🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण? | Causes Upper Stomach Pain in Hindi


1 min read
पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण? | Causes Upper Stomach Pain in Hindi

पेट में दर्द होना आम समस्या है। लेकिन जब पेट के ऊपर के हिस्से में दर्द होने लगे और यह ज्यादा समय तक बना रहे तो यह परेशानी का कारण बन सकता है। बहुत से लोग पेट दर्द का इलाज घर में ही करते है लेकिन इलाज के पहले यह पता होना चाहिए की पेट में कहाँ पर दर्द हो रहा है और उसके लिए क्या उपचार करना है।

ऊपरी पेट दर्द क्या है - What Is Upper Abdominal Pain?

पेट के ऊपरी भाग में दर्द का होना हृदय या फेफड़ों, गुर्दे, बॉडी वॉल, रक्त वाहिकाओं से संबंधित होता है। पेट और अन्नप्रणाली में होने वाला दर्द पेट के ऊपरी हिस्से में महसूस होता है।

दिल के दौरे का आना या फेफड़ों की कोई समस्या है जैसे निमोनिया और फुफ्फुस तो दर्द छाती में होता है। जिसका दर्द पेट के ऊपर के भाग में भी होता है।

दर्द पित्ताशय की थैली में या यकृत में होता है। आंतों में भी दर्द उत्पन्न हो सकता है। यह दर्द सूजन या संक्रमण से संबंधित हो सकता है।

अगर आपको भी दर्द हो रहा है और २ दिन से ज्यादा हो गये है जिसके साथ ही अन्य परेशानी जैसे : खून की उल्टी, गंभीर दर्द,  सांस लेने में कठिनाई, मल त्याग करने में परेशानी, खूनी मल भी आ रहा है तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे।

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण? (Causes Upper Stomach Pain?)

अगर आपको भी पेट के ऊपरी भाग में दर्द हो रहा है लेकिन उसका कारण पता नहीं है तो कारण जरूर जाने। इससे इलाज करना आसान हो जाता है। तो जानते है पेट में दर्द क्यों होता है

१. गोल ब्लैडर में पथरी -

जब हम कुछ खाते है तो पित्ताशय की थैली सिकुड़ जाती है। यह पित्त को छोटी आंत में खाली कर देती है। अगर पित्त ज्यादा बनता है तो पथरी के रूप में परिवर्तित हो जाती है। इस वजह से पेट में दर्द होता है।  

२. पेट में वायरस -

गैस्ट्रोएंटेराइटिस नामक पेट के वायरस से भी पेट में दर्द होता है।


३. भूखे पेट रहना -

 खाली पेट रहने से भी पेट दर्द होता है। तो समय पर भोजन करें पेट खाली ना रखे।

४. गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज -

इस डिजीज में पेट से छाती में ऊपर की तरफ गैस या भारीपन सा लगता है। इस वजह से भी पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है।

५. अपच -

अपच हो जाने पर पेट मुंह या गले में जलन होने लग जाती है। ऐसा लगता है जैसे दर्द छाती से हो रहा है।  

६. मांसपेशियों में दर्द -

पेट के ऊपर फैली हुई मांसपेशियों में चोट आना या ऐंठन आना ऊपरी पेट में दर्द का कारण बनती है।


७. नाभि खिसकने पर -

नाभि का खिसकना भी पेट दर्द का एक कारण होता है। तो जब नाभि खिसकती है तब पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होता है।

८. आंतड़ियों की रूकावट -

आंत्र में आने वाली रुकावट से आंते अवरुद्ध होती है जिसकी वजह से भोजन को पचाने में और अवशोषित करने में कठिनाई, तेज दर्द या कब्ज भी हो सकती है।


९. पथरी -

जब एपेंडिसाइटिस का चरण शुरू होता है तो पेट बटन के आसपास दर्द होने लगता है। यह दर्द पेट के ऊपरी भाग में फ़ैल जाता है।

