🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

बार बार पेशाब आना क लक्षण, कारण और उपचार


1 min read
बार बार पेशाब आना क लक्षण, कारण और उपचार

अगर किसी को बार बार पेशाब आती है तो यह सामान्य नहीं है। कुछ लोग सोचते है की ज्यादा मात्रा में पानी पीने की वजह से ऐसा होता है। लेकिन सिर्फ अधिक मात्रा में पानी पीना ही इसका एकमात्र कारण नहीं है। इसके और भी कारण हो सकते है। यह किसी बीमारी की ओर इशारा करता है।

बार-बार पेशाब आना क्या होता है? (What is Frequent Urination or Urine Problem?)

अगर १ दिन में ५ बार से ज्यादा पेशाब जाते है तो यह सामान्य नहीं है। जब भी पेशाब जाते है तो ज्यादा पेशाब आती है तो इसे बार बार पेशाब आना कहा जाता है। हम लोग इसे मामूली समझते है यह नहीं सोचते की इसके पीछे कुछ कारण भी हो सकता है।

लेकिन इसका हमारे शरीर पर बुरा असर भी हो सकता है। जिससे रात में भी नींद में दखल पड़ती है। आयुर्वेद के अनुसार पेशाब के बार बार आने का कारण कफ और वात में असंतुलन होता है। पेशाब में किसी प्रकार की समस्या मूत्र के रंग पर निर्भर करती है। पेशाब से जुड़ी बिमारी का मूत्र के रंग के द्वारा पता लगा सकते है।

बार-बार पेशाब आने के संभावित कारण (Possible causes of Frequent urination)

बार-बार टॉयलेट आना किस वजह से होता है जानते है क्या है इसके कारण।  

1) डायबिटीज की वजह से - शरीर में ग्लूकोज़ की मात्रा के अधिक होने से मूत्र के द्वारा यह शरीर से बाहर निकलता है यही वजह है की पेशाब ज्यादा आती है।

2) मूत्राशय का कैंसर होने पर - जिन लोगों को मूत्राशय का कैंसर होता है उन्हें भी इस समस्या का सामना करना पड़ता है।

3) ठंडे वातावरण से  - जिस जगह का वातावरण ठंडा होता है वहां के लोगों को भी यह समस्या हो सकती है।

4) व्यायाम करने से - एक्सरसाइज करने से शरीर के विषैले पदार्थ मूत्र के द्वारा शरीर से बाहर हो जाते है। एक्सरसाइज करने वाले लोगों को पानी पीने की ज्यादा जरूरत पड़ती है। ज्यादा पानी पीने की वजह से बार-बार पेशाब लगना सामान्य है।

5) किडनी या यूरेट्रिक स्टोन के कारण - जिन्हें किडनी स्टोन है उनमें भी बार बार पेशाब आने की परेशानी होती है।

6) हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - हाई ब्लड प्रेशर में जो दवाएं ली जाती है वह भी इसका एक कारण है।

बार-बार पेशाब आने के लक्षण (Symptoms of Frequent urination)


पेशाब रोग के लक्षण से जान सकते है की आपको  भी यह समस्या है।

  • कमर के नीचे के हिस्से में दर्द।
  • पेशाब रोक नहीं पाना।
  • पेशाब करने में दिक्क्त या समय लगना।
  • प्यास का बढ़ना भूख ज्यादा लगना।
  • बुखार आना।
  • मूत्र में खून आना।
  • पेशाब करने की तीव्र इच्छा।
  • बार-बार पेशाब आना और जलन होना
  • ब्लैडर पूरी तरह से खाली नहीं कर पाना।

बार बार पेशाब आना घरेलू उपाय (Home Remedies for Frequent Urination)

पेशाब रुकने का इलाज आपको आगे बताया गया है यह बार बार पेशाब आना घरेलू उपाय है जिससे आप घरेलू नुस्खे करके इसका इलाज कर पाएंगे।

1) आंवला खाएं -

आंवले में बहुत से पोषक तत्व होते है। यह बार बार पेशाब आने की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करता है। २ चम्मच आंवले का रस लें इसमें पानी मिलाकर इसका सेवन करें।

2) अदरक -

अदरक का सेवन करने से रुकी हुई पेशाब को तुरंत बाहर करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही मूत्र इन्फेक्शन भी खत्म होता है।

3) दही का सेवन -

दही में प्रोबायोटिक होता है जो बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। इससे बार बार पेशाब की आने की समस्या से निजात मिलता है।

4) सेब खाएं -

आप रात के समय सेब का सेवन करे। यह भी बार बार पेशाब आने की परेशानी में आराम पहुँचाता है।

5) पालक -

पेशाब बंद का इलाज पालक से भी किया जा सकता है। पालक खाने से यह समस्या दूर हो जाएगी।

6) केले है लाभकारी -

रोज २ केले अपनी डाइट में शामिल करे। ज्यादा केले ना खाएं नहीं तो कब्ज की समस्या हो सकती है।

7) अनार का जूस -

पोषक तत्वों की कमी होने से भी बार बार पेशाब आती है। ऐसे में अनार पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद करता है। रोज अनार का जूस पीने से लाभ होगा।

बार-बार पेशाब आने की आयुर्वेदिक दवा

बार-बार पेशाब आने का रामबाण इलाज आयुर्वेद भी है आप आयुर्वेदिक उपचार भी कर सकते है। तो जानिए बार-बार पेशाब आने की आयुर्वेदिक दवा क्या है।

  • अर्ध हलासन करे यह भी इस समस्या में फायदा पहुँचाता है।
  • योग से भी लाभ होगा इसके लिए वायु मुद्रा लगाकर प्राणायम करे।
  • चन्द्रप्रभा वटी का सेवन बार-बार पेशाब आने की दिक्कत दूर करती है।
  • अश्विनी मुद्रा करना भी लाभकारी है। इसे लेटकर किया जाये तो ज्यादा फायदा होगा।
  • बहुमूत्रान्त्रक रस जो एक प्रकार की गोली है इसके सेवन से फायदा होगा।
  • आमलकी रसायन का प्रयोग भी कर सकते है।

बार-बार पेशाब आने से बचाव के उपाय (Prevention Tips for Frequent Urination)

बार-बार टॉयलेट आना उपाय के लिए निम्न बातों का पालन करे।

  • कॉफ़ी का सेवन ना करें इससे यूरिन इन्फेक्शन फैलता है
  • खानपान में सफाई रखे।  खाने का संक्रमण खून में फैलने से मूत्र मार्ग में संक्रमण हो सकता है।
  • मीठी चीजें ना खाएं
  • पर्याप्त मात्रा में पानी पियें इससे इन्फेक्शन पेशाब के द्वारा बाहर हो जाएगा।

डॉक्टर के पास कब जाना चाहिए ? (When to See a Doctor?)

नीचे दिए गए संकेत आपको महसूस हो रहे हो तब डॉक्टर को दिखाएँ।

  • पेशाब से रक्त आना
  • ज्यादा प्यास लगना
  • पेशाब करने में दर्द या बेचैनी होना
  • मूत्र रोकने में परेशानी
  • बुखार
  • मूत्र का रंग लाल या गहरा भूरा
  • पेशाब करने में कठिनाई
  • पेट के नीचे के हिस्से में दर्द

निष्कर्ष :

बार बार पेशाब आने को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इससे कोई बड़ी बीमारी भी हो सकती है। यदि आपको ज्यादा मुसीबत उठानी पड़ रही है तो डॉक्टर की सलाह लें और अपना इलाज करवाए।

GO TOP