🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

Lahsun Khane Ke Fayde in Hindi | लहसुन खाने के फायदे और नुकसान


1 min read
Lahsun Khane Ke Fayde in Hindi | लहसुन खाने के फायदे और नुकसान

लहसुन का इस्तेमाल ख़ास तौर पर तड़के के लिए किया जाता है। यह खाने के स्वाद को बढ़ा देती है। सब्जी बनाने और तड़का लगाने में लहसुन सबसे ज्यादा प्रयोग में लायी जाती है। सिर्फ खाना ही नहीं बल्कि यह कई रोगों से लड़ने में भी सहायक है। अपनी रोज की दिनचर्या में २ लहसुन को शामिल करे। आपको इसके फायदे जरूर मिलेंगे।


लहसुन खाने के फायदे - Benefits of Garlic in Hindi

लहसुन भोजन की सुगंध और स्वाद बढ़ाने के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करता है। तो क्या है लहसुन के फायदे

१. पाचन में सुधार -

पाचन संबंधी समस्याएं होने पर लहसुन का सेवन करना चाहिए। आँतों में होने वाली सूजन को कम करने में सहायक है। कच्चा लहसुन खराब बैक्टीरिया को भी नष्ट कर देता है और यह पेट के कीड़ों को खत्म कर देता है। आंत में पाए जाने वाले अच्छे बैक्टीरिया की भी रक्षा करता है। यह कब्ज से भी राहत देने में मददगार है।


२. रक्तचाप कम करने में -

दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी बीमारी हृदय रोग की सबसे गंभीर बिमारियों में से एक है। उच्च रक्तचाप इनके सबसे महत्वपूर्ण चालक है। उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए लहसुन खाना लाभकारी है। लहसुन के सप्लीमेंट्स वांछित प्रभाव पाने के लिए काफी अच्छे होते है।

३. लम्बी उम्र -

अगर बिमारियों को कम कर लिया जाए तो जीने की सम्भावना और बढ़ जाती है। रक्तचाप जैसा जोखिम लहसुन से कम किया जा सकता है। इससे समझ आता है कि लहसुन लंबे समय तक जीने में मदद कर सकता है। कई संक्रामक बीमारी से लड़ने की शक्ति भी लहसुन में होती है यह मृत्यु का सामान्य कारण है खासकर जो बुजुर्ग है और जिनकी खराब प्रतिरक्षा प्रणाली है।

४. त्वचा में सुधार -

लहसुन त्वचा रोगों के लिए भी लाभकारी है। मुंहासों को कम कर यह मुंहासों के निशान को भी खत्म करता है। यूवी किरणों से त्वचा की सुरक्षा करता है जिससे की उम्र का असर भी चेहरे पर दिखाई नहीं देता। लहसुन का रस लगाया जाए तो सोरायसिस, रैशेज, कोल्ड सोर और फफोले सभी में फायदा होता है।


५. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में -

लहसुन में जिंक मौजूद होता है जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद करता है। लहसुन फ्री रेडिकल्स से भी शरीर की रक्षा करता हैं और डीएनए को भी किसी भी नुकसान से बचाता हैं। आँखों और कानों में होने वाले संक्रमण में भी फायदेमंद है। इसमें विटामिन सी होता है जो संक्रमण से लड़ने में मदद करता है।


६. शरीर में भारी धातुओं का डिटॉक्सीफाई -

लहसुन में पाए जाने वाला सल्फर यौगिक भारी धातु विषाक्तता से अंगों को क्षति पहुँचाने से रोकने में मदद करता है। सीसा के अत्यधिक संपर्क में आने वाले कर्मचारियों में चार सप्ताह तक अध्ययन किया गया उसमें पाया गया की रक्त में लेड के स्तर को लहसुन ने १९% तक कम कर दिया।


७. वजन घटाने में -

लहसुन वजन घटाने में सहायक है। शरीर में जमने वाली वसा कोशिकाओं के निर्माण में जो जीन जिम्मेदार होता है यह उसे कम करता है। शरीर में थर्मोजेनेसिस के स्तर को भी बढ़ाता है। खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और वसा को जलाता है अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे है तो २ लहसुन रोज खाएं।


८. मस्तिष्क की कार्यप्रणाली में सुधार -

लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जो मस्तिष्क के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते है। लहसुन डिमेंशिया और अल्जाइमर की बिमारियों को भी ठीक करता है। रोज अपनी डाइट में २ लहसुन को शामिल करे मस्तिष्क के कार्य करने का तरीका बेहतर होगा।


९. हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार -

अध्ययनों के मुताबिक, लहसुन महिलाओं में एस्ट्रोजन की मात्रा को बढ़ाता है। इससे हड्डियों को होने वाला नुकसान कम हो जाता है। महिलाओं में हड्डियों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। पुराने ऑस्टियोआर्थराइटिस के लिए भी यह लाभकारी है।


१०. कैंसर और पेप्टिक अल्सर से सुरक्षा -

लहसुन में एंटीऑक्सिडेंट की उच्च मात्रा होती है। जिससे प्रोस्टेट, मूत्राशय, शरीर को फेफड़े, यकृत, पेट के कैंसर से बचाता है। इसमें पायी जाने वाली जीवाणुरोधी क्रिया पेप्टिक अल्सर को रोकने में मदद करती है क्योंकि यह आंत के संक्रमण को खत्म करने में सहायक है।


११. हार्ट ब्लॉकेज को रोकें -

 लहसुन रक्त में प्लेटलेट्स की चिपचिपाहट को कम करता है। प्लेटलेट्स रक्त का थक्का बनाते है। रक्त पर प्लेटलेट्स के अधिक थक्का बनने के प्रभाव को कम करता है। रक्त के थक्के दिल तक पहुंचकर दिल का दौरा पड़ने के लिए जिम्मेदार होते है। लहसुन धमनियों के अंदर अनावश्यक रक्त के थक्कों को रोकता है।

लहसुन खाने के नुकसान - Side Effects of Eating Garlic in Hindi


लहसुन का उपयोग करने के तो विभिन्न फायदे है लेकिन लहसुन खाने के नुकसान भी होते है।

  • अगर खाली पेट लहसुन खायी जाए तो डायरिया हो सकता है।
  • ज्यादा मात्रा में खाने पर सांसों की दुर्गंध हो सकती है।
  • गर्भवती महिलाओं या स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी लहसुन के सेवन से बचना चाहिए।
  • रक्तचाप में लहसुन फायदा करता है लेकिन अधिक मात्रा में लहसुन खाने से रक्तचाप कम हो जाता है।
  • ज्यादा समय तक लहसुन का सेवन करने पर अत्यधिक पसीना आ सकता है।
  • एक रिपोर्ट के अनुसार, खाली पेट ताजा लहसुन का सेवन करने से मतली और उल्टी हो सकती है। लहसुन में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं जो जीईआरडी (गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स रोग) का कारण बन सकते हैं।
  • इससे आंतरिक रक्तस्राव भी हो सकता है। लहसुन प्राकृतिक रूप से रक्त को पतला करता है। अगर इसे ज्यादा खा लिया जाये या रक्त पतला करने वाली दवाओं के साथ सेवन किया जाए तो यह जोखिम को बढ़ा सकता है।

निष्कर्ष :

औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन शरीर को बहुत से रोगों से बचाता है और खाने की सुगंध भी बढ़ा देता है यह तड़के में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है। लहसुन की १ या २ कली रोज खाएं। किसी तरह की समस्या होने पर डॉक्टर को जरूर दिखाएं।


GO TOP