🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

१५ वेट लॉस टिप्स | 15 Weight Loss Tips in Hindi


1 min read
१५ वेट लॉस टिप्स | 15 Weight Loss Tips in Hindi

आज की अनियमित जीवनशैली ने लोगों के स्वास्थ्य को खराब कर दिया है। जिसमें वजन बढ़ना सबसे आम समस्या है। वजन घटाने के लिए लोग कितने ही तरीके आजमा लेते है फिर भी वह अपना वजन कम नहीं कर पाते। लेकिन कुछ ऐसे शानदार से वेट लॉस करने के उपाय है जिनसे घर बैठे अपना वजन कम कर सकते है।

वेट लॉस टिप्स - Weight Loss Tips in Hindi

कुछ बेहद सरल से उपाय जिन्हें करके आप ज्यादा मेहनत किये बिना अपना वेट कम कर पाएंगे। तो जाने घर बैठे वजन कैसे कम करें

१. चीनी कम खाएं -

चीनी मोटापा बढ़ाने में सबसे मुख्य होती है। कुछ लोग मीठा ज्यादा पसंद करते है इसलिए चीनी का ज्यादा सेवन कर लेते है। वजन कम करने के लिए चीनी खाना कम कर दे।

२. तनाव -

तनाव भी वजन बढ़ाने में सहायक है क्योंकि तनाव लेने से शरीर में ऐसे हार्मोन्स पैदा होते है जो वजन बढ़ाने वाले होते है। इसलिए तनाव ना ले और योग करे। खुश रहें।

३. छोटी प्लेट में भोजन -

छोटी प्लेट में भोजन करना मददगार है। बड़ी प्लेट होने की वजह से उसमें खाना ज्यादा ले लिया जाता है। इसलिए छोटी प्लेट में खाएं क्योंकि कम भोजन होगा तो कम खाने में आएगा।

४. चबाकर भोजन करे -

खाना चबाकर खाने से वह अच्छी तरह पचता है। चबा चबाकर खाने से आपको महसूस होगा की आप काफी देर से भोजन कर रहे है जिससे आपको लगेगा की आपका पेट भर ही गया होगा।

५. भरपूर सोएं -

अच्छी नींद लेने से वजन घटाने में मदद मिलती है क्योंकि पर्याप्त नींद का अभाव होने से भूख लगने वाले हार्मोन में उतार चढ़ाव आते रहते है। इसलिए कम नींद से मोटापा बढ़ता है।

६. ध्यानपूर्वक खाना खाएं -

जब भी आप भोजन करे तो ध्यानपूर्वक करे। अगर आपका दिमाग किसी और जगह पर होगा तो आपको ध्यान नहीं रहेगा और आप ज्यादा खा लेंगे।

७. सही बदलाव चुने -

बहुत से लोग वजन कम करने के लिए डाइटिंग का सहारा लेते है लेकिन डाइटिंग से उल्टा प्रभाव भी हो जाता है। इसके बजाय पौषक तत्वों का सेवन करे।

८. मेटाबॉलिक रोग -

कुछ बीमारी मोटापा बढ़ाने वाली होती है जिसमें शामिल है - डायबिटीज, पी सी ओ डी, इन्सुलिन रेसिस्टेन्स अगर आपको भी इनमें से कुछ है तो डॉक्टर से इलाज करवाएं।

९. कैलोरी गिनें -

आप जो भी खा रहे है उसे नोट करे की आप कितनी कैलोरी का सेवन कर रहे है। आपको कैलोरी का पता होगा तो वेट कम करने में मदद मिलेगी।

१०. समय पर खाना खाएं -

अगर रात को खाना देर से खाया जाये तो भोजन पचने में समय लगेगा और भोजन करते ही सोने से मोटापा बढ़ता है।

११. स्वस्थ भोजन हो पास -

आपको अगर बार - बार भूख लगती है तो अपने पास कुछ स्वस्थ चीजें रखे जैसे- नट्स, साबुत फल, आदि। भूख लगने पर इनका सेवन करें।

