैं। पुरुषों के लिए अनार खाने के फायदे बहुत अधिक हैं। इससे पुरुषों के स्वास्थ्य में काफी सुधार होता हैं एवं शरीर के कई समस्याओं से तुरंत निजात मिलती हैं।

GO TOP