🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए - Food to Avoid if You Have Swelling


1 min read
सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए - Food to Avoid if You Have Swelling

शरीर में किसी भी तरह की बीमारी होने पर हमारा खानपान उसमें सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आप क्या खाते है उसका असर शरीर पर होता है। कुछ खाद्य पदार्थ सूजन को बढ़ाने वाले होते है लेकिन जानकारी के अभाव में हम उनका सेवन कर लेते है और परेशानियों से घिर जाते है। तो सूजन आने पर आपको पता होना चाहिए की क्या नहीं खाना है।


सूजन है क्या? - What Is Swelling in Hindi?

जब शरीर के किसी हिस्से के आकार में वृद्धि हो जाती है या आकार में परिवर्तन होने लगता है तो इसे सूजन कहते है। शरीर में किसी हिस्से का आकार का बढ़ना, मोटा हो जाना, फूल जाना सूजन कहलाता है। जब ऊतकों में तरल पदार्थ का निर्माण ज्यादा हो जाता है तो सूजन आती है। सूजन पूरे शरीर में या शरीर के किसी एक हिस्से में हो सकती है।

शरीर में सूजन क्यों आती है - Cause of Swelling in Hindi

अगर आपके शरीर में कहीं पर सूजन आ रही है तो पहले इसके कारणों को जाने की किस वजह से शरीर में सूजन आ रही है। आइये जानते है शरीर में सूजन क्यों आती है

  • थायरॉइड - जिन व्यक्तियों को थायरॉइड होता है अक्सर उनके शरीर में भी सूजन आ जाती है।
  • हार्मोनल परिवर्तन - जब शरीर में हार्मोनल परिवर्तन होता है।
  • नमक का सेवन - ज्यादा नमक खाना भी सूजन का कारण बनता है। नमक में सोडियम की मात्रा रहती है जो शरीर में सूजन बढ़ाने का काम करता है।
  • दवाइयाँ - कुछ दवाओं के कारण भी ऐसा होता है। बहुत सी दवाएं एलर्जी कर जाती है।
  • खराब पोषण - अगर आपका पोषण अच्छा नहीं है आप पोषक तत्वों का सेवन नहीं करते है तो भी शरीर में सूजन आती है।
  • तरल पदार्थ - कुपोषण, यकृत रोग, सिरोसिस के कारण तरल पदार्थ पेट में जमा हो जाता है।
  • कीट के काटने पर - किसी तरह के कीट के काटने पर।

सूजन में क्या नहीं खाना चाहिए - What Not to Eat if You Have Swelling in Hindi


कुछ खाद्य पदार्थ जो सूजन को बढ़ाने वाले होते है। जानते है इनके बारे में इन खाद्य पदार्थों का सूजन में सेवन ना करे।

  • चीनी - चीनी में मौजूद फ्रुक्टोज की वजह से शरीर में सूजन बढ़ती है।
  • तला भोजन - यह मोटापा तो बढ़ाते ही है बल्कि यह सूजन बढ़ाने वाले भी होते है।
  • शराब - इसमें बस कैलोरीज होती है पोषक तत्‍व तो ना के बराबर जिससे शरीर सूज जाता है।
  • परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट - जैसे: पास्ता, बिस्कुट, वाइट ब्रेड, सफेद चावल भी सूजन में वृद्धि करते है।
  • प्रोसेस्ड मीट - इनमें आते है स्मोक्ड मीट, डिब्बाबंद मांस, बेकन, बीफ जो शरीर में सूजन को बढ़ाने का कारण बनते है।

लीवर की सूजन में क्या खाएं - What to Eat if You Liver Swelling in Hindi

अच्छे स्वास्थ्य के लिए लीवर को स्वस्थ बनाये रखना महत्वपूर्ण है। लिवर में सूजन आ जाने पर आपको निम्न पदार्थों का सेवन करना चाहिए। आइये जानते है लीवर की सूजन में क्या खाएं

