🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

सेक्स कैसे करते हैं | How to Do Sex in Hindi - Man Matters


1 min read
सेक्स कैसे करते हैं | How to Do Sex in Hindi - Man Matters

सेक्स हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। यह किसी महिला और पुरुष के लिए बहुत ख़ास पल होता है क्योंकि शरीर के साथ ही यह दो मन को भी आपस में एक दूसरे से जोड़ता है। पर पहली बार का सेक्स शर्म और हिचकिचाहट से भरा होता है। यदि आप भी पहली बार सेक्स करने जा रहे है तो कुछ ख़ास टिप्स जरूर ध्यान में रखे।

सेक्स होता क्या है – What is Sex in Hindi?

जब कोई महिला और पुरुष आपस में शारीरिक संबंध बनाते है तो उसे ही सेक्स कहते है। पुरुष के लिंग का महिला की योनि में जाना सेक्स होता है। सेक्स आपको आपके पार्टनर के करीब लाने का जरिया है।

अपनी वर्जिनिटी कैसे खोएं - How to Lose Virginity

कुछ लोगों को लगता है की वर्जिनिटी खोना आसान है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है। इसका असल में मतलब होता है मर्मज्ञ संभोग करना। जिन लोगों का फर्स्ट टाइम होता है उन्हें मन में बस यही चिंता रहती है की सेक्स में बहुत दर्द होता है।

हाँ आप अगर गलत तरीके से कुछ करते है तो यह परेशानी का कारण बन सकता है। इसके लिए आपको धीरज रखना चाहिए।

आप एक दूसरे की फीलिंग्स को महसूस करें। एक दूसरे को किस करे। अपने पार्टनर की उत्तेजना जगाएं। होंठों को चूमे, गाल चूमें या शरीर के दूसरे अंगों को चूमे।

जब आप सेक्स करते हैं तो आपके शरीर में क्या होता है? - What Happens to Our Body When We Have Sex?

पहली बार सेक्स करने पर ऐसा कुछ नहीं लगता जिससे की यह समझ आये की आपने सेक्स किया है। पर जब आप सेक्स करते है तो जोर से या लम्बी - लम्बी साँसे लेना, शरीर पर पसीना आना, थकान महसूस होना यह सब लगने लगता है।

ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सेक्स करने की यह शारीरिक प्रकृति होती है। जब सेक्स किया जाता है तो उस दौरान शरीर में रक्त का प्रवाह तेज हो जाता है। इसकी वजह से वल्वा में सूजन भी आ सकती है लेकिन एक बार सेक्स की प्रक्रिया पूरी हो जाती है तो शरीर फिर से पहले की तरह सामान्य हो जाता है।

अधिकतर महिलाओं में हाइमन नामक झिल्ली होती है यह झिल्ली योनि में होती है। पहली बार सेक्स करने के समय या कोई शारीरिक गतिविधि या व्यायाम करने के दौरान यह हाइमन झिल्ली फट जाती है।

हाइमन झिल्ली के फटने से थोड़ा सा  रक्तस्राव भी हो सकता है जो की आम है। यूँ तो पहली बार सेक्स करने में हमेशा रक्त का स्त्राव नहीं होता। बहुत सी महिलाएं बिना सेक्स के अनजाने में हाइमन झिल्ली को तोड़ चुकी होती है।

सेक्स कैसे करते हैं?

  • आप अपने पार्टनर और स्वयं के द्वारा हस्थमैथुन भी कर सकते है।
  • फोरप्ले सेक्स करे जैसे : एक दूसरे के शरीर को प्यार से छूना, किस करना।
  • अपने साथी से प्यार भरी बातें करके उन्हें सेक्स के लिए उत्तेजित करें।

पहली बार सेक्स करने के प्रो टिप्स - Pro Tips for Having Sex for the First Time

पहली बार सेक्स करने में हिचकिचाहट होना आम है। इसलिए आप कुछ टिप्स जानकर अपनी इस हिचकिचाहट को दूर कर सकते है। इससे आप सेक्स कर पाएंगे। तो जाने पहली बार सेक्स कैसे करें।

