🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

पेट साफ न होने के लक्षण | Symptoms of Constipation in Hindi


1 min read
पेट साफ न होने के लक्षण | Symptoms of Constipation in Hindi

पेट साफ न होने के लक्षण - Symptoms of Constipation in Hindi

पेट में भारीपन लगने लगता है। बहुत से व्यक्तियों के चेहरे पर मुहांसे निकल आते है। मुँह में छाले होना, अगर पेट साफ़ ना हो तो पेट में गैस बनने लगती है और पेट दर्द भी होने लगता है। इसके साथ ही मुंह से दुर्गन्ध आना भी पेट ठीक से साफ़ ना होने के लक्षण में आता है।

खाना अगर पचेगा नहीं पेट अच्छी तरह से साफ़ नहीं होगा तो वह फुला हुआ नजर आता है। इसके अलावा थकान महसूस होना, बैचेनी की दिक्क़ते भी होने लगती है। सिर में दर्द होना, बदहजमी होना, आँखे भारी होना भी इसका मुख्य लक्षण है। कभी - कभी इस वजह से आलस भी आने लगते है। बहुत से लोगों को भूख कम लगती है या लगती ही नहीं है।

कुछ लोग मानसिक अवसाद से घिर जाते है। बदहजमी होना भी अच्छी तरह से पेट साफ़ ना होने का एक लक्षण है। पेट में जलन बनी रहती है या एसिड बनने जैसी  समस्या उतपन्न हो जाती है। कभी - कभी उल्टियां भी होने लगती है। जी मचलाना और चक्कर भी आने लगते है। जीभ का रंग मटमैला होने लगता है। इसके लक्षणों में पेट में मरोड़ उठना भी शामिल है।


पेट साफ न होने के कारण - Constipation Causes in Hindi

पेट साफ़ ना होना कब्ज में ही आता है। जो की अस्वस्थ शरीर की निशानी है। आइये  जानते है किन कारणों की वजह से यह समस्या उत्पन्न होती है।

  • चाय कॉफ़ी का अधिक मात्रा में सेवन करना।
  • भोजन करने का उचित समय ना होना।
  • बहुत सी ऐसी दवाएं है जिनके सेवन से भी यह समस्या हो जाती है।
  • शारीरिक श्रम ना करना, कम चलना, ज्यादा समय तक बैठे रहना।
  • देर रात को भोजन करना और भोजन करके सो जाना।
  • तरल पदार्थों का कम मात्रा में सेवन करना, पानी कम पीना।
  • बिना भूख के ही भोजन करना।
  • रेशेयुक्त भोजन का कम सेवन करना।
  • पोटेशियम और कैल्शियम ग्रहण ना करना।
  • दुःख, चिंता या तनाव का बने रहना।
  • चबा चबाकर भोजन ना करना और जल्दबाजी में भोजन करना।
  • हार्मोन्स असंतुलन होना भी इसका एक कारण है।
  • मधुमेह का होना, मधुमेह के मरीज को भी यह समस्या होती है।

यह भी पढ़ें: छाती में गैस के लक्षण, कारण और अपच | Symptoms of Gas in the Chest in Hindi

पेट साफ करने के घरेलू उपाय - Home Remedies for Constipation In Hindi

आप पेट साफ करने के उपाय में इन घरेलू उपयों को भी अपना सकते है। जानते है पेट साफ़ कैसे करे

  • निम्बू का रस -  गर्म पानी में निम्बू के रस को मिलाकर रोज रात में पियें पेट अच्छे से साफ़ होता है।
  • अजवाइन और जीरा - तुरंत पेट साफ़ कैसे करे तो इसका जवाब है अजवाइन और जीरा। इन दोनों को कम आंच पर भुने। अब इसमें काला नमक मिला ले गुनगुने पानी से रोज इसका सेवन करे।
  • नारंगी का रस - प्रतिदिन नारंगी का रस पिने से भी लाभ होता है।
  • एरण्ड तेल - एक चम्मच एरण्ड तेल को एक ग्लास गर्म दूध में मिलाकर रात को सोते समय पियें कुछ ही दिनों में आपको फर्क दिखने लगेगा।
  • बेल - बेल का फल खाने से या इसका रस पीने से पेट अच्छे से साफ़ होता है।
  • सौंफ - खाने खाने के बाद सौंफ खाये।

पेट साफ करने की होम्योपैथिक दवा - Homeopathic Medicine for Constipation

होम्योपैथि में पेट साफ करने का तरीका बताया गया है। जिसके लिए कुछ मुख्य दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है।

  • एलुमिना सिलिकाटा
  • कॉस्टिकम
  • ब्रायोनिया एल्बा
  • ग्रेफाइट
  • कैल्केरिया कार्बोनिका
  • लाइकोपोडियम क्लैवाटम
  • नक्स वोमिका
  • नैट्रम म्युरिएटिकम

यह भी पढ़ें: Best Homeopathic Medicine for UTI (Urinary Tract Infection)

निष्कर्ष


जीवनशैली में बदलाव पेट साफ़ ना होने की समस्या से निजात दिलाता है। अपनी दिनचर्या में योग और प्राणायाम को शामिल करे। अगर लगातार यह परेशानी बनी रहती है तो शरीर कई तरह के रोगों से घिर सकता है। परेशानी ज्यादा होने पर डॉक्टर से संपर्क करे।

GO TOP