  • अंगूर - अंगूर में एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते है जो लीवर की रक्षा करते हैं। अंगूर क्षति और सूजन को रोकने में मदद करते है।
  • कांटेदार नाशपाती - यह सूजन के प्रभाव को कम करने में मददगार है। कांटेदार नाशपाती का लीवर पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
  • फैटी मछली - इसमें ओमेगा -३ फैटी एसिड होते हैं। यह स्वस्थ वसा होते हैं जो लीवर के लिए फायदेमंद होता है और सूजन को कम करने में मदद करता है।
  • कॉफ़ी - कॉफी लीवर के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है। कॉफी पीने से लीवर की बीमारी से बचाव होता है।
  • जैतून तेल - जैतून के तेल का लीवर की चर्बी पर सकारात्मक प्रभाव होता है। यह लीवर एंजाइम और वसा के स्तर में सुधार करता है।
  • नट्स - नट्स में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई, वसा की मात्रा पायी जाती है। यह सूजन को कम करने में सहायक है।

पैर की सूजन दूर करने के उपाय - Remedies to Get Rid of Swollen Feet in Hindi


पैरों में आयी सूजन को ठीक करने के निम्न उपाय बताये गए है। जानते है पैर की सूजन दूर करने के उपाय के बारे में।

  • ठंडे एप्सम सॉल्ट बाथ - लगभग १५ से २० मिनट के लिए अपने पैरो को इसमें भिगोएँ। एप्सम सॉल्ट (मैग्नीशियम सल्फेट) न केवल मांसपेशियों के दर्द को कम करता है बल्कि यह सूजन को भी कम करता है।
  • टहले - ज्यादा समय तक एक ही जगह बैठना या खड़े रहने से पैरों में सूजन हो सकती है। ब्रेक ले, लंच के समय टहले। हर एक घंटे में थोड़ा टहले।
  • पैरों को ऊपर उठाएं - सोते समय अपने पैरों को तकिये पर रखें। दिन में कभी कुर्सी पर भी रख सकते है।
  • आहार में बदलाव - भोजन में नमक की मात्रा कम कर दे। सोडियम के ज्यादा सेवन से बचे।
  • पैरों की मालिश करें - मालिश से पैरों की सूजन कम होती हैं। किसी भी अच्छे तेल से मालिश करे।

Also Read: पेट साफ न होने के लक्षण | Symptoms of Constipation in Hindi

सूजन कम करने के उपाय - Ways to Reduce Swelling in Hindi

सूजन को कम करने और दर्द को नियंत्रित करने के लिए नीचे बताये गए बॉडी की सूजन का इलाज अपनाएँ।

  • कम्प्रेशन - चोट पर दबाव पड़ने से रक्त और अन्य तरल पदार्थों के प्रवाह को सिमित किया जा सकता है जिससे सूजन कम होती है।
  • व्यायाम - आपको कुछ व्यायाम करने होंगे। जिससे शरीर के हिस्से में मांसपेशियों में मूवमेंट होते है। चिकित्सक से उन व्यायामों के बारे में पूछें जो सूजन को कम कर सकते हैं।
  • ऊंचाई - शरीर में जहाँ सूजन आ रही है उस हिस्से को अपने दिल के स्तर से ऊपर रखें। सोते समय प्रभावित हिस्से को ऊपर उठाना मददगार हो सकता है।
  • कोल्ड थेरेपी - प्रभावित क्षेत्र में कोल्ड थेरेपी से आराम मिलता है। आइस पैक, आइस बाथ या क्रायोथेरेपी कक्षों का उपयोग कर सकते हैं।

निष्कर्ष :

शरीर में सूजन आने पर प्रभावित जगह पर बहुत दर्द होता है और चलना - बैठना भी मुश्किल हो जाता है। तो ऐसे में आपको उन खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए जो सूजन को बढ़ाने वाले होते है। परेशानी ज्यादा होने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करे।


GO TOP