🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

Sex Ke Fayde in Hindi | सेक्स के फायदे और नुकसान

सेक्स के फायदे और नुकसान क्या यह सेहत के लिए अच्छा है या हानिकारक। जाने सेक्स करने से क्या होता है।


2 min read
Sex Ke Fayde in Hindi | सेक्स के फायदे और नुकसान

हर मनुष्य के लिए सेक्स जरुरी है। यह भी जीवन का एक मुख्य हिस्सा है। इससे महिलाओं और पुरुषों को फायदे भी मिलते है लेकिन सेक्स से जुड़ी कुछ चीजें है जो नुकसान का कारण बन सकती है। हमारे लिए यह कहना थोड़ा मुश्किल है की सेक्स के लाभ ज्यादा मिलते है या नुकसान लेकिन हर मनुष्य को इससे संबंधित बातों का ध्यान रखना चाहिए।

सेक्स क्या है - What Is Sex in Hindi?

जब किसी पुरुष का लिंग महिला की योनि में जाता है तो उसे सेक्स कहते है। हर मनुष्य के लिए सेक्स का अपना अलग नजरिया और तरीका होता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जो आनंद प्रदान करती है। सेक्स करने का मुख्य लक्ष्य संतान को पाना यानि की संतान के जन्म से है। यह एक प्राकृतिक और सामान्य प्रक्रिया है जो सभी पुरुष करते है। यौन संबंधो को लेकर सभी पुरुषों के विचार अलग होते हैं क्योंकि प्रत्येक पुरुष एक दूसरे से अलग होते है।

कुछ पुरुष इसे प्रेम की भाषा में परिभाषित करते है, तो कुछ इसे सुख पाने का तरीका समझते है। सेक्स कभी ख़ुशी देता है तो कभी - कभी यह बोरिंग लगता है। उसके पीछे जीवन में घटित हो रही घटनाओं का असर होता है। जो लोग खुश रहते है उन्हें सेक्स करना अच्छा लगता है और उनकी सेक्स ड्राइव भी अच्छी होती है। इसके विपरीत जो लोग दुःखी रहते है उन्हें सेक्स करना उतना अच्छा नहीं लगता और उनकी सेक्स ड्राइव भी कम होती है।

मुख्य रूप से योनि सेक्स को ही सेक्स माना जाता है। लेकिन इसके भी अलग- अलग प्रकार है। महिला की योनि में जब पुरुष का लिंग जाता है तो वह योनि सेक्स कहलाता है। लिंग का गुदा में जाना गुदा सेक्स कहलाता है। वैसे गुदा सेक्स कम ही लोग पसंद करते है। मुख मैथुन में अन्य व्यक्ति के जननांगों को उत्तेजित करने के लिए मुंह, होंठ या जीभ का उपयोग करके किया जाता है इनमें योनि सेक्स सबसे मुख्य होता है।

सेक्स के फायदे - Benefits of Sex in Hindi?

सेक्स करने के फायदे में शामिल हैं।

  • रक्त चाप नियंत्रण
  • बेहतर प्रतिरक्षा प्रणाली
  • हृदय रोग का कम जोखिम
  • आत्मसम्मान बढ़ना
  • चिंता और अवसाद में कमी होना
  • कामेच्छा का बढ़ना
  • प्राकृतिक दर्द से तुरंत राहत
  • बेहतर नींद
  • यौन साथी के साथ अच्छे संबंध
  • तनाव में कमी

पुरुषों में यौन लाभ - Sex Benefits in Men  in Hindi

पुरुषों के लिए सेक्स के फायदे आगे बताये गए है।

१.  पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का विकास कम हो जाता है।  

२.  स्खलन की प्रक्रिया तनाव को कम करती है करने और स्खलित वीर्य के साथ शरीर द्वारा कार्सिनोजेनिक एजेंटों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।

३. पुरुषों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।

४. पुरुषों की प्रजनन क्षमता में सुधार होता है इससे वीर्य की गुणवत्ता में वृद्धि होती है। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ता है, जो पुरुषों के यौन स्वास्थ्य के लिए जरुरी है।

५. पुरुष जितना ज्यादा सेक्स करते है उनमें यौवन लंबे समय तक बना रहता है जिससे त्वचा स्वस्थ और सुंदर बनी रहती है।

