🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने का लाभ | Benefits of Eating Raw Garlic for Men in Hindi

पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने का लाभ शारीरिक कमजोरी होगी दूर। जानिए मैन पावर बढ़ाने के लिए लहसुन का उपयोग कैसे करें।


2 min read
पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने का लाभ | Benefits of Eating Raw Garlic for Men in Hindi

कच्चा लहसुन पुरुषों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। यह पुरुषों के यौन स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह रसोई में मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने में ही नहीं बल्कि पुरुषों के स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए बेहतरीन है। इसके फायदे प्राप्त करने के लिए आगे पढ़े।

पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने का लाभ - Garlic Benefits for Man in Hindi

लहसुन में सेलेनियम, मैग्नीशियम आदि कई पोषक तत्व होते हैं। जो पुरुषों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। जाने पुरुषों में लहसुन खाने से क्या होता है

१. औषधीय गुणों से भरपूर

सल्फर यौगिकों की वजह से लहसुन इतना गुणकारी होता है। लहसुन की कली को चबाने से सल्फर यौगिक बनते हैं। शोध में स्पष्ट हुआ है कि सल्फर यौगिकों से स्वास्थ्य लाभ मिलते है। यह यौगिक हृदय स्वास्थ्य में सुधार या कोलेस्ट्रॉल कम करने का काम करते हैं।

२. प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाने में

लहसुन में जिंक और विटामिन सी पाया जाता है। जो संक्रमण से लड़ने और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते है। हानिकारक मुक्त कणों से बचाने में लहसुन सहायक है। यह हानिकारक मुक्त कण डीएनए को नुकसान पहुंचा सकते हैं। पुरुषों को हर रोज तीन से चार लहसुन की कलियां अपने भोजन में शामिल करना चाहिए।


३. मानसिक स्वास्थ्य में सुधार

अगर पुरुष रोज लहसुन खाते है तो उनके मानसिक स्वास्थ्य में सुधार होता है। लहसुन का सेवन करने से तनाव, चिंता, थकान और अनिद्रा में कमी आती है।  


४. शरीर में भारी धातुओं को डिटॉक्सीफाई करने में

उच्च मात्रा में लहसुन का सेवन किया जाये तो यह भारी धातु विषाक्तता से अंग क्षति की रक्षा करता है। एक अध्ययन के अनुसार, चार सप्ताह तक लहसुन का उपयोग करने से लेड के स्तर में १९% की कमी देखी गई।

५. आम सर्दी और खांसी का इलाज

अगर आपको सर्दी-जुकाम होने का खतरा रहता है। तो अपने आहार में लहसुन को शामिल करे। सर्दी-जुकाम होने पर लहसुन का सेवन करने से इसमें बहुत फायदा मिलता है। लहसुन ने सर्दी के लक्षणों को ७०% तक कम किया जा सकता है।


६. रक्तचाप कम करने में

उच्च रक्तचाप वाले पुरुषों में लहसुन रक्तचाप को काफी कम कर सकता है।


७. उच्च पोषक तत्व

लहसुन बहुत ही पौष्टिक और कम कैलोरी वाला होता है। लहसुन की एक कली के अंदर मैंगनीज और विटामिन बी ६ के दैनिक मूल्य का २% होता है। यह विटामिन सी और सेलेनियम का १% डीवी भी प्रदान करता है।

८. यौन स्वास्थ्य में सुधार

लहसुन में एलिसिन यौगिक होता है यहरक्त प्रवाह बढ़ाने वाला होता है। पुरुषों की शक्ति को बढ़ाकर यह उनकी यौन इच्छा को बढ़ा देता है। आप इसे कच्चा या भूनकर भी खा सकते है।


९. दिल के स्वास्थ्य में सुधार

लहसुन खाने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता हैं। लहसुन कोलेस्ट्रॉल के स्तर में काफी सुधार कर सकता है और हृदय की समस्याओं को रोक सकता है


१०. शारीरिक प्रदर्शन में बढ़ावा

खिलाड़ियों को शारीरिक प्रदर्शन बढ़ाने के लिए लहसुन दिया जाता था। पशु परीक्षणों के कुछ शोध के अनुसार व्यायाम प्रदर्शन को बेहतर बनाने में लहसुन के फायदे दिखाए गए है। इस लाभ का समर्थन करने के लिए मानव पर अध्ययन कम ही हुए हैं। इसमें अधिक शोध की आवश्यकता है।

यौन रूप से लहसुन के फायदे - Benefits of Garlic Sexually in Hindi

लहसुन में एलिसिन यौगिक होता है। यौन लाभ एलिसिन से प्राप्त होते हैं। यह एक शक्तिशाली यौगिक है जो रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। एलिसिन कामेच्छा भी बढ़ाता है। शोध के अनुसार जिन पुरुषों का रक्त प्रवाह अच्छा होता है उन्हें यौन लाभ मिलते है।

लहसुन की रक्त वाहिकाओं को आराम देने की क्षमता रक्त परिसंचरण को बेहतर बनाती है। यह अप्रत्यक्ष रूप से पुरुषों के यौन रोग को कम करता है।

