🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

Vajan Badhane Ke Upay in Hindi | वजन कैसे बढ़ाएं?

कुछ ही दिनों में बढ़ने लगेगा आपका वजन। अगर अपने आहार में शामिल करेंगे इन खाद्य पदार्थों को जानिये वजन बढ़ाने के उपाय।


1 min read
Vajan Badhane Ke Upay in Hindi | वजन कैसे बढ़ाएं?


अक्सर दुबले पुरुषों को लगता है की चाहे वह कितना भी खा लें वह मोटे नहीं होंगे, लेकिन यह उनकी गलत सोच है। अगर आप सही तरह से खाने के साथ वह सभी चीजें करते है जो वाकई में मोटापा बढ़ाने में मददगार है तो आपका वजन बढ़ने लगेगा। यहाँ आपको कुछ ऐसे उपाय बताये गए है जो वास्तविक रूप से वजन बढ़ाने में असरदार है।

वजन बढ़ाने के उपाय - Ways to Increase Weight in Hindi

शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने की वजह से भी बहुत से पुरुष अपना वजन नहीं बढ़ा पाते आगे बताये उपाय आपके काम आएँगे।

१. शेक और स्मूदी पिएं

लम्बे समय तक शरीर में ऊर्जा बनाये रखने के लिए स्मूदी और शेक पिएं यह यह सेहत के लिए भी अच्छे होते है।

२. एक्सरसाइज करे

व्यायाम करने से शरीर हष्ट - पुष्ट रहता है जिससे मोटापा बढ़ने लगता है।

३. रुक-रूककर खाएं

कभी भी एक बार में ही भर पेट नहीं खाना चाहिए खाने को आप हिस्सों में बाँट लें दिनभर में ३-४ बार खाएं।

४. खाने को गिने

आपको पता होना चाहिए की आपने कितना खाया है इसके लिए आप अपने खाने को गिने की आपने कितनी बार खाया है।

५. पोषक तत्वों का चुनाव करें

पोषक तत्व खाने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति होगी पौष्टिक आहार का सेवन करने से आपका पेट भरा हुआ रहेगा।

वजन बढ़ाने के लिए आहार में क्या बदलें - Dietary Changes to Gain Weight in Hindi

आप जो भी खाते है उसका असर आपके शरीर पर होता है इसके लिए आपको अपने भोजन में परिवर्तन करना होगा।

१. प्रोटीन से भरपूर खाएं

प्रोटीन के लिए आप अंडा, मछली, राजमा,  दालें, लोबिया, लीन मीट आदि का सेवन करे आप प्रोटीन सप्लीमेंट भी ले सकते है लेकिन डॉक्टर की सलाह के बाद।

२. उच्च गुणवत्ता वाली वसा

उच्च गुणवत्ता वाली वसा से आपकी रोज की वसा की आवश्यकता पूरी होगी वसा का सेवन करने के लिए आप बादाम, मूंगफली, अखरोट, सूरजमुखी के बीज, खरबूजे के बीज आदि खा सकते हैं।

३. फल एवं खाएं

आम, अंगूर, केला, खजूर खाएं सब्जियों में आप जमीन के नीचे उगने वाली सब्जियां जैसे :  आलू, शकरकंद, अरबी खाएं।

४. एक बार में ना खाएं

अगर आप एक ही बार में ज्यादा खा लेंगे तो सेंट्रल ओबेसिटी यानि की पेट पर फैट जमा होने की समस्या हो जाएगी।

५. हाई कैलोरी शामिल करे

हाई कैलोरी में खजूर, पनीर, ब्रेड, चावल, आलू, फुल क्रीम मिल्क एवं उससे बने उससे पदार्थ गुड़, केला, दही, शहद का सेवन करे।

६. ज्यादा ऊर्जा ग्रहण करे

प्रतिदिन ३०० से ५०० अधिक ऊर्जा का सेवन करें।

७. वर्कआउट के बाद प्रोटीन

जो लोग एक्सरसाइज करते है उन्हें हमेशा एक्सरसाइज के बाद प्रोटीन का सेवन करना चाहिए शाकाहारी लोगों के लिए लो फैट पनीर और मांसाहारी लोगों के लिए बॉयल्ड चिकन या उबले अंडे सही होते है।

जल्दी वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए - What to Eat to Gain Weight Fast in Hindi

वजन बढ़ाने के लिए कुछ खाद्य पदार्थ है जिनका पुरुषों को सेवन करना चाहिए जानिये जल्दी वजन कैसे बढ़ाएं

१. प्रोटीन स्मूदी पिएं

घर पर बना प्रोटीन स्मूदी पीने से भी वजन बढ़ता है यह अत्यधिक पौष्टिक होता है।

२. नट और नट बटर

नट्स में बहुत कैलोरी होती हैं अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो नट्स और नट बटर सही विकल्प हैं।

