🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

7 दिन में 4 इंच लंबाई बढ़ाने के कामयाब नुस्खे ~ Man Matters


1 min read
7 दिन में 4 इंच लंबाई बढ़ाने के कामयाब नुस्खे ~ Man Matters

लम्बाई एक सीमित उम्र तक बढ़ती है, जिसके बाद लम्बाई बढ़ना रुक जाती है लेकिन कुछ लोगों की हाइट बहुत कम ही रह जाती है। जिससे वह उदास हो जाते है पर जीवनशैली में कुछ बदलाव करके लम्बाई को बढ़ाया जा सकता है।

7 दिन में 4 इंच लंबाई बढ़ाने के कामयाब नुस्खे

परफेक्ट हाइट से हमारी पर्सनालिटी और भी निखर कर आती है। यह किसी व्यक्ति को आकर्षक बनाती है और अच्छी हाइट आपके लुक में चार चाँद लगा देती है। लम्बी हाइट वालों पर लोगों का ध्यान भी जल्दी जाता है। सिर्फ ७ दिनों में ४ इंच ऊँचाई बढ़ाना मुमकिन तो नहीं है लेकिन लंबाई बढ़ाने का आसान तरीका आगे बताया गया है जो ऊंचाई बढ़ाने के लिए मददगार है।

1) पर्याप्त नींद -

अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो शरीर भी मजबूत होगा। अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरुरी है। जब हम सोते है तो शरीर में वृद्धि हार्मोन बनते है।


2) योग -

योग से मांसपेशियों में खिंचाव आता है और मांसपेशिया मजबूत भी होती है। आपका शरीर लचीला होगा तो आप लम्बे भी नजर आएँगे। योग करने के लिए यह पोज अपनाएं चाइल्ड पोज, कोबरा पोज, माउंटेन पोज, सूर्यनमस्कार आदि।

3) सप्लीमेंट्स ले -

हाइट बढ़ाने के लिए मानव विकास हार्मोन युक्त सप्लीमेंट्स का प्रयोग कर सकते है। यह हाइट बढ़ाने के लिए कारगर होती है लेकिन किसी भी लंबाई बढ़ाने की दवा का सेवन करने के पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

4) सक्रिय रहना है जरुरी -

अपने शरीर को गति दे यानि की ज्यादा बैठे और लेटे ना रहे। जैसे की आप व्यायाम कर सकते है, गेम्स खेले, वॉक करे इससे शरीर की हड्डियां मजबूत होती है।


5) सही मुद्रा -

यदि आप शरीर को गलत मुद्रा देते है तो भी हाइट छोटी दिखती। शरीर को सीधा रखे, सीधे बैठे। ज्यादा झुककर बैठने और और खड़े होने से हाइट बढ़ना रुक जाती है।

6) उचित डाइट -

कद बढ़ाने में आहार सबसे महत्वपूर्ण है। पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने से शरीर बलवान बनता है। आपके खाने का प्रभाव लम्बाई पर पड़ता है इसलिए अपने आहार में अच्छे खाने को महत्व दे। लंबाई बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए इनमें आते है : फल, शकरकंद, मछली, हरे पत्तेदार सब्जियां, दही, बादाम, अंडा, फाइबर खाद्य पदार्थ।

7) विटामिन डी -

हड्डियां मजबूत होगी तो शरीर भी मजबूत होगा। जो हाइट को लम्बा दिखाता है। हड्डियों के लिए विटामिन डी सबसे जरुरी है और विटामिन डी का सबसे मुख्य स्त्रोत है सूरज। विटामिन डी प्राप्त करने के लिए सुबह की ताजा धुप लें। यह विटामिन डी प्राप्त करने का आसान तरीका है।

लंबाई बढ़ाने का आसान तरीका

लम्बाई बढ़ाने के लिए कुछ तरीके है जो आपके छोटे कद को लम्बा करने में मददगार है। तो जाने इन तरीकों के बारे में।

जब हम तनाव लेते है तो पिट्यूटरी ग्रंथि के कार्य करने की प्रणाली खराब हो जाती है। हमारे दिमाग की पिट्यूटरी ग्रंथि से ग्रोथ हार्मोन जुड़े होते है तो तनावमुक्त रहे और खुश रहने के तरीके ढूंढे।

मिनरल भी लम्बाई बढ़ाने में सहायक है। खनिज से हड्डी के ऊतकों का निर्माण होता है और यह हड्डी का विकास भी करते है। खनिज ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाते है। खनिज पदार्थों में शामिल है : - फलियां, हरी बीन्स, अंगूर, गोभी, पालक, गाजर, दाल, केले, मूंगफली, कद्दू, ब्रोकोली।

पानी हमारे शरीर के पूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। शरीर में पानी की कमी से विषैले पदार्थ शरीर में ही रह जाते है। इसलिए भरपूर मात्रा में पानी पिएं।

धूम्रपान, तम्बाकू और शराब स्वासथ्य के लिए खतरानक होते है। यदि आप भी इनका सेवन करते है तो बंद कर दे। यह आपकी हाइट को भी प्रभावित करते है।

स्विमिंग करने से हाइट बढ़ती है। यदि आपको स्विमिंग आती है तो पानी में स्विमिंग करे और अगर नहीं आती है तो ड्राई स्विमिंग भी कर सकते है। ड्राई स्विमिंग के लिए फर्श पर कुछ बिछा लें जैसे चटाई और पेट के बल लेट जाएँ फिर पानी में जिस तरह स्विमिंग करते है वैसे करे। इससे शरीर के प्रत्येक अंगों में ताकत आती है और हाइट बढ़ती है।


निष्कर्ष :


इन तरीकों से आप अपनी कम हाइट को बढ़ा सकते है। लेकिन आपको कुछ सकारात्मक बदलाव भी अपनी जीवनशैली में लाने होंगे। जैसे व्यायाम करना, योग करना साथ ही एक्टिव भी रहे।


GO TOP