🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

रोजाना अखरोट खाने के फायदे | Benefits of Eating Walnuts in Hindi


1 min read
रोजाना अखरोट खाने के फायदे | Benefits of Eating Walnuts in Hindi

अखरोट एक तरह का ड्राई फ्रूट होता है यह शरीर के पूर्ण स्वास्थ्य के लिए फ़ायदेमदं है। अखरोट को ब्रेन फ़ूड कहा जाता है। यह मस्तिष्क की तरह दिखने वाला होता है सिर्फ दिखना ही नहीं बल्कि यह मस्तिष्क की कार्यक्षमता को भी बेहतर बनाता है। यह फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और पोटेशियम के गुणों से भरपूर होता है।

अखरोट खाने के फायदे - Benefits of Eating Walnuts

अखरोट का सेवन करने पर विभिन्न तरह के फायदे होते है तो चलिए डालते है उन पर एक नजर की अखरोट खाने से क्या होता है

1) सूजन कम करने में -

अखरोट में पॉलीफेनोल्स इस ऑक्सीडेटिव मौजूद होता है जो तनाव और सूजन से लड़ने में मदद करता है। सूजन कई बीमारियों की जड़ है जिनमें शामिल है : टाइप २ मधुमेह, हृदय रोग, अल्जाइमर रोग और कैंसर। यह बीमारी ऑक्सीडेटिव तनाव की वजह से होती है। अखरोट में एएलए ओमेगा -३ वसा, अमीनो एसिड आर्जिनिन, मैग्नीशियम सूजन को कम करते है।

2) मधुमेह में -

अखरोट टाइप २ मधुमेह के जोखिम को कम करता है। इसमें स्वस्थ वसा, प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा होती है। एक अध्ययन में पाया गया की टाइप २ मधुमेह के १०० लोगों में ३ महीने तक १ दिन में १ बड़ा चम्मच कोल्ड-प्रेस्ड अखरोट तेल का सेवन करवाया गया उस दौरान मधुमेह की दवा और संतुलित आहार को भी जारी रखा गया। जिसके मुताबिक फास्टिंग ब्लड शुगर में ८% की कमी हुई ।

3) त्वचा और बालों के लिए -

वॉलनट खाने के फायदे त्वचा और बालों पर भी होते है। वातावरण में पाए जाने वाले फ्री रेडिकल्स शरीर के लिए बहुत हानिकारक होते है। जिससे त्वचा में रूखापन और झुर्रियां होने लगती है। अखरोट फ्री रेडिकल्स से लड़ता है। यह डार्क सर्कल भी कम करता है।

4) एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर -

किसी भी आम अखरोट की तुलना में अखरोट में अधिक एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह मेलाटोनिन, विटामिन ई और पॉलीफेनोल्स पौधों के यौगिकों से आती है।

5) हृदय की सेहत -

अखरोट में पाए जाने वाले मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड जैसे लिनोलेनिक एसिड और अल्फा-लिनोलेनिक एसिड उच्च मात्रा में होते है। यह खराब कोलेस्ट्रॉल को खत्म करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाता है। हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में भी सहायक है।

6) ओमेगा ३ एस का सुपर प्लांट स्रोत -

अखरोट में ओमेगा -३ वसा अधिक मात्रा में होती है। अखरोट के पौधों से जो ओमेगा -३ वसा प्राप्त होती है उसे अल्फा-लिनोलेनिक एसिड कहा जाता है। प्रतिदिन  इसका सेवन करने पर  हृदय रोग से मरने के जोखिम को १०% तक कम किया जा सकता है।

7) वजन नियंत्रण -

अखरोट के फायदे वजन कम करने में भी होते है। अखरोट खाने से भूख नियंत्रण में रहती है। इसे खाने पर पेट भरा हुआ महसूस होता है। जिसकी वजह से बार बार खाने की आदत पर रोक लगती है और वजन को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

8) एंटी कैंसर -

अखरोट कैंसर के खतरे को कम करता है। अध्ययनों से पता चलता है कि अखरोट ब्रेस्ट, प्रोस्टेट, पैंक्रियाटिक कैंसर, कोलोरेक्टल कैंसर के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है। अखरोट में ओमेगा -३ फैटी एसिड और अन्य एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो कैंसर से लड़ने में मदद करता है।