१२. रिफाइंड कार्ब्स का सेवन कम -

रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट में से रेशेदार और पौष्टिक भागों को हटा दिया जाता है। इसमें सफेद ब्रेड और पास्ता आते है यह ब्लड शुगर को बढ़ाने वाले होते है तो इनका सेवन कम ही करे।

१३. नीले रंग की प्लेट -

डार्क कलर की प्लेट में भोजन करने से कम खाने का मन होता है क्योंकि डार्क कलर से मन जल्दी ही ऊब जाता है। यह टिप जरूर आपके काम आएगी।

१४. फ्रिज का अस्वस्थ भोजन निकाले -

अगर आप फ्रिज में मिठाई, आइसक्रीम या कोल्डड्रिंक रखते है तो इन्हें हटा दीजिये क्योंकि यह कभी भी आपको सेवन करने में आ सकती है। यह अनहेल्दी होता है।

१५. भोजन के पश्चात् टहले -

जब भी आप भोजन करे तो कुछ देर टहले इससे आपका भोजन जल्दी पचेगा। भोजन करके लेटे नहीं।

लड़कियों के लिए घर पर वजन घटाने के टिप्स हिंदी में - Weight Loss Tips in Hindi for Girl at Home


लड़कियों को वजन घटाने में थोड़ी मुश्किल होती है। वह आसानी से अपना वजन नहीं घटा पाती। तो कुछ ऐसे ही तेजी से वजन कम करने के टिप्स हिंदी में लड़कियों के लिए बताये गए है।

1) पौष्टिक नाश्ता - सुबह अगर पौष्टिक नाश्ता किया जाएँ तो पुरे दिन एनर्जी बनी रहती है जिससे भूख भी कम लगती है।

2) खूब पानी पियें - प्रतिदिन १० से १२ ग्लास पानी जरूर पिएं। इससे कैलोरी बर्न होने की संख्या बढ़ती है।

3) शुगर कम खाये - शुगर का सेवन कम करे शुगर से वजन बढ़ता है।

4) फाइबर खाएं - फाइबर का सेवन करने से पेट भरा हुआ लगता है और लम्बे समय तक भूख भी नहीं लगती।

5) शारीरिक गतिविधि - अपनी दिनचर्या में व्यायाम शामिल करे।

वजन घटाने के लिए योग टिप्स हिंदी में -  Yoga Tips for Weight Loss in Hindi

योग शरीर को स्वस्थ बनाने में सहायक होता है और यह वजन घटाने में भी मददगार है। जानिए वजन घटाने के लिए योग टिप्स हिंदी में।

1) सूर्य नमस्कार - वजन घटाने में सूर्य नमस्कार सबसे बेहतरीन योग है। इसमें १२ मुद्राएं होती है। १० मिनट तक इस योग का अभ्यास करे।

2) बालासन - जमीन पर एड़ियों के बल बैठ जाएँ। अपने हाथों को ऊपर की तरफ उठा लें। अब सांस बाहर छोड़े और माथा जमीन पर टेक दें। २ मिनट तक इसी पोज में रहे।

3) त्रिकोणासन - दोनों पैरों को फैलाकर हाथों को बाहर की ओर खोले। सीधे हाथ को नीचे की तरफ सीधे पैर की ओर लाएं। कमर को नीचे करते हुए नीचे देखे। सीधे हाथ की हथेली जमीन पर रखकर उल्टा हाथ ऊपर उठायें। दूसरी तरफ भी ऐसे ही करे।

4) पश्चिमोत्तानासन - यह आसन शरीर की सभी मांसपेशियों को अकड़न दूर कर देती है। रोज इस आसन का अभ्यास करे।

5) धनुरासन या धनुष मुद्रा - इस योग को करने से पीठ और पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है। साथ ही वजन भी कम होता है।

निष्कर्ष :

मोटापे की वजह से शरीर कई बिमारियों से घिर जाता है। इसलिए मोटापे को बढ़ने ना दे। अपने भोजन में पौष्टिक खाने को शामिल करे और प्रतिदिन योग और व्यायाम करे। अगर आपका वजन ज्यादा है तो चिकित्सक से संपर्क करे।


GO TOP