🔥 Use Code BLOG20 & Unlock 20% OFF on ALL Products. CLICK HERE!! 🔥

उच्च ESR (ईएसआर) कारणों और उपचार हिंदी में | ESR Test in Hindi


1 min read
उच्च ESR (ईएसआर) कारणों और  उपचार हिंदी में | ESR Test in Hindi


अधिकतर बिमारियों की जांच करने के लिए कई तरह के टेस्ट किये जाते है। ईएसआर टेस्ट भी उन्हीं में से एक है। ईएसआर टेस्ट करके रक्त कोशिकाओं में पाई जाने वाली अशुद्धि का पता लगाया जाता है। इस टेस्ट में लाल रक्त कोशिकाओं की जांच की जाती है।

ईएसआर ब्लड टेस्ट क्या होता है? - (What is ESR Blood Test in Hindi?)


ईएसआर परीक्षण शरीर में किसी तरह के संक्रमण और बिमारी का पता लगाने के लिए किया जाता है। जब किसी तरह की सूजन होने की आंशका होती है।

ईएसआर टेस्ट करने के लिए ब्लड का सैंपल लेते है फिर उस ब्लड सैंपल से जांचा जाता है की आपको वास्तव में क्या बिमारी है। ब्लड सैंपल लेने के बाद देखा जाता है की ट्यूब में लाल रक्त कोशिकाएं कितने समय में जमने लगती है। ट्यूब में जितनी अधिक कोशिकाएं जमती है सूजन होने का खतरा भी उतना ही होता है।

इस टेस्ट के साथ सीबीसी और सीआरपी टेस्ट भी करवाना पड़ता है। ईएसआर उपचार से सूजन का कारण पता नहीं चलता सिर्फ यह जान सकते है की सूजन है या नहीं।

ईएसआर का पूरा नाम - (ESR Full Form in Hindi)

ईएसआर फुल फॉर्म - ईएसआर का पूरा नाम है  “एरिथ्रोसाइट सेडीमेटेंशन रेट” होता है।

ESR टेस्ट से पहले क्या करे - (What to do Before ESR Test)

यदि कोई भी व्यक्ति इस टेस्ट को करवा रहा है तो उन्हें कुछ बातों पर अमल करना होगा। इस टेस्ट को करवाने के पहले यह ध्यान रखे की आप किसी तरह की दवाओं का सेवन नहीं कर रहे हो।

अगर आपका उपचार चल रहा है तो पहले डॉक्टर की सलाह ले क्योंकि कुछ दवाओं के सेवन से ईएसआर टेस्ट गलत आ सकती है।

गर्भवती महिलाओं को ख़ास सावधानी रखने की जरुरत है। अगर आप प्रेग्नेंट है या पीरियड्स में है तो भी इसकी रिपोर्ट गलत आ सकती है। कुछ दवाएं जो इसके गलत रिपोर्ट आने का कारण बनती है इनमें शामिल है।

  • वैल्प्रोइक एसिड
  • टेस्टोस्टेरोन
  • फिनीटोइन
  • एस्ट्रोजन
  • प्रेडनिसोन
  • हेरोइन
  • मेथाडोन
  • डिवैलप्रोक्स
  • फेनाथायज़िन्स

ईएसआर के बढ़ने के कारण - (Reasons for High ESR in Hindi)

कुछ ऐसे कारण होते है जिनकी वजह से ईएसआर बढ़ जाता है। जानते है क्या है वो कारण जो ईएसआर को बढ़ाते है।

  • चेहरे पर किसी तरह का संक्रमण
  • वायरल इन्फेक्शन होना
  • हृदय रोग से ग्रसित होने पर
  • शरीर में खून की कमी होना
  • कोरोना वायरस होने पर
  • थायरॉइड
  • गठिया रोग से पीड़ित
  • महिला में खून में ईएसआर में वृद्धि माहवारी और गर्भावस्था के कारण
  • एनीमिया

ईएसआर बढ़ने और घटने के संकेत - (ESR Value Means in Hindi)

ईएसआर रेट घटने और बढ़ने पर कुछ संकेत नजर आते है जिनसे पता लगाया जा सकता है की ईएसआर रेट घट रहा है और बढ़ रहा है।

इसके घटने के संकेत है -

  • प्रोटीन फिबरिनोजन
  • टेम्पोरल आर्थेराइटिस
  • हड्डियों में संक्रमण
  • एलर्जी होना
  • लॉ प्लाज्मा प्रोटीन
  • क्रोनिक फैटिग्यू सिन्ड्रोम
  • क्रैनियल धमनी
  • कन्जेस्टिव हार्ट फ्लोयर
  • सिक्कल सेल एनिमिया हो जाता है
  • ट्यूबर क्लोसिस