१०. फूड प्वाइजनिंग -


फूड प्वाइजनिंग होने का कारण है दूषित भोजन का सेवन। इससे भी पेट दर्द होता है।

प्रेगनेंसी में पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द  (Upper Abdominal Pain in Pregnancy)

प्रेगनेंसी में पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होना सामान्य है। यह प्रेग्नेंट महिलाओं को होता है। यह कभी तेज तो कभी कम हो सकता है।

सभी प्रेग्नेंट महिलाओं को प्रारंभिक गर्भावस्था में पेट में दर्द होता ही है जो की आम है। दूसरी तिमाही के मध्य के दौरान पेट दर्द होना बंद हो जाता है। तीसरी तिमाही शुरू होने पर दुबारा से दर्द शुरू हो जाता है। लेकिन जब तीसरी तिमाही में पेट में दर्द होता है तो यह गंभीर समस्या की ओर इशारा करता है।

आपको भी अगर इस प्रकार के संकेत दिखाई दे रहे है :-

  • खुजली होने के साथ ही दर्द होना।
  • पेट में दर्द के साथ योनि से रक्तस्राव का होना।
  • अचानक या तीव्र दर्द होना।
  • मतली, उल्टी और बुखार के साथ पेट का दर्द होना।

इस प्रकार की समस्या आने पर डॉक्टर से संपर्क करें। जरा सी भी लापरवाही ना बरते।

ऊपरी पेट दर्द की संभावित जटिलताएं क्या हैं - What Are the Potential Complications of Upper Abdominal Pain?

पेट के ऊपरी हिस्से में दर्द होने के पीछे गंभीर बीमारियां होती है। बहुत से मामलें ऐसे होते है जिनमें बीमारी का इलाज करवाने के पश्चात् गंभीर जटिलताएं या स्थायी क्षति हो जाती है।

लेकिन कारण का पता चल जाने पर इलाज करने में आसानी हो जाती है। जिससे की उत्त्पन्न होने वाली संभावित जटिलताएं कम की जा सकती है।

  • कैंसर का फैलना
  • टूटा हुआ अपेंडिक्स
  • शरीर के किसी अंग की विफलता
  • आंतरिक रक्तस्राव होना
  • आंत्र रोधगलन (खून की आपूर्ति में कमी होने की वजह से आंत्र के एक क्षेत्र में गंभीर चोट)
  • संक्रमण फैलना
  • आंतों में रुकावट होना

अगर पेट में दर्द हो तो क्या करना चाहिए?  - What Should I Do if I Have a Stomach Ache?

यदि आपके पेट में भी दर्द है तो इसके लिए घरेलू नुस्खे आजमा सकते है। यह पेट दर्द में आराम दिलाने में मदद करते है।

  • मेथी दाने को थोड़ा सा भून लें। इसे पीसकर इसका पाउडर बना ले और गुनगुने पानी से इस पाउडर का सेवन करे।
  • अदरक की चाय भी पेट दर्द में आराम देती है।
  • अजवाइन और काला नमक मिला लें इसे चूर्ण जैसा बना लें और इसका सेवन करें।
  • एक कप गुनगुना कर लें। इसमें २ - ३ चुटकी हींग मिलाएं इसे पिएं।
  • अनार पर काला नमक लगाकर खाएं। अगर गैस की वजह से पेट दर्द है तो यह ठीक हो जाएगा।
  • आधा ग्लास पानी लें इसमें काला नमक और निम्बू डालें इस पानी को पिएं।
  • पुदीने का सेवन भी पेट दर्द ठीक करने में मदद करता है।

निष्कर्ष :

पेट दर्द होने पर इलाज करवाना जरुरी है, नहीं तो कोई गंभीर बीमारी होने का खतरा बन सकता है। अपनी जीवनशैली में अच्छे और सकरात्मक परिवर्तन लाएं। नियमित रूप से योग और व्यायाम करें। अगर समस्या ज्यादा हो रही है तो डॉक्टर को बताने में देरी ना करें।

GO TOP