मैन पावर बढ़ाने के लिए लहसुन का उपयोग कैसे करें - How to Use Garlic to Increase Man Power in Hindi

पुरुषों के लिए कच्चे लहसुन खाने का लाभ मैन पॉवर बढ़ाने में भी मिलता है जो पुरुष मैन पॉवर बढ़ाना चाहते है। उन्हें लहसुन का सेवन करना चाहिए पुरुषों को रोज तीन से चार कच्चे लहसुन चबाकर खाना चाहिए। यदि आपको कच्चा लहसुन खाने में अच्छा नहीं लग रहा है तो आप इसे दूध या शहद के साथ ले सकते है।

लहसुन की २-३ कलियों को पीस लें, अब इसमें एक चम्मच कच्चा शहद मिला लें। इसका ज्यादा लाभ पाने के लिए इसे खाली पेट खाएं खाली पेट लहसुन के फायदे ज्यादा मिलते है।

लहसुन खाना एक प्राकृतिक तरीका है। इसलिए आपको धैर्य रखना होगा। कुछ ही दिनों में आपको परिवर्तन नहीं दिखेंगे इसका लाभ पाने के लिए दो से तीन महीने तक लहसुन खाएं।

लहसुन का औषधीय महत्व - Medicinal Value of Garlic in Hindi

  • इसमें बहुत ही कम मात्रा में कैलोरी पायी जाती है।
  • पुरुषों को ब्रोंकाइटिस और उच्च रक्तचाप का इलाज करने के लिए लहसुन का उपयोग करना चाहिए।
  • लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं यह उम्र के बढ़ते असर को कम करता है।
  • अगर आप रक्त परिसंचरण और हृदय से संबंधित समस्याओं से परेशान है तो लहसुन का सेवन करे।
  • इसका सेवन करने से अल्जाइमर रोग और मनोभ्रंश का जोखिम कम हो जाता है।
  • यह संक्रमण को कम करता है जीवाणु, कवक और परजीवी संक्रमण के इलाज के लिए लहसुन एंटीबायोटिक के रूप में कार्य करता है।

लहसुन के नुकसान - Disadvantages of Garlic in Hindi


१. खाने पर

कई वर्षों से लहसुन का सुरक्षित रूप में सेवन किया जा रहा है। लहसुन खाने से सांसों की दुर्गंध, गैस और दस्त जैसे दुष्प्रभाव हो सकते है। कच्चे लहसुन से यह दुष्प्रभाव और भी बढ़ जाते हैं। लहसुन से रक्तस्राव का जोखिम और भी बढ़ जाता है कुछ लोगों को इससे एलर्जी भी हो सकती है।

२. त्वचा पर लगाने से

लहसुन के उत्पाद संभवतः सुरक्षित होते हैं। लेकिन त्वचा पर लहसुन के नुकसान हो सकते है लहसुन से त्वचा पर जलन पैदा हो सकती है। लहसुन युक्त जैल, पेस्ट और माउथवॉश का उपयोग ३ महीने तक त्वचा पर करके देखा। कच्चा लहसुन त्वचा पर लगाने से जलन हो सकती है।

एक दिन में कितना लहसुन खाना चाहिए? - How Much Garlic Should Be Eaten in a Day in Hindi?

प्रतिदिन ४ ग्राम यानी एक से दो कच्चे लहसुन खा सकते है। अगर आप सब्जी में लहसुन डाल रहे है तो सब्जी में भी ५-७ लहसुन ही डालनी चाहिए।


किस समय खाना चाहिए लहसुन? - Best Time to Eat Garlic in Hindi?

आयुर्वेद डॉक्टर अबरार मुल्तानी बताते है कि लहसुन कई तरह के औषधीय गुणों से भरपूर होता हैं।  यह गुण बिमारियों को शरीर से दूर रखने में मदद करते हैं।  वैसे तो लहसुन को किसी भी समय खाया जा सकता हैं लेकिन खाली पेट लहसुन खाना ज्यादा लाभकारी होता है।  इसलिए आप सुबह के समय खाली पेट २ लहसुन की कलियां खा सकते हैं।

क्या लहसुन स्टैमिना बढ़ाता है - Does Garlic Increase Stamina in Hindi?

पुरुषों के लिए लहसुन लाभ स्टैमिना बढ़ाने में मदद करता है पुरुषों द्वारा लहसुन का सेवन किये जाने से यौन क्षमता में वृद्धि होती है। लहसुन की खुराक शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड के स्तर को बढ़ा देती है। जिससे रक्त वाहिकाओं को बेहतर तरह से कार्य करने में मदद मिलती है और पूरे शरीर में स्वस्थ रक्त प्रवाह का बेहतर संचाार होता है। इससे लिंग में रक्त का प्रवाह तेज हो जाता है जिससे इरेक्टाइल फंक्शन में सुधार होता है।


निष्कर्ष :

पुरुषों द्वारा लहसुन का सेवन करने पर उन्हें ऊपर बताये गए इतने सारे लाभ मिलते है। आपको भी इन सभी लाभों को प्राप्त करने के लिए अपने नियमित आहार में २-३ लहसुन की कलियों को जोड़ना चाहिए।

GO TOP