1) प्रिकॉशन -

आपको सुरक्षा का पूरा ध्यान रखना होगा। सुरक्षा रखेंगे तो गर्भावस्था के जोखिम से बच सकेंगे। यदि आपने बेबी प्लानिंग नहीं की है तो प्रोटेक्शन का उपयोग जरूर करे। आपको प्रेगनेंसी की चिंता भी नहीं सताएगी और आप सेक्स का मजा भी ले पाएंगे।

2) पार्टनर की सहमति -

पार्टनर की सहमति का होना जरुरी है। अगर आपका पार्टनर सहमत नहीं है तो सेक्स बिल्कुल भी ना करे। आप जाने की वो इसके लिए तैयार है या नहीं। यदि आप असुरक्षित महसूस कर रहे है आपके मन में कोई सवाल है तो पुनः विचार करें।

3) पीरियड्स के समय -

यदि आपकी साथी पीरियड्स में है तो ऐसे में उनकी सहमति अवश्य जाने की वो सहमत है या नहीं।

4) नया ट्राई न करे -

पहली बार में कुछ अलग या नया ट्राई ना करें, क्योंकि जानकारी ना होने की वजह से कुछ गलत भी हो सकता है या हो सकता है की आपके पार्टनर को यह अच्छा ना लगे।

5) साथी से बात करे -

 जब आप फर्स्ट टाइम सेक्स करने जा रहे है तो इसकी पूरी जानकारी जरूर रखे। इसके बारे में किसी ऐसे व्यक्ति से पूछे जिसे सेक्स के बारे में पता हो।

6) हाइजीन रहे -

साफ़ सफाई रखे। सेक्स के पहले अपने हाथों को धो लें, नाख़ून कटे हुए होना चाहिए। जब भी आप सेक्स करे तो हर बार कंडोम नया लें। अगर सफाई नहीं रखेंगे तो महिलाओं की योनि में इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है। सेक्स करने के पहले और बाद में तुरंत बाथरूम करें।

सेक्स के विभिन्न प्रकार – Different Types of Sex in Hindi

सेक्स करने के पहले इसके सभी प्रकारों के बारे में पता होना चाहिए। इससे आपको सेक्स अच्छे से करने में मदद मिलती है।

1) आउटरकोर्स सेक्स -

इसमें हस्तमैथुन सेक्स किया जाता है। इस सेक्स में प्रेग्नेंट होने का जोखिम कम रहता है लेकिन एसटीडी का खतरा बना रहता है।

2) ओरल सेक्स -

इस सेक्स में मुंह का उपयोग करके पार्टनर के जननांगों को उत्तेजित किया जाता है। लेकिन यह बीमारी उत्त्पन्न करने वाला होता है पर महिला ओरल सेक्स से गर्भवती नहीं हो सकती हैं।

3) इंटरकोर्स सेक्स -

जब लिंग योनि के अंदर जाता है तो उसे इंटरकोर्स सेक्स कहते है। इस सेक्स से महिलाएं गर्भवती हो सकती हैं।

4) अनल सेक्स -

इसे गुदा मैथुन कहते है। इस सेक्स से प्रेग्नेंट होने का जोखिम नहीं होता लेकिन असुरक्षित तरीके से करने पर एचआईवी और एसटीडी हो सकता है।

सेक्स करने के फायदे – Benefits of Having Sex

  • अच्छी नींद लाने में सेक्स मदद करता है।
  • रक्तचाप को कम करता है।
  • यह शारीरिक गतिविधि में आता है जिससे कैलोरी बर्न होती है।
  • दिल का स्वास्थ्य बेहतर होता है।
  • अगर अच्छी सेक्स लाइफ होगी तो आपको ख़ुशी मिलेगी सेक्स करने से ख़ुशी मिलती है।
  • सेक्स करने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

पहली बार सेक्स के लिए सावधानियां - Precautions for First Time Sex

सुरक्षा का पूरा ध्यान रखे बेबी प्लानिंग नहीं की है तो प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करे। प्रोटेक्शन बीमारियों से भी बचाता है।

निष्कर्ष :

पहली बार सेक्स करने का अहसास सबके लिए अलग होता है किन्तु अपने पार्टनर की सहमति का मान रखे। अगर आपको किसी तरह की परेशानी हो रही है तो डॉक्टर से जांच करवाएं।

GO TOP