9) पुरुष प्रजनन स्वास्थ्य -

पुरुषों के लिए अखरोट लाभ में पाया गया की अखरोट खाने से शुक्राणु स्वास्थ्य और पुरुष प्रजनन क्षमता को बेहतर करने में मदद मिलती है। अखरोट नहीं खाने वाले पुरुषों की तुलना में अखरोट खाने वाले पुरुषों के शुक्राणु के आकार, जीवन शक्ति और गतिशीलता में सुधार देखा गया।

10) मेटाबोलिज्म को बढ़ावा  -

अगर आप मुट्ठी भर अखरोट का सेवन करते है तो यह सुस्त चयापचय को बढ़ावा देने में मदद करते है। इनमें आवश्यक फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है। जो पाचन, विकास और अन्य मेटाबोलिज्म की प्रक्रियाओं में मदद करते हैं।

11) हड्डियां बनाये मजबूत -

अखरोट में कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में कैल्शियम को बढ़ाने में मदद करता है। इसके साथ ही अखरोट चयापचय प्रक्रियाओं के दौरान कैल्शियम के उत्सर्जन को भी कम करते हैं।

12) स्वस्थ आंत को बढ़ावा -

आंत के स्वास्थ्य को बढ़ाने में सहायक बैक्टीरिया आंत माइक्रोबायोटा से समृद्ध होते है। जिससे स्वस्थ आंत की संभावना रहती है। आप जो खाते हैं वह आपके माइक्रोबायोटा को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित कर सकता है। अखरोट खाने से माइक्रोबायोटा और आंत का स्वास्थ्य बेहतर होता है।

13) नींद लाने में -

अखरोट से मेलाटोनिन का उत्पादन बढ़ता है। मेलाटोनिन एक हार्मोन होता है जो नींद लाने में मदद करता है। रात को खाना खाने के बाद अखरोट खाया जा सकता है। जिससे अच्छी नींद में मदद मिलती है।

14) लम्बी उम्र में सहायक -

उम्र बढ़ने पर शरीर की गतिशीलता बनाए रखने के लिए अच्छा शारीरिक कार्य करना आवश्यक है। शारीरिक क्षमताओं को बनाए रखने में स्वस्थ खाना सबसे महत्वपूर्ण है। अखरोट में उच्च मात्रा में खनिज, फाइबर, विटामिन, वसा पाए जाते है जो उम्र के अनुसार अच्छे शारीरिक कामकाज करने में मदद कर सकते हैं।

15) पाचन में सुधार -

अखरोट में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। जिससे आंतो की अच्छे से सफाई होती है। यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने में मदद करते हैं। कब्ज की समस्या से भी अखरोट निजात दिलाते है।

16) मस्तिष्क के कार्य में -

अखरोट दिमाग के लिए बहुत अच्छा होता है। अखरोट में पॉलीफेनोल, पॉलीअनसेचुरेटेड वसा, विटामिन ई सहित कई पोषक तत्व होते है। वृद्ध वयस्कों में किये गए अध्ययनों से अखरोट खाने को बेहतर मस्तिष्क कार्य से जोड़ा है जिसमें परिणामस्वरूप अधिक मानसिक लचीलापन, तेज प्रसंस्करण गति और बेहतर स्मृति शामिल हैं।

Also Read: पुरुषों के लिए अंजीर लाभ | Figs Benefits for Men in Hindi

अखरोट खाने के साइड इफेक्ट - Side Effects of Eating Walnut

अखरोट स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है।

  • एलर्जी - अखरोट से होने वाली एलर्जी के लक्षण बहुत गंभीर होते हैं। इसमें एलर्जिक शॉक (एनाफिलेक्सिस) शामिल हो सकते हैं, जिसका इलाज ना किया जाए तो यह घातक हो सकता है।
  • कम खनिज अवशोषण - अखरोट में फाइटिक एसिड अधिक होता है। फाइटिक एसिड से भरपूर असंतुलित आहार का ज्यादा सेवन किया जाये तो शरीर में खनिज की कमी होने का खतरा हो सकता है।  


निष्कर्ष :

ब्रेन फ़ूड कहे जाने वाला अखरोट पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है। आपको भी अपनी डाइट में अखरोट शामिल करना चाहिए। अखरोट बाकी सभी सूखे मेवों को भी मात देता है। इसका सेवन जरूर करे।


GO TOP