६. सेक्स से मृत्यु दर का जोखिम ५० प्रतिशत कम हो जाता है।

महिलाओं में यौन लाभ - Sex Benefits in Women  in Hindi

महिलाओं को तो सेक्स बहुत लाभ मिलते है जानिए महिलाओं में सेक्स करने से क्या होता है।

१. महिलाओं का अधिक सेक्स करना एस्ट्रोजन के स्तर को बढ़ा देता है जिससे  महिलाओं की प्रजनन क्षमता में सुधार होता है। प्रजनन क्षमता के अलावा एस्ट्रोजन से महिलाओं क्र शरीर में कई अन्य तरह के अच्छे बदलाव भी आते है।

२. सेक्स करने से महिलाओं की योनि की चिकनाई में भी सुधार करता है इससे योनि सूखापन का कम हो जाता है।

३.  महिलाओं में सेक्स करने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

४. खासकर जो महिलाएं स्तनपान करा रही होती है उनके लिए सेक्स स्तन ऊतक के विकास में मददगार होता है ।

५. ऐसा माना जाता है की सेक्स से महिलाओं की त्वचा में भी सुधार होता है। चेहरे पर चमक आती है और मुहाँसे खत्म हो जाते है महिलाओं की त्वचा में सुधार करने में सेक्स मदद करता है।

संभोग करने से क्या होता है - What Happens When You Have Sex in Hindi

यह एक ऐसी प्रक्रिया होती है जिससे शरीर में कुछ तरह के परिवर्तन होते है, जो आपको सेक्स के दौरान महसूस करने और प्रतिक्रिया करने के लिए प्रेरित करता है। जाने की आपके शरीर में संभोग करने से क्या होता है इसे इस तरह समझते है।

१. उत्साह -

जब आप सेक्स करते है तो उत्तेजित हो जाते है तो सेक्स करने से उत्तेजित होने पर दिल तेजी से धड़कने लगता है और आपकी सांसें तेज हो जाती हैं। सेक्स के दौरान त्वचा लाल हो जाती है। पूरे शरीर की मांसपेशियां तनावग्रस्त हो जाती हैं, जिससे यौन तनाव बढ़ता है और थोड़ी सी थकावट महसूस होने लगती है। जननांगों में अधिक रक्त का प्रवाह होने लगता है। पुरुष का लिंग खड़ा हो जाता है, महिलाओं के निप्पल सख्त हो जाते हैं और योनि गीली हो सकती है।

२. पठार -

सेक्स करने से शरीर में होने वाले परिवर्तन तेज हो जाते है जैसे : श्वास की गति तेज होना, हृदय की गति तेज होना और रक्तचाप का बढ़ना। भगशेफ स्पर्श करने पर अति संवेदनशील महसूस होते है। अंडकोष ऊपर की ओर खींचने लगते हैं। इससे महिलाओं की योनि में हल्की सी सूजन आ जाती है और उसकी दीवारें गहरे रंग की हो जाती हैं।


३. संभोग -

सम्भोग करने पर यौन उत्तेजना अपनी चरम सीमा पर पहुंच जाती है। सेक्स के बाद शरीर जब धीरे-धीरे तनाव मुक्त होने लगता है उस समय मांसपेशियों का तीव्र संकुचन महसूस होता हैं। योनि और गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं। लिंग के आधार की मांसपेशियां में कसावट महसूस होने लगती हैं, वीर्य का स्खलन होता है।


४. संकल्प -

सेक्स करने के बाद शरीर सेक्स करने की पहले की स्थिति में वापस आने लगता है। श्वास धीमी हो जाती है और शांत होने लगती है। मांसपेशियां आराम करना चाहती हैं। लिंग और योनि का आकार और रंग पहले की तरह हो जाता हैं। आप शांत, संतुष्ट या थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

हस्तमैथुन के क्या फायदे हैं - What Are the Benefits of Masturbation  in Hindi?

