🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

शिलाजीत के फायदे | Shilajit Benefits - Man Matters


1 min read
शिलाजीत के फायदे | Shilajit Benefits - Man Matters

पुराने समय से ही शिलाजीत को शारीरिक शक्ति बढ़ाने के लिए उपयोग किया जा रहा है। पुरुषों की अंदरुनी ताकत और यौन स्वास्थ्य में वृद्धि करने के लिए शिलाजीत सबसे बेहतरीन औषधि है। पुरुषों के साथ ही महिलाओं को भी इसके अच्छे फायदे मिलते है।

शिलाजीत क्या है - What Is Shilajit?

शिलाजीत एक तरह का चिपचिपा पदार्थ है। जो हिमालय की चट्टानों में पाया जाता है इसे ख़ास तौर पर आयुर्वेद चिकित्सा में प्रयोग किया जाता है। गिलगिट क्षेत्र, तिब्बत, हिमालय में स्थित कुछ खास चट्टानें होती है यह उनमें पाई जाती है जो की बहुत ही दुर्लभ है।

पौधों और उसके हिस्से का जब हजारों साल तक विघटन होता है तब शिलाजीत विकसित होता है। मर्दाना ताकत को बढ़ाने वाला यह पदार्थ दिमाग को भी तेज करता है। शिलाजीत में ८५ मिनरल्स पाए जाते है।

शिलाजीत चिपचिपी होती है और इसका रंग काला और भूरा होता है। स्वाद में यह कड़वा और कसैला होता है। इस पदार्थ को गर्म व वीर्यवर्धक माना जाता है। जब यह सुख जाता है तो इसमें से गौ मूत्र जैसी गंध आती है।

शिलाजीत के फायदे - Shilajit Benefits

इस पदार्थ के सेवन से होने वाले फायदे आपको आगे जानने को मिलेंगे। शिलाजीत के फायदे हिंदी में आगे दिए गए है।

  • अनिद्रा की समस्या दूर करे - जब शरीर में टेस्टोस्टोरोंस हार्मोन कम हो जाता है तो अनिंद्रा की समस्या उत्पन्न होती है। जिसे शिलाजीत के सेवन से ठीक किया जा सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले शिलाजीत का सेवन जरूर करे।
  • कैंसर सैल्स कम करे - इसमें कैंसर सेल्स से लड़ने की शक्ति होती है शरीर में कैंसर सेल्स की मात्रा को यह कम करती है।
  • स्पर्म काउंट बढ़ाये - यदि शिलाजीत को दूध के साथ पिया जाये तो इससे स्पर्म काउंट में बढ़ोत्तरी होती है। स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए इसका नियमित रूप से सेवन करे। शिलाजीत खाने के फायदे में यह एक सबसे बड़ा फायदा है।
  • स्मरण शक्ति में सुधार - शिलाजीत दिमाग को स्वस्थ रखने में सहायक होती है और स्मरण शक्ति को बढ़ाने में भी मददगार होती है।
  • खून की कमी होगी दूर - शिलाजीत आयरन का स्त्रोत होता है। जिससे खून की कमी को दूर किया जा सकता है। खून की कमी शरीर में कई तरह की बिमारियों को जन्म देती है। खून की कमी में शिलाजीत से लाभ होता है।
  • रोगप्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि - इसका नियमित सेवन करने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे शरीर बीमार नहीं होता
  • मधुमेह में लाभ - शिलाजीत ग्लूकोज को कम करने वाले कार्य करता है। मधुमेह के मरीजों को इसके अच्छे परिणाम के लिए मेटफॉर्मिन या ग्लिबेंक्लामाइड के साथ दिया जाता है।  

पुरुषों में शिलाजीत के फायदे - Shilajit Benefits for Men

  • प्रतिदिन इसका सेवन करने से मर्दाना ताकत बढ़ती है।
  • इसे बॉडी बिल्डिंग के लिए भी चुना जाता है। जो लोग बॉडी बिल्डिंग करते है उनके द्वारा इसका सेवन किया जाता है। व्यायाम के दौरान ज्यादा समय के लिए यह मांसपेशियों की ताकत बनाए रखता है।
  • टेस्टोस्टेरोन बूस्टर के रूप में भी यह काम करता है।
  • शुक्राणुओं की संख्या और यौन जीवन को बढ़ाने में लाभकारी।
  • इसके प्रयोग से स्वप्न दोष की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। अगर आपको भी स्वप्न दोष है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते है।

