🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

दांत साफ करने के १० अद्भुत तरीके | 10 Amazing Ways to Clean Teeth in Hindi

दांत साफ करने का तरीका। इन तरीकों से दांत साफ़ करेंगे तो दांत चमकेंगे एकदम मोतियों की तरह।


1 min read
दांत साफ करने के १० अद्भुत तरीके | 10 Amazing Ways to Clean Teeth in Hindi

खराब, पीले दांत आपके चेहरे की शोभा को खत्म कर देते है और इससे किसी पर आपका प्रभाव भी अच्छा नहीं पड़ता। जिसकी वजह से आपको शर्मिंदा होना पड़ता है। तो आपको कुछ तरीके आजमाकर अपने दांत साफ़ करने चाहिए। यह तरीके गुटखा, तंबाकू से या अन्य कारणों की वजह से हुए खराब दांत को वाइट कर देंगे।

दांत साफ करने का तरीका

टीथ को वाइट कैसे करे तो इसके लिए आपको कुछ उपाय करने होंगे। यह अद्भुत उपाय कम समय में ही आपके दांतों की सारी गंदगी को साफ़ कर उन्हें सफ़ेद कर देते है।

१. संतरे का छिलका है कारगर

संतरे के छिलके में विटामिन सी होता है जो दांतों के लिए बहुत उत्तम है। संतरे के छिलके को अपने दांतों पर हल्के हाथों से रगड़े। ५ मिनट तक रगड़े और फिर १० मिनट के लिए ऐसे ही लगा रहने दे। अब ब्रश कर लें, इस उपाय को आप रात में सोने के पहले करें। इससे आपके दांतो की सफेदी फिर से आ जाएगी।

२. हाइड्रोजन पेरोक्साइड से करे दांत साफ़

हाइड्रोजन पेरोक्साइड एक प्राकृतिक ब्लीचिंग एजेंट होता है। जो मुँह में जमा गंदगी और बैक्टीरिया को जड़ से खत्म कर देता है। हाइड्रोजन पेरोक्साइड को बेकिंग सोडा में मिलाकर टूथपेस्ट करे। इस उपाय को आपको दिन में २ बार करना है। आप खुद ही देखेंगे की आपके दाँत पहले से अब अच्छे साफ़ दिख रहे है।

३. सरसों का तेल और नमक

सरसों का तेल और नमक का मिश्रण दाँतों के लिए बहुत अच्छा होता है। १ चम्मच सरसों का तेल लें। इसमें आधा चम्मच नमक मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। अब इससे अपने दातों पर हल्के - हल्के मालिश करे। मालिश करने के बाद ब्रश कर लें दातों पर लगे दाग दूर हो जाएंगे।

४. नींबू का रस चमकाएं आपके दांत

नींबू भी विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत होता है। यह घरेलू उपायों से दांत साफ करने का तरीका है। एक चम्मच निम्बू का रस लें इसमें आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिक्स कर लें। इस मिश्रण से अपने दातों को मलें। ५ मिनट तक ऐसा करने के बाद निम्बू और बेकिंग सोडे के पेस्ट को ऐसे ही दातों पर लगा छोड़ दें और फिर ब्रश करें।

५. बेकिंग सोडा है प्राकृतिक तरीका

प्राकृतिक रूप से दांत साफ करने का तरीका है बेकिंग सोडा। आप जिस टूथपेस्ट का इस्तेमाल करते है उनमें भी बेकिंग सोडा होता है दांतो पर लगे गंदे पीले दाग को साफ़ कर यह उनकी खोयी हुई चमक को वापस लौटा देता है।  १ चम्मच बेकिंग सोडा में जरा सा पानी मिलाकर पेस्ट जैसा बना लें। इससे अपने दातों की मसाज करें। यह मुँह के बैक्टीरिया और सतह के दाग को खत्म कर देता है।

६. सेब का सिरका

इसका इस्तेमाल आपको बहुत सावधानी से करना है। ज्यादा इस्तेमाल करने पर यह उल्टा प्रभाव डाल सकता है। इसे जैतून के तेल में मिलाकर ही प्रयोग करें। सेब के सिरका और जैतून का तेल मिला लें। अब इसमें अपने टूथब्रश को थोड़ी देर के लिए डालकर रख दें। अपने टूथब्रश पर टूथपेस्ट लगाकर ब्रश कर लें।

७. नीम से करे दांत साफ़

नीम बैक्टीरिया को दूर करने के लिए सर्वोत्तम है। दाँतों के बीच में फंसी गंदगी को साफ़ करने के लिए नीम का उपयोग करे। ८-१० नीम के पत्ते ले लीजिये इसे पानी में उबालें। अब इस नीम के पानी से कुल्ला करें। एक ग्लास पानी जितना लें। कुल्ला करने के बाद ब्रश जरूर करें। इस विधि को रात में सोने के पहले करें। आपके दांत स्वस्थ और मजबूत भी हो जाएंगे।

८. हल्दी का प्रयोग

अगर आप सोच रहे है की हल्दी दांतो को पीला कर देगी तो यह गलत अवधारणा है। जी नहीं हल्दी दातों को साफ़ करने के लिए बहुत अच्छी औषधि है। इसमें एंटीसेप्टिक और रोगाणुरोधी गुण होते है। हल्दी से अपने दातों को मलें। इसमें सरसों का तेल या निम्बू भी मिला सकते है। इसके बाद पानी से कुल्ला कर लें। हफ्ते में २-३ बार यह विधि जरूर ट्राई करें।

९. केले के छिलके है गुणकारी

केले के छिलके बहुत से पोषक तत्व जैसे :- मैग्नीशियम, पोटेशियम और मैंगनीज पाए जाते है। जिससे दाँत चमकदार हो जाते है केले के छिलके से ५ मिनट तक अपने दातों को रगड़े। केले के अवशेष को हटाने के लिए इसके बाद ब्रश जरूर करें। यह उपाय दांतों के पीलेपन को दूर कर दांतों को सफेद कर देगा।

१०. नारियल तेल से चमकाएं दांत

१ चम्मच ऑर्गेनिक नारियल तेल ले लीजिये। इसे अपने मुहं में १० मिनट तक घुमाएं। फिर इसे थूक दें निगलना नहीं हैं। अब पानी से अपने मुहं को अच्छी तरह से साफ़ कर लें। इस प्रयोग को रोज सुबह उठते ही करें। आपको कुछ ही दिनों में फर्क दिखाई देने लगेगा।


निष्कर्ष :

दातों का पीलापन उम्र बढ़ने की वजह से भी होता है और जो लोग गुटखा, तंबाकू का सेवन करते है उनके दांत तो खराब हो ही जाते है। अपने दातों को नियमित रूप से दिन में ३ बार ब्रश करें और अच्छे भोज्य पदार्थ खाएं जिनसे आपके दांत पीले ना हो। इसके साथ ही ऊपर बताये गए तरीके आजमाएं।

GO TOP