🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

छाती में गैस के लक्षण, कारण और अपच | Symptoms of Gas in the Chest in Hindi


1 min read
छाती में गैस के लक्षण, कारण और अपच | Symptoms of Gas in the Chest in Hindi

कभी कभी अचानक से छाती में दर्द होने लगता है जिसकी वजह से हम डर जाते है। हमें यह लगता है की कहीं यह हार्ट अटैक का संकेत तो नहीं। लेकिन छाती में दर्द होना हमेशा हार्ट अटैक का संकेत नहीं होता। ऐसा गैस की वजह से भी होता है। इसलिए आपको छाती में गैस के लक्षणों को पहचानना होगा।

गैस का दर्द कहाँ होता है - Why Does Gas Pain Occur

पेट और सीने में गैस की वजह से दर्द होता है। गैस के कारण छाती में भी दर्द होता है। जब गैस शरीर से बाहर नहीं निकल पाती तो यह पूरे शरीर के कई हिस्सों में घूमने लगती है। जब यह दर्द सीने में पहुँच जाता है तो छाती में दर्द होने लगता है और जकड़न व बैचेनी सी होने लगती है।

बहुत से लोगों को गैस के कारण सीने में जलन और चुभन भी होने लगती है। गैस वायु की प्रकृति होती है जिससे की वह किसी भी एक स्थान पर नहीं ठहरती है। जिसकी वजह से गैस से होने वाला दर्द पूरे पेट में होता है या कभी तो पेट के एक हिस्से में और थोड़ी देर बाद ही पेट के दूसरे हिस्से में होने लगता है।

छाती में गैस के लक्षण - Symptoms of Gas in the Chest

आपको भी गैस बन रही है और छाती में दर्द हो रहा है लेकिन आप समझ नहीं पा रहे की क्या वाकई में यह सीने में एसिडिटी के लक्षण है तो आएये जानते है गैस की समस्या और सीने में दर्द के लक्षण

1) खट्टी डकार - अगर आपको बार बार डकार आती है या खट्टी डकार आ रही है तो यह गैस का लक्षण है। खट्टी डकार अधिकांशतः छाती में गैस बनने के लक्षण में आता है।

2) जी मचलाना - बहुत से लोगों का गैस बनने की वजह से जी मचलाने लगता है और उन्हें बैचेनी सी महसूस होने लग जाती है।

3) भूख में कमी - गैस बनने पर कुछ खाने का मन नहीं होता और ऐसे में भूख भी कम लगती है। जब भी हम कुछ खाने का सोचते है तो खाने का मन नहीं होता और भूख भी नहीं लगती।

4) सूजन - गैस बनने पर सूजन भी हो जाती है। सूजन जैसा लगने लगता है।

5) पेट फूलना - जब शरीर के किसी हिस्से में या पेट में गैस बनती है तो पेट फूलने लगता है। अगर आपको गैस बन रही है और पेट फूल रहा है तो जल्द इसका इलाज करना चाहिए।

6) खाने के बाद सीने में दर्द - जब भी आप कुछ खाते है तो खाने के बाद हर बार सीने में दर्द होता है तो यह गैस का लक्षण है।

7) चक्कर आना - कुछ लोगों को गैस बनने की वजह से चक्कर भी आने लगते है।

8) सांस लेने में परेशानी - जब शरीर में गैस ज्यादा फ़ैल जाती है और दर्द बढ़ने लगता है तो सांस लेने में दिक़्क़त आने लगती है।

9) ठंडा पसीना आना - शरीर से ठंडा पसीना आता है और हाथ - पैर ठंडे हो जाते है।

क्यों होता है गैस के कारण छाती में दर्द - Why Does Gas Reason Chest Pain?


गैस की वजह से छाती में दर्द होने के २ कारण होते है।

फ़ूड पॉइज़निंग - अगर दूषित भोजन खाने में आ जाता है तो फ़ूड पॉइज़निंग हो जाती है। जिसकी वजह से सीने में गैस बनती है। इसके कारण उल्टी और दस्त की समस्या भी हो जाती है।

फ़ूड इन्टॉलरेंस - फ़ूड इन्टॉलरेंस होने की वजह से पाचन तंत्र में गड़बड़ी होने लगती है। जिससे अतिरिक्त गैस की परेशानी होने लगती है। लैक्टोज इन्टोलरेंस और ग्लूटेन इन्टोलरेंस गैस होने का मुख्य कारण है। जिसकी वजह से पेट दर्द, सूजन और गैस जैसी समस्या होती है।

सीने में गैस दर्द के लिए प्राकृतिक उपचार - Natural remedies for gas pain in chest


यदि आपको गैस के कारण सीने में दर्द है तो आप कुछ प्राकृतिक उपचार करके भी इस समस्या से निजात पा सकते है।

1) पपीता - पपीता फाइबर का स्त्रोत होता है। यह पेट की समस्याओं से राहत दिलाता है और पेट में गैस बनने की समस्या को खत्म करता है।

2) सेब का सिरका - सिरका पेट से गैस को बाहर निकालने में मदद करता है। एक कप पानी में २ चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पीने से आराम होगा।

3) जीरा और इलायची - पानी में इलायची उबालकर इसकी चाय पी सकते है और जीरा पानी भी पी सकते है। इससे गैस के कारण पेट में होने वाले दर्द से आराम मिलता है।

4) अदरक - अदरक की चाय बनाकर पीने से गैस नहीं बनती है और अगर गैस बनती है तो यह गैस निकालने में सहायक होता है।

5) व्यायाम - अपनी दिनचर्या में ऐसे व्यायाम शामिल करें जिससे आपका पाचन अच्छा बना रहे।

छाती में गैस के दर्द को कैसे रोकें - How to Prevent Gas Pain in Chest

छाती में गैस से होने वाले दर्द को रोकने के लिए सबसे अच्छा तरीका है कि शरीर में गैस बनने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन ना किया जाए जैसे :

कैसे करें गैस पेन और हार्ट पेन में अंतर - How to Differentiate Between Gas Pain and Heart Pain

गैस का दर्द चिंता का विषय हो सकता है। हार्ट पैन में हार्ट अटैक जैसा महसूस होता है। पेट में या कोलन के बाएं हिस्से में जमने वाली गैस दिल के दर्द की तरह लगती है।

आपको हार्ट पैन के संकेतों को समझना होगा जिससे की आप इसमें अंतर कर पाएंगे तो यह है हार्ट पैन के संकेत।

  • घबराहट होना।
  • सांस लेने के साथ ही दर्द होना।
  • छाती में दर्द के साथ दबाव महसूस होना।
  • हल्का महसूस करना।
  • उबकाई आना।

निष्कर्ष :

गैस की समस्या आज हर किसी को हो जाती है। इसका मुख्य कारण है शारीरिक गतिविधि में कमी और भारी भोजन करना। अपनी जीवनशैली को स्वस्थ बनाये योग और व्यायाम करे व हेल्थी खाना खाएं।


GO TOP