शिलाजीत का उपयोग कैसे करें - How to Use Shilajit


यह पदार्थ कैप्सूल, पाउडर और तरल दोनों रूपों में उपलब्ध होता है। इसे बताये गये निर्देशों के आधार पर ही ग्रहण करे। तरल रूप में एक मटर के दाने जितना हिस्सा तरल में घोल कर निर्देशों के अनुसार पियें। शिलाजीत पाउडर दिन में दो बार दूध के साथ पी सकते हैं।

शिलाजीत कैप्सूल सेवन करने में आसान होता है। इसके कड़वे स्वाद की वजह से इसे निगल सकते हैं। पानी या दूध के साथ इसे खा ले। आप क्रीम और टॉनिक के रूप में भी इसका उपयोग कर सकते है। त्वचा की बेहतर रंगत में यह लाभकारी होता है।  

शिलाजीत चूर्ण श्वसन तंत्र में आने वाली रुकावट को दूर करता है। इस चूर्ण में कायाकल्प और स्वास्थ्यवर्धक जैसे कई प्रकार के गुण होते हैं। शिलाजीत के चूर्ण को कच्चे, गुनगुने दूध, घी या तिल के तेल, बिना पाश्चुरीकृत शहद के साथ ले सकते है। इस तरह से इसके दुगने फायदे मिलेंगे।

वयस्क 150 मिलीग्राम शिलाजीत का सेवन दिन में एक या दो बार कर सकते है। इसका सेवन करने के पहले अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करे और उनसे सही मात्रा निर्धारित करवा कर इसे ग्रहण करे।

शिलाजीत कब लें -  When to Take Shilajit?

सुबह खाली पेट इसका सेवन करना सबसे बेहतरीन होता है। शिलाजीत की एक सही खुराक आप ले सकते है। इसमें ऊर्जा की वृद्धि करने वाले गुण होते हैं तो रात में इसका सेवन करने से बचना चाहिए। यह नींद को बिगाड़ने में सहायक होता है। रात में शिलाजीत का सेवन करने के बारे में चिकित्सक से जरूर पूछ ले।

शिलाजीत लेने से पहले कुछ बातें जो ध्यान में रखना आवश्यक है। जिसके बाद ही आपको इसकी खुराक निश्चित करना चाहिए जैसे सामान्य स्वास्थ्य, शरीर का आकार, मेटाबोलिज्म, बॉडी मास इंडेक्स, खाद्य और अन्य जीवन शैली।

शिलाजीत साइड इफेक्ट - Shilajit Side Effects

अगर डॉक्टर को दिखाए बिना ज्यादा मात्रा में या गलत तरह से इसका सेवन किया जाये तो इसके दुष्प्रभाव भी हो सकते है जिनमें शामिल है।

  • दिल की धड़कन अनियमित हो जाती है।
  • गलत तरह से इसका इस्तेमाल करने पर सिरदर्द होने लगता है।
  • पैरों और हथेलियों में ठंडक होने की समस्या।
  • इससे त्वचा पर चकते या जलन जैसी परेशानी भी हो सकती है।
  • उचित मात्रा से ज्यादा इस्तेमाल करने पर कमजोरी आ सकती है।
  • आप थकान भी महसूस कर सकते है।

शिलाजीत का सेवन करने के बाद इनमें से किसी भी लक्षण को आप महसूस कर रहे हैं या आपको बैचेनी हो रही है तो तुरंत ही डॉक्टर से संपर्क करे।

निष्कर्ष


पहाड़ी गुफाओं से निकले इस पदार्थ शिलाजीत के इतने सारे फायदे मिलते है। इसके  फायदे प्राप्त करने के लिए आप भी इसका सेवन करना शुरू कर सकते है। शरीर को शक्तिशाली और पुष्ट बनाने के लिए यह बहुत ही कारगर औषधि है।

GO TOP