३. दूध पिएं  

यह कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है दूध में प्रोटीन, कार्ब्स और वसा होती है यह पोषक तत्व वजन बढ़ाने में सहायक होते है।

४. रेड मीट है जरुरी

रेड मीट खाने से मांसपेशियों का निर्माण होता है।

५. सामन और तैलीय मछली

इन दोनों मछली में प्रोटीन और स्वस्थ वसा होती हैं। यह ओमेगा -३ फैटी एसिड का मुख्य स्त्रोत हैं।

६.  चावल खाएं

चावल में उच्च मात्रा में कैलोरी होती है चावल से आसानी से उच्च मात्रा में कार्ब्स और कैलोरी प्राप्त की जा सकती हैं।  

७.  सूखे फल

एंटीऑक्सिडेंट और सूक्ष्म पोषक तत्व से युक्त सूखे मेवे एक उच्च कैलोरी स्नैक है।

८. आलू और स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थ

अतिरिक्त कैलोरी को बनाने के लिए आलू और अन्य स्टार्चयुक्त खाद्य पदार्थ सर्वोत्तम तरीका है।

९. साबुत अनाज की ब्रेड

साबुत अनाज की ब्रेड एक और अच्छा कार्ब स्रोत है। अंडे, मांस और पनीर जैसे प्रोटीन स्रोतों के साथ ब्रेड को मिलाकर उच्च कैलोरी और अच्छी तरह से संतुलित भोजन बना सकते हैं।

१०. एवोकैडो से बढ़ाए वजन

एवोकैडो में स्वस्थ वसा होती हैं। वजन बढ़ाने के लिए आप इसका सेवन कर सकते है।

११. डार्क चॉकलेट

डार्क चॉकलेट में एंटीऑक्सिडेंट होते है और यह कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करती है।

१२. पनीर

पनीर में कैलोरी और वसा उच्च मात्रा में होती है। यह स्वादिष्ट होने की वजह से आसानी से खाया जा सकता हैं।

वजन बढ़ाने के लिए दिनचर्या में क्या बदलाव करें - Changes in Lifestyle to Increase Your Weight in Hindi

बहुत से पुरुषों की गलत आदतों के कारण वह अपना वजन नहीं बढ़ा पाते है तो जाने उन आदतों को बदलकर आप वेट गेन कैसे करे जाने।

१. व्यायाम

व्यायाम शरीर को मजबूत बनाते है इससे मांसपेशियां मजबूत होती है।

२. वजन चेक करें

समय - समय पर अपना वजन चेक करे और इसे लिखे। किसी डायरी में लिखे या ऐप का इस्तेमाल भी कर सकते है।

३. अवशोषण में कमी का इलाज

बहुत से लोग  जरूरत के अनुसार भोजन करते है फिर भी उनका वजन नहीं बढ़ता है शरीर में पोषक तत्वों की भी कमी हो जाती है जैसे- विटामिन-बी १२, विटामिन- डी, आयरन, फोलेट आदि। ब्लड टेस्ट करवाएं और इनका पता करे की आपके शरीर में क्या इनकी कमी है।

४. योगाभ्यास करें

योग करने से आपकी भूख बढ़ेगी। सर्वांगासन और पवनमुक्तासन यह भूख बढ़ाने वाले योग है।

५. धैर्य रखे

आपको धैर्य बनाए रखना होगा वजन बढ़ाने में समय तो लगेगा यह तुरंत होने वाली प्रक्रिया नहीं है।

वजन बढ़ाना हो तो ये आदतें बदलें - Avoid These Habits to Gain Weight in Hindi

पुरुष जाने - अनजाने में कुछ ऐसी गलती करते है जो उनके वजन को बढ़ने से रोकती है तो क्या है वह आदतें जो वजन बढ़ने में रुकावट पैदा करती है आइये जाने इनके बारे में।

  • जंक फ़ूड का सेवन बंद कर दे यह आपके शरीर पर गलत प्रभाव डाल सकते है।
  • खाना खाते समय मोबाइल ना चलाएं और टीवी ना देखे।
  • खाने खाने से पहले पानी ना पिएं पानी से आपका पेट भर जाएगा और आप पर्याप्त ऊर्जा प्राप्त नहीं कर पाएंगे।
  • एक ही बार में ज्यादा खाना या खाना छोड़ ही देना इससे बचना चाहिए।
  • वजन बढ़ाने की कोशिश कर रहे पुरुषों को धूम्रपान नहीं करना चाहिए इससे भूख कम लगती है।

वजन कम होने का जोखिम - Risks of Being Underweight

जिन पुरुषों का वजन कम होता है उन्हें कुछ स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है।

निष्कर्ष :

आपको संयम बनाए रखना होगा और अपनी दिनचर्या को बदलना होगा कुछ ऐसे परिवर्तन करने होंगे जो वजन बढ़ाने में मददगार साबित होते है जैसे: नियमित रूप से एक्सरसाइज करना, खाने की सही आदतें अपनाना।

GO TOP