🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

Anjeer Ke Fayde in Hindi - अंजीर खाने के फायदे


1 min read
Anjeer Ke Fayde in Hindi - अंजीर खाने के फायदे

अंजीर के एंटीऑक्सीडेंट गुण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह स्वास्थ्य और स्वाद दोनों के लिए बेहतर है। इसे खाने से बहुत सी बिमारियों से बचा जा सकता है। शरीर को मजबूत बनाये रखने में अंजीर लाभदायक है। यह शारीरिक ताकत को बढ़ाकर कई तरह के फायदे प्रदान करता है।

अंजीर खाने के फायदे - Benefits of Eating Anjeer (Figs) in Hindi

अंजीर को फल के रूप में और ड्राई फ्रूट दोनों तरह से खा सकते है। अगर आप अंजीर को अपनी डाइट में शामिल करते है तो यह विभिन्न तरह के रोगों से लड़ने की शक्ति देता है। आयरन, मैग्नीशियम, विटामिन और भी कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होता है अंजीर।

तो अंजीर खाने के फायदे क्या है जानिये आगे।

  • अंजीर में आयरन होता है। अगर शरीर में आयरन की कमी है तो अंजीर का सेवन करे।
  • श्वास लेने में या श्वास की किसी तरह की समस्या होने पर अंजीर खाएं।
  • यदि आपको पेचिश की बीमारी है तो इसमें अंजीर खाना लाभकारी होता है।
  • शारीरिक ताकत के लिए हड्डियों का मजबूत होना जरुरी है। अंजीर खाने से कैल्शियम की कमी दूर होती है।
  • जो लोग बवासीर से पीड़ित है उन्हें अपनी डाइट में अंजीर शामिल करना चाहिए।
  • तीखा या मसालेदार भोजन करने से शरीर में जलन होने लगती है। पेट में जलन होने पर अंजीर का सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • मूत्र रोग की समस्या में भी अंजीर खाना लाभकारी है।
  • यह बालों की सुंदरता के लिए भी अच्छा होता है। बालों को मजबूत और घना बनाता है।

खाली पेट अंजीर खाने के फायदे - Benefits of Eating Anjeer (Figs) on an Empty Stomach

कई तरह से अंजीर को खा सकते है। इसी तरह अंजीर खाने का एक तरीका खाली पेट सेवन करना भी है।

हृदय के स्वास्थ्य में सहायक - हृदय को स्वस्थ बनाने में अंजीर एक बेहतरीन फल है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है। जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। अंजीर शरीर में ट्राइग्लिसराइड्स का लेवल कम करता है। ट्राइग्लिसराइड्स हृदय से संबंधित बीमारीयों की मुख्य वजह है।

हड्डियों के लिए - अंजीर कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत है। जो हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बनाये रखता है। कैल्शियम के स्त्रोत है सोया, दूध,  हरी पत्तेदार सब्जियां और अंजीर।

सूखे अंजीर खाने के फायदे - Benefits of Eating Dried Figs in Hindi

सूखे अंजीर के फायदे भी आपको बीमारी से बचाने में मदद करते है

  • अस्थमा के मरीजों को रोज अंजीर का सेवन करना चाहिए। दूध में अंजीर को मिलाकर सुबह शाम पिएं आपको आराम होगा।
  • सूखे अंजीर एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर से युक्त होते है। यह रजोनिवृत्ति के बाद की समस्या और हार्मोनल असंतुलन की परेशानी से छुटकारा दिलाने में सहायक है।

अंजीर दूध के फायदे - Benefits of Drinking Anjeer Milk in Hindi

यदि आप अंजीर को दूध के साथ पीते है तो सेहत से जुड़े कुछ बेहतरीन फायदे आपको देखने को मिलेंगे।

  • त्वचा से संबंधित समस्या में अंजीर दूध के फायदे मिलते है। अंजीर को दूध के साथ खाना चाहिए।
  • पेट से जुड़े विकार डायरिया, एसिडिटी, अपच में अंजीर और दूध लाभकारी है। यह पेट की सेहत बनाये रखने में मददगार है।
  • शारीरिक कमजोरी और शरीर को ताकत प्रदान करने के लिए दूध में अंजीर मिलाकर खाएं। शरीर की कमजोरी दूर होकर आपका शरीर हष्ट पुष्ट हो जाएगा।

महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे - Benefits of Anjeer for Women in Hindi

  • अंजीर प्रेग्नेंट महिलाओं को खाना चाहिए। इससे उनके स्वास्थ्य के साथ ही शिशु का स्वास्थ्य भी उत्तम रहता है। शिशु के पूर्ण और बेहतर विकास के लिए प्रेग्नेंट महिलाओं को अंजीर का सेवन करना चाहिए।
  • जिन महिलाओं को स्तन कैंसर है उन्हें भी अपनी डाइट में ४ - ५ अंजीर जोड़ना चाहिए। यह महिलाओं को स्तन कैंसर से बचाता है और स्तन कैंसर के खतरे को कई गुना कम कर देता है।

अंजीर और किशमिश खाने के फायदे - Benefits of Eating Anjeer and Raisins

अंजीर और किशमिश खाने से भी शारीरिक लाभ प्राप्त होते है।

  • 1) शरीर में स्फूर्ति लाने के लिए अंजीर और किशमिश अच्छा रहता है। अगर आप सुबह इसका सेवन करते है तो आपका शरीर एकदम फुर्तीला हो जाता है।

  • 2) वजन बढ़ाने के लिए लोग बहुत से नुस्खे आजमा लेते है लेकिन फिर भी कोई फायदा नहीं होता। तो आप अंजीर और किशमिश का सेवन करे कुछ ही महीनों में आपका वजन बढ़ने लगेगा।

अंजीर को कैसे खाना चाहिए - How to Eat Anjeer in HIndi

अंजीर को किसी भी समय और कभी भी खा सकते है। लेकिन इसका सही तरीका पता होने पर आपको इसके और भी ज्यादा फायदे मिलेंगे।

जानते है अंजीर खाने का तरीका क्या है अंजीर कैसे खाएं।

  • २ कप पानी में ४-५ अंजीर उबाले। पानी आधा रह जाये तो इसे छानकर ठंडा करे फिर इसका सेवन करे। यह पेट की समस्याओं को खत्म करता है।
  • सलाद के रूप में भी अंजीर को खाया जा सकता है।
  • पके अंजीर और सौंफ दोनों बराबर मात्रा में लें इसे खाएं। यह पेट की गर्मी शांत करने में मदद करता है।
  • दाद और खुजली में आराम पाने के लिए छुआरे और बादाम को साथ में खाएं।
  • अंजीर को कच्चा खाना सबसे फायदेमंद है।
  • आप अंजीर को भिगोकर भी खा सकते है। ३-४ अंजीर रातभर के लिए पानी में भिगो दे। सुबह पानी में से अंजीर निकाल कर खा ले।

यह भी पढ़ें: पुरुषों के लिए अंजीर लाभ | Figs Benefits for Men in Hindi


अंजीर की कीमत - Anjeer Price in Hindi

अंजीर की कीमत हर थोड़े दिनों में बदलती रहती है। कभी कम तो कभी ज्यादा। इसमें तेजी और मंदी चलती रहती है। अंजीर की अभी अच्छी डिमांड चल रही है। जिसकी कीमत है नौ सो रुपये प्रति किलो।

अंजीर के नुकसान - Anjeer Side Effects in Hindi

अंजीर का सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ होते है। लेकिन इसका ज्यादा सेवन करना नुकसानदायक होता है। यदि आप सही मात्रा में अंजीर का सेवन नहीं करते है तो आपको कुछ नुकसान भी हो सकते है।

किसी भी तरह की दवाई का सेवन करने के दौरान अंजीर खाने से उल्टा प्रभाव भी पड़ सकता है। इसलिए ऐसे में डॉक्टर से सलाह के बाद अंजीर खाएं।

निष्कर्ष :

अंजीर खाने से होने वाले फायदे आपने जाने। साथ ही खाली पेट अंजीर खाने के फायदे और महिलाओं के लिए अंजीर के फायदे भी आपको पता चले। अंजीर सेहत की दृष्टि से बहुत अच्छा फल है इसके नियमित सेवन से आपको स्वस्थ बनाये रखता है।


GO TOP