इसके बढ़ने के संकेत है -

  • हाई कोलेस्ट्राल होने पर ईएसआर बढ़ जाता है
  • एनिमिया से बढ़ना
  • किडनी की बीमारी होने पर
  • थॉयराइड का होना

ईएसआर रेट बढ़ने के लक्षण - (High ESR Symptoms in Hindi)


जिन व्यक्तियों में ईएसआर रेट बढ़ जाता है उनमें कुछ लक्षण दिखाई देते है।

  • सिर दर्द होना - इसमें लगातार सिरदर्द बने रहता है और तेज दर्द होता है।
  • बुखार आना - तेज बुखार आने लगता है रोगी बुखार से पीड़ित हो जाता है।
  • हड्डियों में संक्रमण - हड्डियां किसी तरह के संक्रमण का शिकार हो जाती है।
  • शरीर में संक्रमण - पुरे शरीर में संक्रमण फैलने लगता है।
  • डायरिया - कुछ व्यक्तियों को डायरिया भी हो जाता है।
  • बेचैनी होना - रोगी को बैचेनी  होने लगती है। असहज महसूस करने लगता है।
  • पेट में दर्द - पेट दर्द होना भी इसके लक्षण में शामिल है।

ईएसआर रेट बढ़ने से बचने के घरेलू उपाय - (How to Prevent High ESR in Hindi)


जीवनशैली को बदलकर ईएसआर रेट को बढ़ने से रोका जा सकता है। जीवनशैली को स्वस्थ बनाये और ईएसआर रेट को बढ़ने से रोके।

  • पर्याप्त मात्रा में नींद ले - रोज ८ घंटे की नींद जरूर लें। इससे आपको आराम मिलेगा और शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी।
  • खूब पानी पियें - उचित मात्रा में पानी पीने से शरीर स्वस्थ रहता है और शरीर हाइड्रेट रहता है।
  • फल खाएं - फलों में पोषक तत्व पाए जाते है स्वस्थ शरीर के लिए फल बहुत आवश्यक है।
  • योग और व्यायाम - रोज सुबह योगाभ्यास करे और व्यायाम करे। योग से बहुत सी बीमारियां दूर होती है।
  • बाहर का ना खाएं -  बाहर का खाना, जंक फ़ूड, तेल मिर्च मसालेदार खाना ना खाएं यह सूजन को और भी बढ़ा सकते है।

ईएसआर रेट को कम करने के घरेलू उपाय  - (Home Remedies to Reduce High ESR Level in Blood in Hindi)

नीम के पत्तों का जूस पियें। यह शरीर में संक्रमण नहीं होने देगा।

  • हल्दी एंटीबायोटिक होती है। हल्दी का दूध पियें।
  • ओमेगा थ्री फैटी एसिड भी ईएसआर रेट को कम करने में कारगर होता है।
  • एंटीऑक्सीडेंट युक्त फ़ूड खाये जैसे -  मिर्च, लहसुन, टमाटर, गाजर, अंगूर, एवोकैडो, शकरकंद आदि।
  • मंजिष्ठा से भी शरीर का संक्रमण कम होता है।

ईएसआर टेस्ट प्राइस - (ESR Test Price)

हर शहर और उनके अस्पताल और लैब के आधार पर ईएसआर टेस्ट की कीमत भिन्न होती है। यह टेस्ट ज्यादा महंगा नहीं होता है। इसकी कीमत १०० से २०० रुपये तक होती है।

डॉक्टर से कब सम्पर्क करें? - (When to Contact a Doctor?)

ऐसी स्थितियां होती है जब डॉक्टर से संपर्क करना जरुरी हो जाता है। जानिये डॉक्टर से कब संपर्क करना चाहिए।

  • यदि आपको शरीर में सूजन ज्यादा आ गई है या दर्द हो रहा है तो अपने डॉक्टर से संपर्क करे।
  • लगातार बुखार बना हुआ है और बुखार खत्म ही नहीं हो रहा ८ दिन से ज्यादा हो गए है तो जल्दी ही डॉक्टर को बताएं।
  • अपने शरीर में किसी बदलाव को महसूस कर रहे है जिससे आपको कुछ परेशानी हो रही है तो ऐसे में भी डॉक्टर को बताना जरुरी है।

निष्कर्ष


शरीर में सूजन है लेकिन इसका हमें पता नहीं है तो ऐसी स्थिति में शरीर के किसी हिस्से या अंदरूनी हिस्से में सूजन का पता ईएसआर टेस्ट करके लगाया जाता है। अगर आपको सूजन ज्यादा आ गई है तो  सामान्य ना समझे बल्कि डॉक्टर को बताये।

GO TOP