जिस तरह सेक्स के फायदे मिलते है उसी तरह हस्तमैथुन के भी कई लाभ होते है जिनमें शामिल हैं:


१. आत्म-सम्मान और शरीर की छवि में बढ़ावा

जब आप हस्तमैथुन करते है तो आपका सेक्स के प्रति आत्मविश्वास बढ़ने लगता है। इससे शरीर-जागरूकता, आत्म-जागरूकता, आत्म-स्वीकृति और आत्मविश्वास का भी विकास होता है।

२. शरीर को अधिक जानना  

हस्तमैथुन करने से आप अपने शरीर को अच्छी तरह से जानने लगते है की आपको सेक्स में क्या अच्छा लगता है। आप अपने साथी से सेक्स में क्या चाहते है की वो करे जो आपको पसंद है आप उनसे इस बात को साझा कर पाएंगे।

३. यौन संतुष्टि में वृद्धि होना

हस्तमैथुन करने से लोगों को सेक्स करने पर संतुष्टि प्राप्त होती है  है। जो लोग हस्तमैथुन करते है वह सेक्स करने पर संतुष्ट होते है।


४. खुश की प्राप्ति

हस्तमैथुन करना मस्तिष्क के उन हिस्सों को सक्रिय बनाता है जो हाइपोथैलेमस और थैलेमस जैसे आनंद के लिए जिम्मेदार होते हैं हस्तमैथुन पूरी तरह से सुरक्षित है और इसमें कम स्वास्थ्य जोखिम जुड़े होते हैं।  


५. कामेच्छा में वृद्धि होती है

हस्तमैथुन करने से कामेच्छा में वृद्धि होती है आप अधिक सेक्स करना पसंद करते है अधिक सेक्स करने से डोपामाइन, एंडोर्फिन और ऑक्सीटोसिन की वृद्धि होती है जिसके कारण कामेच्छा बढ़ती है और सेक्स करना अच्छा लगता है।

सेक्स के साइड इफेक्ट - Side Effects of Sex  in Hindi

वैसे तो सेक्स के स्वास्थ्य लाभ मिलते है लेकिन कुछ मामलों में साइड इफेक्ट भी होते है।


१. पैरों में ऐंठन आना

सेक्स करने पर पैरों में दर्द होने लगता है और दर्द से पैरों में ऐंठन होती है पुरुषों और महिलाओं दोनों को सेक्स के बाद पैरों में दर्द और पैर में ऐंठन होती है। पर धीरे-धीरे यह ठीक भी हो जाती है।

२. असुरक्षित यौन संबंध और एसटीडी का जोखिम

असुरक्षित यौन संबंध से आपको और आपके साथी को एड्स, सिफलिस और गोनोरिया जैसे गंभीर एसटीडी होने का जोखिम हो सकता है। यदि कंडोम का उपयोग किया जाये तो खतरा कम रहता है।

३. सेक्स के बाद दर्द

महिलाओं को योनि में दर्द होता है और जांघ में भी दर्द हो सकता है। पुरुषों को लिंग में दर्द का अनुभव होता है। यह आमतौर पर संभोग के बाद पुरुषों और महिलाओं दोनों को होता है। गंभीर दर्द चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें: सेक्स कैसे करते हैं | How to Do Sex in Hindi - Man Matters

महिलाओं में सेक्स के साइड इफेक्ट - Side Effects of Sex in Female  in Hindi

महिलाओं में सेक्स के दुष्प्रभाव आगे बताये है।

  • नींद में खलल जिससे सोने में समस्या होना।
  • मूत्र पथ का संक्रमण।
  • प्रतिरक्षा का प्रभावित होना।
  • महिलाओं में कैंसर के जोखिम का बढ़ना।

पुरुष में सेक्स के साइड इफेक्ट - Side Effects of Sex in Male  in Hindi

पुरुषों में सेक्स के कुछ दुष्प्रभाव भी हो सकते है।

  • पेशाब में दर्द होता है।
  • सेक्स से पुरुषों को नींद आती है जो काम या अन्य गतिविधियों से पहले करने पर काम में बाधा का कारण बनता है।
  • लेटेक्स कंडोम के इस्तेमाल से खुजली या जलन।
  • व्यायाम प्रदर्शन का प्रभावित होना।  

निष्कर्ष

यहाँ आपने से के फायदे और नुकसान दोनों ही जाने। इससे आपको सेक्स करने में आसानी होगी। आप फायदे और नुकसान को ध्यान में रखकर सेक्स कर पाएंगे। सेक्स से संबंधित किसी भी तरह की समस्या आने पर आपको डॉक्टर से चेकअप करवाना चाहिए।

GO TOP